Responsive Scrollable Menu

Fuel Supply पर West Asia संकट का असर, भारत ने बढ़ाई छोटे LPG Cylinder की बिक्री, तेज किए PNG कनेक्शन

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण ईंधन आपूर्ति में आई बाधाओं के बीच भारत ने छोटे पांच किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति बढ़ा दी है और पाइप से मुहैया कराई जाने वाली प्राकृतिक गैस (पीएनजी) कनेक्शन का विस्तार तेज कर दिया है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, 23 मार्च से अब तक पांच किलोग्राम के 13 लाख से अधिक एलपीजी सिलेंडर बेचे गए हैं और इनकी दैनिक बिक्री एक लाख से अधिक हो गई है। यह कदम प्रवासी श्रमिकों और कम आय वर्ग के उपभोक्ताओं तक पहुंच बढ़ाने के लिए उठाया गया है। इसी अवधि में 4.24 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन दिए गए हैं, जबकि 30,000 से अधिक उपभोक्ताओं ने एलपीजी कनेक्शन वापस कर पीएनजी को अपनाया है।

छह सप्ताह से जारी पश्चिम एशिया संघर्ष ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को प्रभावित किया है। भारत अपनी जरूरत का लगभग आधा कच्चा तेल, 40 प्रतिशत गैस और 85-90 प्रतिशत एलपीजी इस क्षेत्र से आयात करता है, जिस पर इस संकट का असर पड़ा है। हालांकि कच्चे तेल की कमी को अन्य स्रोतों से पूरा कर लिया गया है, लेकिन एलपीजी आपूर्ति प्रभावित हुई है। ऐसे में सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी आपूर्ति को प्राथमिकता दी है और होटल-रेस्तरां जैसे वाणिज्यिक उपभोक्ताओं के लिए आपूर्ति में कटौती की है। संकट से पहले फरवरी में जहां रोजाना लगभग 77,000 सिलेंडर बिक रहे थे, वहीं पिछले दो-तीन सप्ताह में यह संख्या एक लाख से अधिक हो गई है। बयान के अनुसार, घरेलू एलपीजी आपूर्ति कुल मिलाकर स्थिर बनी हुई है और कहीं भी कमी की सूचना नहीं है।

11 अप्रैल को 52 लाख से अधिक सिलेंडर वितरित किए गए। मांग का लगभग 98 प्रतिशत हिस्सा ऑनलाइन बुकिंग के जरिए पूरा हो रहा है, जबकि वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए 93 प्रतिशत लेनदेन में सत्यापन प्रणाली लागू की गई है। वाणिज्यिक एलपीजी की उपलब्धता भी अब संकट-पूर्व स्तर के करीब 70 प्रतिशत तक बहाल हो गई है। सरकारी तेल विपणन कंपनियांइंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड राज्य सरकारों के साथ मिलकर आपूर्ति को सुचारु बना रही हैं। बयान में कहा गया है कि रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर काम कर रही हैं और कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। साथ ही, घरेलू एलपीजी उत्पादन भी बढ़ाया गया है।

Continue reading on the app

Corporate Jihad: प्रमोशन चाहिए तो बीफ खाओ! नासिक की IT कंपनी में हिंदू लड़कियों से हैवानियत?

महाराष्ट्र के नासिक में एक IT कंपनी पर 'कॉरपोरेट जिहाद' का सनसनीखेज आरोप लगा है। यहां हिंदू लड़कियों को नौकरी और प्रमोशन का लालच देकर यौन उत्पीड़न करने, धर्म बदलने और बीफ खाने के लिए मजबूर करने का मामला सामने आया है।

Continue reading on the app

  Sports

T20I में 3 बार पहली गेंद पर विकेट लेने वाला पहला गेंदबाज, IPL 2026 के बीच हुआ बैन, इमरजेंसी मीटिंग के बाद फैसला

क्या हो अगर मैच के दौरान खिलाड़ी गलती से अंपायर को पीट दे? यही सवाल तो किया था T20 इंटरनेशनल में इतिहास रच चुके गेंदबाज ने. मगर सोशल मीडिया पर उसका ऐसा पोस्ट करना, भारी पड़ गया. Mon, 13 Apr 2026 12:55:33 +0530

  Videos
See all

UP: संदीप, सूजल और राहुल को शमसुद्दीन ने बना दिया बकरीचोर | #crime #policeaction #hapur #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T08:08:17+00:00

Noida Protest | सैलरी-इंक्रीमेंट पर नोएडा में भारी बवाल #noida #viralvideo #shorts #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T08:11:49+00:00

Noida Protest | सैलरी बढ़ाने की मांग पर नोएडा में हंगामा #noida #viralvideo #shorts #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T08:08:20+00:00

Bihar में नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज, BJP प्रदेश अध्यक्ष Sanjay Saraogi ने क्या कहा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T08:08:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers