Responsive Scrollable Menu

UP: हापुड़ में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 6 की मौत, कई घायल

UP: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां धौलाना-गुलावठी मार्ग पर बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 6 लोगों की जान चली गई. यह हादसा उस समय हुआ जब गाजियाबाद के डासना से बुलंदशहर के गुलावठी गई बारात शादी समारोह के बाद वापस लौट रही थी.

कैसे हुआ हादसा?

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे हाइड्रा ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रक पलटकर सीधे बस के ऊपर गिर गया. इससे बस में सवार यात्री मलबे और ट्रक के नीचे दब गए. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े.

हादसे में 6 लोगों की मौत, 7 घायल

मिली जानकारी के मुताबिक, इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. बस में कुल 12 लोग सवार बताए जा रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया.

हापुड़ के पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह के अनुसार, घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. कई घायलों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है. उन्हें रामा मेडिकल कॉलेज, जीएस मेडिकल कॉलेज और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलाना में इलाज के लिए भेजा गया है.

6 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची

बता दें कि हादसे की गंभीरता को देखते हुए करीब 6 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी और उसके परखच्चे उड़ गए थे. ट्रक के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए सभी शव

पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतकों में एक व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, जिसे ट्रक चालक होने की आशंका जताई जा रही है.

हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी बाधित रहा, लेकिन ट्रक हटाने के बाद स्थिति सामान्य कर दी गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश जारी है.

यह भी पढ़ें- UP: मेरठ का ‘भूत बंगला’ कांड, मरी हुई बेटी के शव के साथ 5 महीने से रह रहा था पिता; ऐसे सामने आई सच्चाई

Continue reading on the app

प्रेग्नेंट आशा भोसले को कहा गया था- 'घर से निकल जाओ', सुरों की मल्लिका की सबसे दर्दनाक कहानी!

सुरों की मल्लिका आशा भोसले नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने 11 अप्रैल 2026 को उनका निधन हो गया। आशा भोसले ने एक इंटरव्यू अपना सबसे दर्दनाक किस्सा सुनाया था। उनके मुताबिक़, जब वे प्रेग्नेंट थीं, तब उन्हें घर से निकाल दिया गया था।

Continue reading on the app

  Sports

क्रुणाल पंड्या का विकेट के बाद सेलिब्रेशन और हार्दिक का वो लुक, क्या भाइयों में बातचीत बंद है? सबकुछ ठीक नहीं, अफवाह को हवा

Krunal Pandya vs Hardik pandya In IPL: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला हुआ तो सबकी नजर पंड्या भाईयों पर थी. मैच के दौरान क्रुणाल ने हार्दिक का विकेट चटकाया और जिस तरह से सेलिब्रेट किया वो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. Mon, 13 Apr 2026 08:09:14 +0530

  Videos
See all

Iran America Peace Talks Fail News | शांतिवार्ता फेल होने पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान आया सामने #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T03:12:32+00:00

AajTak 2 LIVE |आज का राशिफल । Aapke Tare | Daily Horoscope । Praveen Mishra । ZodiacSign।AT2 LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T03:03:52+00:00

Iran-America Talk Fail हुईं, अब ख़बरें हैं कि Trump फिर हमला कर सकते हैं! #shorts #viral #trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T03:06:32+00:00

Humayun Kabir Vs Mamata Banerjee | ममता पर ये क्या बोल गए हुमायूं कबीर ? | West Bengal | TMC | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T03:06:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers