Responsive Scrollable Menu

स्वप्निल असनोदकर ने पहले सीजन में 311 रन बनाए:10 हजार रन बनाने वाले गोवा के पहले क्रिकेटर; एक चोट ने करियर बर्बाद किया

जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा और सूर्यकुमार यादव ऐसे नाम हैं, जो IPL में चमके और भारतीय टीम में जगह बनाई। लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे, जिन्हें फैंस धीरे-धीरे भूल गए। IPL के अनसंग हीरोज सीरीज में ऐसे ही क्रिकेटर्स की स्टोरी पढ़िए… पहला नाम गोवा के स्वप्निल असनोदकर का है। स्वप्निल 2008 में पहला टाइटल जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे। उन्हें पहले ही मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। स्वप्निल ने कोलकाता के खिलाफ 34 गेंदों पर 60 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 1 सिक्स शामिल था। स्वप्निल ने उस सीजन के 9 मैचों में 311 रन बनाए और टीम को चैंपियन बनाया। वे वर्तमान में केरल की अंडर-23 टीम के मुख्य कोच हैं। स्वप्निल असनोदकर ने दैनिक भास्कर से अपनी कहानी साझा की। उन्होंने अपने सफर, IPL की चकाचौंध और टीम से बाहर किए जाने का दर्द बताया… गोवा में फुटबॉल का माहौल, पर क्रिकेट का भूत सवार था स्वप्निल गोवा से हैं, जहां फुटबॉल सबसे लोकप्रिय खेल है। उनके पिता और चाचा क्लब लेवल पर फुटबॉल और क्रिकेट खेलते थे। स्वप्निल ने बताया- मेरे परिवार में पांचों भाई स्पोर्ट्स में थे। बुआ स्टेट लेवल एथलीट थीं। घर में खेल का माहौल बचपन से ही था। स्वप्निल ने बताया- मैंने टेनिस बॉल से गली क्रिकेट शुरू किया और वहीं से क्रिकेट का भूत सवार हो गया। 9वीं क्लास में लगातार तीन मैचों में तीन शतक लगाए, तब लगा कि मैं लेदर बॉल से खेल सकता हूं। पिता ने कोचिंग कैंप भेजा और वहीं से करियर बदल गया। मैच से 4 घंटे पहले शेन वॉर्न ने कहा- ‘तुम यह मैच खेल रहे हो’ 2008 के पहले सीजन को याद करते हुए स्वप्निल ने बताया कि शुरुआती चार मैचों में मौका नहीं मिला था। लेकिन शेन वॉर्न ने कहा था- कभी न कभी मौका आएगा, तैयार रहना। 1 मई 2008 को KKR के खिलाफ दोपहर 12 बजे मीटिंग थी। वॉर्न ने अचानक कहा- 'यू आर प्लेइंग टुडे'। स्वप्निल तैयार थे। इसी मैच में उन्होंने पहली IPL फिफ्टी लगा दी और 60 रन बनाए। चैंपियन बनाने का क्रेडिट वॉर्न को दिया, ‘गोवा की तोप’ नाम मिला था राजस्थान रॉयल्स उस साल चैंपियन बनी। स्वप्निल को Goan Cannon नाम मिला। उन्होंने 9 मैचों में 2 फिफ्टी के साथ 311 रन बनाए। स्वप्निल और ग्रीम स्मिथ की ओपनिंग जोड़ी ने 418 रन जोड़े, जो सीजन की सबसे बेहतरीन जोड़ी थी। स्वप्निल ने कहा- टीम में बड़े स्टार नहीं थे, लेकिन शेन वॉर्न और डेरेन बेरी ने ऐसा माहौल बनाया कि हम सबने अपना बेस्ट दिया। पहले तीन मैच हारने के बाद हमने कमबैक किया। लक भी साथ रहा और हम चैंपियन बने। पूरा क्रेडिट वॉर्न और सपोर्ट स्टाफ को जाता है। उंगली की चोट से प्रदर्शन खराब हुआ, मौके मिलना कम हो गए पहला सीजन शानदार रहा, लेकिन दूसरे सीजन में इंजरी ने झटका दिया। साउथ अफ्रीका में IPL के दौरान फील्डिंग में उंगली में लिगामेंट टियर हो गया। 10 दिन के कैंप का फायदा नहीं मिला। बाउंस वाली पिचों पर एडजस्ट नहीं हो पाए और प्रदर्शन प्रभावित रहा। 2009 के सीजन में स्वप्निल को 8 मैचों में मौका मिला, लेकिन वे 98 रन ही बना सके। उसके बाद 2010 और 2011 के सीजन में उन्हें मौके कम मिले। स्वप्निल ने 2011 में अपना आखिरी मैच खेला। उन्होंने किंग्स XI पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के खिलाफ 21 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में 9 गेंद पर 9 रन बनाए थे। इस पारी में एक चौका शामिल रहा। स्वप्निल ने अपने IPL करियर में कुल 20 मैच खेले और इनमें दो फिफ्टी के सहारे 423 रन बनाए। स्वप्निल ने कहा- मेरी मेहनत जारी रही, लेकिन सफलता की कोई गारंटी नहीं थी। मैं पॉजिटिव माइंडेड हूं। लाखों लोग IPL खेलने का सपना देखते हैं, मैंने वहां जाकर अपना जलवा दिखाया। लोग आज भी 2008 की वजह से मुझे याद करते हैं। यही मेरे लिए संतोष की बात है। 10 हजार रन बनाए, फिर भी संभावितों में जगह नहीं मिली गोवा के लिए 17 साल खेलने वाले स्वप्निल ने बताया- 2017-18 में मैं तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज था। रणजी और वनडे में शतक लगाए थे, फिर भी अगले साल संभावित खिलाड़ियों में जगह नहीं मिली। मैं गोवा का पहला खिलाड़ी था, जिसने सभी फॉर्मेट मिलाकर 10 हजार से ज्यादा रन बनाए थे। यह फैसला एसोसिएशन का था, जिसमें मैं कुछ नहीं कर सकता था। 33 साल की उम्र में यह फैसला समझ नहीं आया, लेकिन मैंने इसे पॉजिटिव तरीके से लिया। अब कोचिंग के जरिए टीम इंडिया के रडार पर हैं स्वप्निल 2019 में स्वप्निल ने खिलाड़ी के रूप में संन्यास लिया और कोचिंग शुरू की। उन्होंने गोवा की अंडर-23 टीम को 4 साल कोचिंग दी। नागालैंड की सीनियर टीम के बैटिंग कोच रहे, जहां टीम प्लेट ग्रुप से एलीट ग्रुप में पहुंची। स्वप्निल को BCCI के NCA असाइनमेंट भी मिल रहे हैं। उन्होंने कहा- क्रिकेट ने मुझे जो दिया, उसे वापस लौटाना चाहता हूं। खिलाड़ियों को अपना अनुभव शेयर करना है। मेरा लक्ष्य अंडर-19 इंडिया या उससे आगे कोचिंग करना है। मेहनत जारी रहेगी। ------------------------------------------------------------------

Continue reading on the app

IPL में आज हैदराबाद vs राजस्थान:RR ने सभी चार मैच जीते, टेबल में टॉप पर; SRH ने 3 मुकाबले गंवाए

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन के 21वें मैच में आज सनराइजर्स हैदराबाद का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। मुकाबला हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा। हैदराबाद और राजस्थान के बीच इस सीजन यह पहला मुकाबला होगा। दोनों टीमों का इस सीजन आज 5वां मैच रहेगा। SRH सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। टीम 4 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल टॉप पर है। दूसरी ओर RR 4 में से केवल 1 मैच जीत सकी, और 3 मैच हार चुकी है। हेड टु हेड में SRH आगे हेड टु हेड में में राजस्थान आगे है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 21 IPL मैच खेले गए हैं। 12 में हैदराबाद और 9 में राजस्थान को जीत मिली। हैदराबाद में दोनों टीमों के बीच कुल 6 मैच खेले गए। इसमें 5 हैदराबाद और 1 मैच राजस्थान जीती। राजस्थान को हैदराबाद के खिलाफ आखिरी जीत 2023 सीजन में मिली थी। इसके बाद चार मैच खेले गए और सभी हैदराबाद ने जीते। क्लासन ने SRH के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए इस सीजन SRH के लिए कुछ खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। बल्लेबाजी में हेनरिक क्लासन ने 4 मैचों में 184 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। क्लासन सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। वहीं गेंदबाजी में हर्ष दुबे ने 4 मैचों में 5 विकेट लिए हैं। राजस्थान के खिलाड़ियों के पास ऑरेंज-पर्पल कैप इस सीजन फिलहाल ऑरेंज और पर्पल कैप दोनों राजस्थान के खिलाड़ियों के पास है। वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 मैचों में 200 रन बनाए हैं। उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 266.66 का रहा है, जो टीम के लिए बड़ी ताकत साबित हुआ है। वहीं गेंदबाजी में रवि बिश्नेई ने 4 मैचों में 9 विकेट लिए हैं। पिच रिपोर्ट हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बैटिंग फ्रेंडली है। यहां गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। इस मैदान पर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते है। इस स्टेडियम में अभी तक 84 IPL मैच खेले गए है, जिनमे से 35 मैच पहली पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने और 48 मैच चीज करने वाली टीम ने जीते है। वेदर कंडीशन हैदराबाद में 13 अप्रैल का मौसम काफी गर्म रहेगा। मैच वाले दिन यहां का टेम्प्रेचर 40 से 26 डिग्री रहने की उम्मीद है। इस दिन बारिश की बिल्कुल भी संभावना नहीं है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान, विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोरा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा। इम्पैक्ट प्लेयर- विष्णु विनोद। राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई। इम्पैक्ट प्लेयर: वैभव सूर्यवंशी।

Continue reading on the app

  Sports

7 रन देकर लिए 8 विकेट... वो खूंखार गेंदबाज, जिसके आगे एक-एक रन को तरसे बल्लेबाज, 130 साल से कायम वर्ल्ड रिकॉर्ड

george lohmann world record: इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाजों में शुमार रहे जॉर्ज लोहमैन ने 1896 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच की दूसरी पारी में जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 7 रन देकर 8 विकेट चटकाए और वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. दरअसल, वह एक टेस्ट पारी में सबसे कम रन देकर 8 विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बन गए. उनका यह रिकॉर्ड अब तक कोई भी नहीं तोड़ पाया है. Mon, 13 Apr 2026 16:24:46 +0530

  Videos
See all

Nitish Kumar के बाद कौन?..कल मिलेगा जवाब #nitishkumar #viralvideo #biharcm #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T11:14:42+00:00

Shorts | मीडिया के सामने रोने लगी प्रणिता #Pranita #meerut #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T11:15:01+00:00

Chhattisgarh : CM Vishnu Deo Sai मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान की करेंगे शुरुआत | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T11:17:09+00:00

Jaipur Viral Video : लड़की को छेड़ा फिर पुलिस ने निकाल दी हेकड़ी | Bike Viral Video | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T11:13:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers