Responsive Scrollable Menu

IPL में आज हैदराबाद vs राजस्थान:RR ने सभी चार मैच जीते, टेबल में टॉप पर; SRH ने 3 मुकाबले गंवाए

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन के 21वें मैच में आज सनराइजर्स हैदराबाद का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। मुकाबला हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा। हैदराबाद और राजस्थान के बीच इस सीजन यह पहला मुकाबला होगा। दोनों टीमों का इस सीजन आज 5वां मैच रहेगा। SRH सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। टीम 4 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल टॉप पर है। दूसरी ओर RR 4 में से केवल 1 मैच जीत सकी, और 3 मैच हार चुकी है। हेड टु हेड में SRH आगे हेड टु हेड में में राजस्थान आगे है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 21 IPL मैच खेले गए हैं। 12 में हैदराबाद और 9 में राजस्थान को जीत मिली। हैदराबाद में दोनों टीमों के बीच कुल 6 मैच खेले गए। इसमें 5 हैदराबाद और 1 मैच राजस्थान जीती। राजस्थान को हैदराबाद के खिलाफ आखिरी जीत 2023 सीजन में मिली थी। इसके बाद चार मैच खेले गए और सभी हैदराबाद ने जीते। क्लासन ने SRH के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए इस सीजन SRH के लिए कुछ खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। बल्लेबाजी में हेनरिक क्लासन ने 4 मैचों में 184 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। क्लासन सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। वहीं गेंदबाजी में हर्ष दुबे ने 4 मैचों में 5 विकेट लिए हैं। राजस्थान के खिलाड़ियों के पास ऑरेंज-पर्पल कैप इस सीजन फिलहाल ऑरेंज और पर्पल कैप दोनों राजस्थान के खिलाड़ियों के पास है। वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 मैचों में 200 रन बनाए हैं। उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 266.66 का रहा है, जो टीम के लिए बड़ी ताकत साबित हुआ है। वहीं गेंदबाजी में रवि बिश्नेई ने 4 मैचों में 9 विकेट लिए हैं। पिच रिपोर्ट हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बैटिंग फ्रेंडली है। यहां गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। इस मैदान पर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते है। इस स्टेडियम में अभी तक 84 IPL मैच खेले गए है, जिनमे से 35 मैच पहली पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने और 48 मैच चीज करने वाली टीम ने जीते है। वेदर कंडीशन हैदराबाद में 13 अप्रैल का मौसम काफी गर्म रहेगा। मैच वाले दिन यहां का टेम्प्रेचर 40 से 26 डिग्री रहने की उम्मीद है। इस दिन बारिश की बिल्कुल भी संभावना नहीं है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान, विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोरा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा। इम्पैक्ट प्लेयर- विष्णु विनोद। राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई। इम्पैक्ट प्लेयर: वैभव सूर्यवंशी।

Continue reading on the app

बंगाल चुनाव से पहले नेताजी के पोते TMC में शामिल:चंद्र कुमार बोले- BJP बांटने वाली राजनीति करती है; पीएम का आज तमिलनाडु में वर्चुअल संवाद

सुभाष चंद्र बोस के पोते और पूर्व बीजेपी नेता चंद्र कुमार बोस रविवार को टीएमसी में शामिल हो गए। बोस ने राज्य मंत्री ब्रात्य बसु और TMC सांसद कीर्ति आजाद की मौजूदगी में सत्ताधारी पार्टी जॉइन की। टीएमसी में शामिल होने के बाद चंद्र कुमार ने कहा- आज हम देख रहे हैं कि BJP बांटने वाली राजनीति करती है और सांप्रदायिक नफरत फैलाती है। अब हमें भारत को बचाने और बांटने वाली राजनीति का विरोध करने के लिए लड़ना होगा। चंद्र बोस 2016 में BJP में शामिल हुए थे और उसी साल भवानीपुर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन वे हार गए। बाद में उन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव कोलकाता दक्षिण से लड़ा लेकिन उन्हें फिर से हार का सामना करना पड़ा। 2023 में उन्होंने भाजपा छोड़ दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को शाम 4 बजे 'मेरा बूथ-सबसे मजबूत संवाद' कार्यक्रम के माध्यम से तमिलनाडु के भाजपा कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद करेंगे। चुनाव राज्यों में कल के बड़े अपडेट्स… चुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए….

Continue reading on the app

  Sports

छोटा मोटा काम नहीं आज वैभव सूर्यवंशी बनाने उतरेंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड, कितने रन की जरूरत, कौन सा कीर्तिमान होगा ध्वस्त

वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट की दुनिया में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से तबाही मचा रखी है. राजस्थान रॉयल्स का ये बल्लेबाज इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में आज जब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उतरेगा तो निशाने पर वर्ल्ड रिकॉर्ड होगा. वो सबसे कम पारी में 1000 टी20 रन बनाने के मामले में दो कंगारू बल्लेबाजों की बराबरी कर सकते हैं. Mon, 13 Apr 2026 07:09:22 +0530

  Videos
See all

West Bengal Elections 2026: 'इस बार बंगाल भाजपा 177 पार': सुवेंदु अधिकारी | BJP | CM Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T02:39:23+00:00

West Bengal Election: बंगाल के रण में राहुल गांधी की एंट्री, करेंगे 3 रैलियां #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T02:41:32+00:00

Viral: खली को भी दे दे टक्कर! लंबाई देखकर चौंक जाएंगे आप | Khali | Body Builder #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T02:45:03+00:00

Iran Israel Us War Update Live : 13 April, 2026 | Iran US War | Iran US Ceasefire | Trump | Lebanon #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T02:39:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers