बंगाल चुनाव से पहले नेताजी के पोते TMC में शामिल:चंद्र कुमार बोले- BJP बांटने वाली राजनीति करती है; पीएम का आज तमिलनाडु में वर्चुअल संवाद
सुभाष चंद्र बोस के पोते और पूर्व बीजेपी नेता चंद्र कुमार बोस रविवार को टीएमसी में शामिल हो गए। बोस ने राज्य मंत्री ब्रात्य बसु और TMC सांसद कीर्ति आजाद की मौजूदगी में सत्ताधारी पार्टी जॉइन की। टीएमसी में शामिल होने के बाद चंद्र कुमार ने कहा- आज हम देख रहे हैं कि BJP बांटने वाली राजनीति करती है और सांप्रदायिक नफरत फैलाती है। अब हमें भारत को बचाने और बांटने वाली राजनीति का विरोध करने के लिए लड़ना होगा। चंद्र बोस 2016 में BJP में शामिल हुए थे और उसी साल भवानीपुर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन वे हार गए। बाद में उन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव कोलकाता दक्षिण से लड़ा लेकिन उन्हें फिर से हार का सामना करना पड़ा। 2023 में उन्होंने भाजपा छोड़ दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को शाम 4 बजे 'मेरा बूथ-सबसे मजबूत संवाद' कार्यक्रम के माध्यम से तमिलनाडु के भाजपा कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद करेंगे। चुनाव राज्यों में कल के बड़े अपडेट्स… चुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए….
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में बर्फबारी:MP-UP, राजस्थान में तापमान 40°C के करीब; गुजरात-आंध्र प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट
देश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी का असर बढ़ने लगा है। राजस्थान और उत्तर प्रदेश में दिन में तेज धूप के साथ तापमान बढ़ रहा है। राजस्थान के जयपुर, अलवर और सीकर समेत कई शहरों में तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा है। मध्य प्रदेश में पारा 40°C के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में ज्यादा गर्मी महसूस हो रही है। रतलाम में सबसे अधिक 40.6°C तापमान दर्ज किया गया। IMD ने आध्र प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। आंध्र प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40°C के पार पहुंच गया है, जबकि कुछ जगहों पर 44°C तक रिकॉर्ड किया गया। लोगों को गर्मी और उमस से सावधान रहने की सलाह दी गई है। दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 34.7°C दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.4°C कम रहा। वहीं, मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश समेत 8 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। ओडिशा और तमिलनाडु समेत 6 राज्यों में गर्मी और उमस बनी रहने की संभावना है। मौसम की 2 तस्वीरें… अगले दो दिन के मौसम का हाल 14 अप्रैल: उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड में गर्मी तेज रहेगी। बिहार और पूर्वी भारत में भी 3-5°C तक बढ़ोतरी हो सकती है। पूर्वोत्तर राज्य असम, मेघालय, अरुणाचल में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश और बिजली गिरने के आसार हैं। 15 अप्रैल: उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड में गर्मी और बढ़ेगी। मध्य प्रदेश में तापमान में 3-5°C तक की बढ़ोतरी का असर बना रहेगा। इन राज्यों में मौसम सूखा रहेगा और दिन में तेज गर्मी महसूस होगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others















.jpg)







