मासूम शर्मा के खिलाफ पुलिस को शिकायत:स्टेज से गालियां देने पर कार्रवाई की मांग; हरियाणवी सिंगर सोशल मीडिया पर भी ट्रोल
हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के देहरादून में शो के दौरान स्टेज से गालियां देने पर विवाद बढ़ता जा रहा है। भिवानी के एडवोकेट अशोक आर्य ने बहल थाने में मासूम के खिलाफ शिकायत दी है। उन्होंने मांग की है कि स्टेज से अश्लील शब्दों का प्रयोग करने पर मासूम शार्म के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही सोशल मीडिया से इन वीडियो को डिलीट कराया जाए। स्टेज से गालियां देने के बाद मासूम शर्मा सोशल मीडिया पर भी जमकर ट्रोल हो रहे हैं। कोई यूजर उन्हें गुंडा कह रहा है तो कोई मासूम शर्मा की गिरफ्तारी की मांग करते हुए 10 साल तक सजा देने की मांग कर रहा है। फेसबुक पर मासूम शर्मा के खिलाफ कमेंट… जानिए एडवोकेट ने अपनी शिकायत में क्या कहा… मंच से अश्लील गांलियां और हिंसक बयानबाजी बहल के रहने वाले एडवोकेट अशोक आर्य ने अपनी शिकायत में कहा कि रविवार सुबह वह अपनी फेसबुक आईडी चला रहा था। इसी दौरान एक वीडियो सामने आया, जिसमें हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा मंच पर बहुत अश्लील गालियां और हिंसक बयानबाजी कर रहा था। यह समाज में अत्यधिक अश्लीलता फैलाने वाला व गैरकानूनी है। बहुत सी फेसबुक आईडी पर मासूम का वह वीडियो चल रहा है। सोशल मीडियो से रील्स डिलीट करवाई जाएं एडवोकेट ने आगे कहा कि फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मासूम शर्मा की रील्स को जल्दी डिलीट कराया जाए और मासूम शर्मा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि समाज में फैल रही अश्लीलता पर अंकुश लगे और मासूम शर्मा जैसे सिंगर भविष्य में इस तरह की हरकत न दोहराए। SHO बोले- संबंधित थाने में भेजेंगे शिकायत बहल थाने के SHO संजय कुमार ने कहा कि एडवोकेट अशोक आर्य ने मासूम शर्मा के खिलाफ शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद शिकायत को संबंधित थाने में भेज दी जाएगी। आगे की कार्रवाई संबंधित थाने द्वारा ही की जाएगी। देहरादून के शो में बदमाश को गालियां दी थीं यह मामला 10 अप्रैल से शुरू हुआ। मासूम शर्मा देहरादून के DAV कॉलेज में एक शो करने पहुंचे थे। यहां मंच से उन्होंने एक बदमाश को गालियां दीं। बाद में, मासूम ने वीडियो जारी कर माफी मांगी। मासूम ने बताया कि एक बदमाश होटल में हथियार लेकर आया था और वह उनका पीछा कर रहा था। उसने अमेरिका में रह रहे चचेरे भाई को भी फोन करके धमकी दी थी। इसी बात का तनाव शो में निकल गया। इस विवाद के बाद देहरादून पुलिस ने मासूम शर्मा को नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा है। वहीं, हरियाणा महिला आयोग ने भी मासूम को नोटिस जारी किया है। मासूम को 18 अप्रैल की सुबह 11 बजे आयोग के ऑफिस में पेश होने के लिए कहा गया है। ------------------------------ ये खबर भी पढ़ें :- दावा- मासूम शर्मा को स्टेज पर मारने की धमकी मिली:देहरादून पुलिस ने गालियां देने पर जवाब मांगा; हरियाणा महिला आयोग का भी नोटिस हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के देहरादून शो में स्टेज पर गालियां देने के मामले में खुलासा हुआ है। इवेंट ऑर्गेनाइज कराने वाली टीम के एक सदस्य ने नाम न छापने की शर्त पर दैनिक भास्कर को बताया कि शो से पहले मासूम शर्मा को धमकी दी गई थी। एक बदमाश ने कहा था कि अगर शो किया तो स्टेज पर ही मार देंगे। पढ़ें पूरी खबर…
कोहली ने बाबर-गेल का रिकॉर्ड तोड़ा:रोहित ने मुंबई के लिए 6 हजार रन पूरे किए; पाटीदार की RCB के लिए सेकेंड फास्टेस्ट फिफ्टी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के 20वें मैच में मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराया। वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को विराट कोहली टी-20 में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारियां करने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने बाबर आजम और क्रिस गेल को पीछे छोड़ा। मैच में रोहित शर्मा ने भी खास उपलब्धि हासिल की। उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 6000 रन पूरे किए। रजत पाटीदार ने 17 गेंदों में फिफ्टी लगाकर RCB के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक बनाया और गेल की बराबरी की। RCB Vs MI मैच के रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. बेंगलुरु ने लगातार चौथी बार 200+ स्कोर बनाया RCB ने IPL 2026 में लगातार चौथी बार 200+ स्कोर बनाया। लगातार सबसे ज्यादा 200+ स्कोर का रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद (5 बार, 2025-26) के नाम है। पंजाब किंग्स (2023) और बेंगलुरु (2024) ने 4-4 बार यह किया था। 2. पाटीदार ने क्रिस गेल की बराबरी की रजत पाटीदार ने 17 गेंदों में फिफ्टी लगाकर RCB के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक बनाया। उन्होंने क्रिस गेल की बराबरी की, जिन्होंने 2013 में 17 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी। इस लिस्ट में टॉप पर रोमारियो शेफर्ड हैं, जिन्होंने 2025 में 14 गेंदों में यह किया था। 3. कोहली ने मुंबई के खिलाफ 7वां 50+ स्कोर बनाया विराट कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ सातवां 50+ स्कोर बनाकर सुरेश रैना और डेविड वॉर्नर की बराबरी की। इस लिस्ट में टॉप पर केएल राहुल हैं, जिनके नाम 9 स्कोर हैं। कोहली ने वानखेड़े में अपने टी-20 करियर का 9वां 50+ स्कोर 23 मैचों में पूरा किया। 4. कोहली ने 47वीं बार शतकीय साझेदारी की विराट कोहली टी-20 में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारियां करने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने पहले विकेट के लिए फिल सॉल्ट के साथ 120 रन जोड़े। यह कोहली की 47वीं साझेदारी थी। उन्होंने बाबर आजम और क्रिस गेल (46-46) को पीछे छोड़ा। 5. रोहित ने मुंबई के लिए 6 हजार रन पूरे किए रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए 6000 रन पूरे किए। इस लिस्ट में टॉप पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने RCB के लिए 8800+ रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी और चौथे पर सुरेश रैना हैं, जिन्होंने चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। यहां से टॉप-6 मोमेंट्स… 1. आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी गई मैच से पहले स्टेडियम में गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी गई। रविवार को उनका निधन हुआ। सोमवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। सभी प्लेयर्स काली पट्टी बांधकर उतरे और उनके गाने बजाए गए। आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हुआ। 2. सॉल्ट की 25 बॉल में फिफ्टी 8वें ओवर में फिल सॉल्ट ने फिफ्टी पूरी की। उन्होंने मयंक मार्कंडे के खिलाफ पहली गेंद पर चौका लगाकर 25 गेंद में हाफ सेंचुरी पूरी की। इस ओवर में 3 चौके और एक छक्का लगा, कुल 20 रन बने। फिल सॉल्ट ने चौका लगाकर फिफ्टी पूरी की। 3. पाटीदार ने लगातार 3 छक्के जड़े, शॉट खेलते वक्त पिच पर गिरे 12वें ओवर में मयंक मार्कंडे के खिलाफ रजत पाटीदार ने लगातार तीन गेंदों पर तीन छक्के लगाए। दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर कुल 20 रन बनाए। दूसरे सिक्स के दौरान वे संतुलन खोकर गिर पड़े, लेकिन गेंद बाउंड्री पार गई। रजत पाटीदार ने 20 बॉल पर 53 रन बनाए। 4. आउट होने के बाद कोहली ने गुस्से में हेलमेट फेंका 14वें ओवर की चौथी गेंद पर विराट कोहली आउट हुए। हार्दिक पंड्या की फुल टॉस पर शॉट खेलते समय गेंद लॉन्ग-ऑन पर सूर्यकुमार यादव ने कैच की। कोहली ने 38 गेंदों में 50 रन बनाए। आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम जाते वक्त उन्होंने गुस्से में हेलमेट फेंका। 5. हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते रोहित रिटायर हर्ट पांचवें ओवर में रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग समस्या के चलते मैदान से बाहर गए। शॉट के बाद असहजता महसूस हुई और फिजियो ने इलाज किया। बाद में वे रिटायर हर्ट होकर लौटे और सूर्यकुमार यादव आए। मैच में हल्की देरी हुई, क्योंकि विराट कोहली भी एंकल इंजरी से बाहर थे। रोहित 19 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। 6. रदरफोर्ड दो बार कैच हुए, नो-बॉल ने बचाया 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर शेरफेन रदरफोर्ड को किस्मत का साथ मिला। रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर वे कैच आउट हुए, लेकिन नो-बॉल से बच गए। अगली फ्री-हिट पर फिर कैच हुए, लेकिन आउट नहीं माने गए। इस तरह वे एक ही गेंद पर दो बार बच गए।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 















.jpg)








