'27 साल इंतजार के बाद मिला हक' वुमन रिजर्वेशन बिल पास होने पर प्रीति झंगियानी गदगद, सरकार को सराहा
एक्ट्रेस प्रीति झंगियानी ने महिला आरक्षण विधेयक के पारित होने को एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए सरकार का आभार जताया है. उनका मानना है कि 27 सालों के लंबे इंतजार के बाद मिला अधिकार महिलाओं की निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत बनाएगा. प्रीति के अनुसार, राजनीति और व्यवसाय में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से बच्चियों की शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी मुद्दों पर अच्छा सुधार होंगे, जिससे देश के विकास को गति मिलेगी. प्रीति फिलहाल एनजीओ और स्पोर्ट्स फेडरेशन के जरिए समाज सेवा कर रही हैं. उन्होंने भविष्य में देश सेवा के लिए राजनीति से जुड़ने की संभावना को भी खुला रखा है.
'झूठ-शादी-फैमिली ड्रामा में उलझी कहानी' फिर चलेगा 'गिन्नी-सनी' का जादू! ट्रेलर में मजेदार ट्विस्ट देख फैंस गदगद
अविनाश तिवारी और मेधा शंकर स्टारर फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो हंसी और रोमांस से भरपूर है. फिल्म की कहानी एक देसी पहलवान और एक मॉडर्न कॉल सेंटर वर्कर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी शादी उनके माता-पिता झूठ बोलकर तय कर देते हैं. ट्रेलर में दोनों किरदारों के बीच की मजेदार नोक-झोंक और एक-दूसरे की असलियत सामने आने पर पैदा होने वाले ड्रामे को बखूबी दिखाया गया है. यह 2020 की हिट फिल्म का सीक्वल है, जिसका निर्देशन प्रशांत झा ने किया है. यह फिल्म 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18






















