Responsive Scrollable Menu

ईरान युद्ध से वैश्विक अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका, आईएमएफ प्रमुख की चेतावनी

वाशिंगटन, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। आईएमएफ (अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष) की प्रमुख ने कहा कि ईरान युद्ध ने दुनिया की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका दिया है। इसकी वजह से ऊर्जा की सप्लाई बाधित हो गई है और पूरी दुनिया में कीमतें बढ़ रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि इसका असर आने वाले साल तक महसूस होता रहेगा।

आईएमएफ की मैनेजिंग डायरेक्टर क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने सीबीएस न्‍यूज के एक इंटरव्यू में कहा कि इस रुकावट का पैमाना और अवध‍ि ही इसके दीर्घकालिक परिणामों को निर्धारित करेगी। उन्होंने आगाह किया कि इसके प्रभाव पहले से ही व्यापक हैं।

उन्होंने कहा, “मैं आपको यह बता सकती हूं कि यह झटका बहुत बड़ा है। दुनिया का लगभग 13 प्रत‍िशत तेल और 20 प्रत‍िशत गैस, जो सामान्य रूप से सप्लाई होती, वह अब पिछले पांच हफ्तों से अटकी हुई है, जिससे सप्लाई की गंभीर स्थिति समझ आती है।

उन्होंने कहा कि इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है, लेकिन हर देश पर अलग तरह से। हर कोई ऊर्जा का इस्तेमाल करता है। हर कोई बढ़ती कीमतों का असर महसूस कर रहा है और यह अलग-अलग देशों पर अलग तरीके से असर डालता है।

ऊर्जा पर निर्भर देश और संघर्ष के पास वाले इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, जबकि कम आय वाले देशों पर इसका दबाव और भी ज्यादा है क्योंकि उनके पास संसाधन सीमित हैं।

जॉर्जीवा ने बताया कि इसका असर अब कई क्षेत्रों में दिखने लगा है जैसे ईंधन की कमी, खाद की सप्लाई में दिक्कत, ट्रांसपोर्ट और विदेश से आने वाले पैसों पर भी।

उन्होंने कहा क‍ि लोग परेशान हैं, और कई जगहों पर सामान की भारी कमी हो रही है। जरूरी चीजें ही उपलब्ध नहीं हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि एशिया के कई हिस्सों में ऊर्जा की राशनिंग और सप्लाई की कमी से आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। साथ ही चेतावनी दी कि खाद की कीमतें बढ़ने से दुनिया भर में खाने-पीने की चीजें भी महंगी हो सकती हैं।

आईएमएफ प्रमुख ने यह भी कहा कि भले ही संघर्ष रुक जाए, फिर भी इसका असर तुरंत खत्म नहीं होगा। यह असर पहले ही सिस्टम में बैठ चुका है। देरी से हुई सप्लाई और बुनियादी ढांचे को नुकसान लंबे समय तक असर डालता रहेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि कुछ जरूरी ऊर्जा उत्पादन सुविधाओं को पूरी तरह ठीक होने में तीन से पांच साल तक लग सकते हैं।

उन्होंने अमेरिका के बारे में बात करते हुए कहा कि वहां असर बाकी दुनिया के मुकाबले थोड़ा कम है, लेकिन बढ़ती कीमतें महंगाई को कंट्रोल करने की कोशिशों को मुश्किल बना सकती हैं।

उन्होंने कहा कि आईएमएफ को उम्मीद थी कि 2026 में वैश्विक विकास बेहतर होगा, लेकिन अब इस युद्ध की वजह से यह अनुमान कम हो सकता है। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि संघर्ष कितने समय तक चलता है और उत्पादन कितनी जल्दी ठीक होता है।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

PSL में खेल रहे David Warner की बढ़ी मुश्किलें, Sydney में शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़े गए

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला शराब पीकर गाड़ी चलाने से जुड़ा है, जिसमें अब नई जानकारी सामने आई है।

बता दें कि यह घटना सिडनी के पूर्वी इलाके में हुई, जहां पुलिस ने नियमित जांच के दौरान वॉर्नर की गाड़ी को रोका। मौजूद जानकारी के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वॉर्नर ने खुद स्वीकार किया कि उन्होंने गाड़ी चलाने से पहले अपने एक दोस्त के साथ शराब पी थी और करीब तीन गिलास वाइन ली थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने उनकी गाड़ी को उस समय रोका जब वह जांच चौकी के पास अचानक रुककर खड़ी हो गई थी। इसके बाद मौके पर ही सांस परीक्षण किया गया, जिसमें शराब की पुष्टि हुई। आगे की जांच के लिए उन्हें पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां उनका रक्त में अल्कोहल स्तर तय सीमा से काफी ज्यादा पाया गया।

गौरतलब है कि उनके खिलाफ मध्यम स्तर के नशे में गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है और उन्हें 7 मई को अदालत में पेश होना है। ऐसे मामलों में सजा और जुर्माना दोनों का प्रावधान होता है, जिससे उनके करियर और छवि पर असर पड़ सकता है।

अगर उनके क्रिकेट करियर की बात करें तो वॉर्नर हाल के समय में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी फ्रेंचाइजी क्रिकेट में सक्रिय हैं। वह इस समय पाकिस्तान सुपर लीग में कराची टीम की कप्तानी कर रहे हैं और हाल ही में एक मुकाबले में अर्धशतक भी लगाया था।

मौजूद जानकारी के अनुसार, वॉर्नर का घरेलू टी-20 सीजन भी शानदार रहा है, जहां उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम के लिए अहम योगदान दिया। हालांकि, इस ताजा विवाद ने उनके करियर के पुराने विवादों की भी याद दिला दी है, जिनमें 2018 का गेंद से छेड़छाड़ मामला भी शामिल है।

अब सबकी नजर आने वाली अदालत की सुनवाई पर टिकी है, जहां यह तय होगा कि इस मामले में उनके खिलाफ क्या कार्रवाई होती है और इसका उनके पेशेवर जीवन पर कितना असर पड़ता है।

Continue reading on the app

  Sports

प्रसिद्ध कृष्णा ने ऐसी कौन सी गेंद फेंकी, जिसे देखकर दिग्गज दांतो तले अंगुली दबाने को हुए मजबूर

Prasidh Krishna Statement: प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने चार ओवर के स्पैल में 28 रन देकर 4 विकेट चटकाए. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया.जीत के बाद कृष्णा अपनी गेंदबाजी से खुश नजर आए. उन्होंने मुकुल चौधरी के खिलाफ एक ऐसी गेंद फेंकी जिसकी चौतरफा चर्चा हो रही है. Sun, 12 Apr 2026 23:52:01 +0530

  Videos
See all

Iran-US Peace Talk:पीस टॉक हुआ फेल,विश्व युद्ध की तरफ दुनिया बढ़ रही? । GD Bakshi Explainer #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T20:31:29+00:00

CM Yogi Vs Akhilesh Yadav: UP में 2 करोड़ वोटर कम..अखिलेश या योगी, परेशान कौन ? | BJP Vs Opposition #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T19:46:18+00:00

Iran America War Update: ईरानी मिसाइलों का इजरायली सैन्य अड्डों पर हमला! | Iran Israel War | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T20:30:09+00:00

Bihar New CM: बिहार का सम्राट कौन बनेगा? | Nitish Kumar Resigns | New CM Oath | Samrat Choudhary #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T20:00:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers