कर्नाटक कांग्रेस में होने वाली है टूट? विधायकों की नाराजगी और कैबिनेट फेरबदल पर CM सिद्धारमैया ने तोड़ी चुप्पी
सीएम सिद्धारमैया ने विधायकों के दिल्ली जाने पर अपना रुख साफ किया है. सीएम ने कहा, 'विधायकों का मंत्री पद मांगना बिल्कुल गलत नहीं है. कैबिनेट में फेरबदल का फैसला पार्टी आलाकमान पर निर्भर है. पांच राज्यों के चुनाव के कारण इस काम में थोड़ी देरी हुई है. बजट सत्र के कारण भी कैबिनेट विस्तार को टालना पड़ा था.'
ट्रंप ने होर्मुज पर लगाई नाकेबंदी, बिना इजाजत के कोई जहाज नहीं निकल सकेगा
ईरान के साथ इस्लामाबाद में शांति वार्ता बेनतीजा रहने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि अमेरिका जल्द ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में आने वाले जहाजों की नाकेबंदी शुरू करने वाला है. उनका यह बयान क्षेत्र में तनाव को ज्यादा बढ़ाने वाला है. ट्रंप ने कहा,'अमेरिकी नौसेना तुरंत प्रभाव से होर्मुज में प्रवेश करने या वहां से निकलने वाले सभी जहाजों को रोकने की प्रक्रिया आरंभ करेगा. उन्होंने अपनी नौसेना को यह भी निर्देश दिया कि वह अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में ईरान को टोल चुकाने वाले हर जहाज की तलाशी लेगा.
उन्होंने इसके ऐलाना के साथ आरोप लगाया कि ईरान इस अहम समुद्री मार्ग को खुला रखने के अपने आश्वासनों का पालन करने में पूरी तरह से विफल रहा है. ट्रंप के अनुसार, समुद्र में बारूदी सुरंगों (माइंस) की आशंका की वजह से जहाजों की आवाजाही पहले ही प्रभावित रही है. उन्होंने कहा,'अगर जहाज मालिकों को लगे कि कहीं भी माइन है तो वे जोखिम क्यों लेंगे?'
किसी तरह का समझौता नहीं हुआ
ट्रंप ने यह भी बताया कि इस्लामाबाद में ईरानी अधिकारियों के साथ करीब 20 घंटे चली मैराथन बातचीत में हर मुद्दें पर समहति बन गई, मगर सबसे अहम ईरान के परमाणु कार्यक्रम में किसी तरह का समझौता नहीं हुआ.
डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात को दोहराया कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं कर सकता है. उन्होंने कहा कि इस मामले में ईरान का रुख अब भी सख्त बना हुआ है. उन्होंने आगे कहा कि ईरान जब तक अपने परमाणु कार्यक्रम पर रोक नहीं लगाता है, तब तक अमेरिका के लिए उसके साथ बातचीत जारी रखना स्वीकार्य बिल्कुल नहीं है. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका होर्मुज में मौजूद बारूदी सुरंगों को हटाने की कार्रवाई को तेज करेगा.
हमले के हालात में कड़ी जवाबी कार्रवाई के लिए चेताया
अगर ईरानी इस काम में लगे अमेरिकी जहाजों पर गोलीबारी करता है तो उसे नरक में भेज दिया जाएगा. उन्होंने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों से टोल वसूलने के ईरान के कदम को 'जबरन वसूली' करार दिया. अमेरिकी सुरक्षा बलों या व्यापारिक जहाजों पर किसी भी हमले के हालात में कड़ी जवाबी कार्रवाई के लिए चेताया है.
उन्होंने संकेत दिया कि इस नाकेबंदी अभियान में अन्य देश भी शामिल किए गए हैं. इसके साथ ही ट्रंप का दावा है कि ईरान की सैन्य क्षमता पहले ही काफी कमजोर हो चुकी है. उसकी नौसेना व एयर डिफेंस सिस्टम को काफी हद तक बबाई कर दिया गया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation



















