आशा भोसले को ट्रिब्यूट देते समय आथिया शेट्टी से हुई चूक, लापरवाही पर ट्रोल- 'बिना सोचे-समझे नेपो किड्स'
दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन पर शोक जताते समय एक्ट्रेस आथिया शेट्टी एक बड़ी गलती की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गईं. आथिया शेट्टी ने श्रद्धांजलि देते समय गलती से आशा भोसले की जगह लता मंगेशकर की तस्वीर पोस्ट कर दी थी. हालांकि उन्होंने तुरंत पोस्ट डिलीट कर दी, लेकिन तब तक इसके स्क्रीनशॉट्स वायरल हो चुके थे. यूजर्स ने इस लापरवाही की कड़ी आलोचना की और इसे नासमझी और फोकस की कमी बताया. इस विवाद के बाद आथिया ने अपनी गलती सुधारी और नई पोस्ट के जरिए आशा जी को श्रद्धांजलि दी. उनका अंतिम संस्कार 13 अप्रैल को मुंबई में होगा.
फर्जी डिग्री को लेकर UGC सख्त, छात्रों को किया आगाह, अहम नोटिस जारी
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने फर्जी डिग्री को लेकर महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। विद्यार्थियों, अभिभावकों और आम जनता को ऐसे संस्थानों में एडमिशन लेने से मना किया है, जो नियमों का उल्लंघन करते हुए डिग्री प्रदान करते हैं। नोटिस में आयोग ने स्पष्ट किया है कि इन संस्थाओं द्वारा दी गई डिग्री न तो मान्यता प्राप्त होगी, न ही उच्च शिक्षा या रोजगार के उद्देश्य के लिए वैध माना जाएगा।
यूजीसी अधिनियम 1956 के तहत संस्थानों को डिग्री या कोर्स ऑफर करने की अनुमति होती है। लेकिन आयोग के संज्ञान में आया है कि ऐसे कई तो संस्थान है, जो बिना मान्यता डिग्री प्रदान कर रहे हैं। उच्च शिक्षा के लिए ऐसे किसी भी संस्थान में एडमिशन लेना करियर पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। इसलिए आयोग ने सभी छात्रों को किसी भी यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने से पहले आधिकारिक वेबसाइट http://www.ugc.gov.in/ पर उपलब्ध फर्जी विश्वविद्यालय की लिस्ट देखने की सलाह दी है।
छात्रों को यूजीसी ने दी ये सलाह
यदि कोई विश्वविद्यालय संस्थान यूजीसी अधिनियम का उल्लंघन करते हुए कोई भी एकेडमी प्रोग्राम ऑफर करता है, तो इसकी जानकारी यूजीसी को देने की सलाह दी गई है। ईमेल mailto:ugcampc@gmail.com स्टूडेंट्स ऐसे संस्थानों की शिकायत कर सकते हैँ। ताकि आयोग इन संस्थाओं के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जा सके।
भारत में 30 से अधिक यूनिवर्सिटी फर्जी
अब तक यूजीसी देशभर के 32 विश्वविद्यालयों को फर्जी घोषित कर चुका है। इस सूची में दिल्ली के 12 संस्थान शामिल हैँ। चार यूनिवर्सिटी के साथ उत्तर प्रदेश दूसरे नंबर पर है। आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में दो-दो विश्वविद्यालयों को फर्जी घोषित किया गया है। वहीं अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, झारखंड और राजस्थान में फेक यूनिवर्सिटी की संख्या केवल एक है।
यहाँ देखें फेक यूनिवर्सिटी की पूरी लिस्ट
6579445_Public-Notice-Fake-University
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Mp Breaking News
















.jpg)




