चीनी क्वोमिनतांग पार्टी की अध्यक्ष ने मुख्य भूमि की यात्रा संपन्न की
बीजिंग, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी क्वोमिनतांग पार्टी की अध्यक्ष छंग लीवुन एक प्रतिनिधिमंडल लेकर मुख्य भूमि की 6 दिवसीय यात्रा समाप्त कर रविवार की दोपहर के बाद विमान से पेइचिंग से थाईवान रवाना हो गईं। सीपीसी केंद्रीय कमेटी के थाईवान कार्य कार्यालय के निदेशक सोंग थाओ ने हवाई अड्डे जाकर उनको विदाई दी।
उस दिन की सुबह छंग लीवुन ने श्याओमी कार कारखाने का दौरा कर मुख्य भूमि में नई ऊर्जा वाहन के उत्पादन और अनुसंधान की ताजा स्थिति जानी। उन्होंने कार की स्मार्टनेस और डिजाइन की प्रशंसा की।
7 से 12 अप्रैल तक छंग लीवुन ने क्वोमिनतांग प्रतिनिधि मंडल लेकर च्यांगसु, शांगहाई और पेइचिंग की यात्रा की। यह दस साल के बाद चीनी क्वोमिनतांग पार्टी के किसी अध्यक्ष की पहली मुख्य भूमि यात्रा है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
चीन ने पहली तिमाही में जल संरक्षण निर्माण में 2 खरब 7 अरब युआन का निवेश पूरा किया
बीजिंग, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी जल संसाधन मंत्रालय से मिली खबर के अनुसार, चीन ने पहली तिमाही में जल संरक्षण निर्माण में 2 खरब 7 अरब युआन का निवेश पूरा किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 4.1 की वृद्धि रही। देशभर में विभिन्न प्रकार की कुल 24,231 जल संरक्षण परियोजनाएं कार्यान्वित की गईं, जिनमें 8,348 नई परियोजनाएं शामिल हैं।
पहली तिमाही में, जल संरक्षण परियोजनाओं ने 6 लाख 70 हजार नौकरियां सृजित कीं, जिनमें 5 लाख 45 हजार ग्रामीण श्रमिक शामिल हैं। इन कर्मचारियों को कुल 9 अरब 10 करोड़ युआन का वेतन दिया गया। जल संरक्षण की पंद्रह प्रमुख परियोजनाओं का निर्माण कार्य शुरू हो गया है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से सात अधिक हैं और इनमें कुल 1 खरब 47 अरब 50 करोड़ युआन का निवेश किया गया है।
अगले चरण में जल संसाधन मंत्रालय बाढ़ और सूखे की रोकथाम और नियंत्रण के लिए हर संभव प्रयास करेगा, साथ ही आधुनिक जल नेटवर्क के निर्माण में तेजी लाएगा ताकि उच्च गुणवत्ता और मात्रा के साथ वार्षिक लक्ष्यों को पूरा किया जा सके।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation






















