बातचीत भले ही बेनतीजा रही, अब अमेरिका हमले तेज नहीं करेगा : रक्षा विशेषज्ञ पीके सहगल
नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान के बीच जारी खींचतान ने हालात को नाजुक बना दिया है। रक्षा विशेषज्ञ पीके सहगल ने कहा कि जहां तक मेरा मानना है कि बातचीत का भले ही कोई हल न निकला हो, लेकिन अमेरिका अब हमले तेज नहीं करेगा।
उन्होंने कहा कि ट्रंप इस समय काफी ज्यादा मुसीबत में हैं। वो जबरदस्त राजनीतिक तनाव की स्थिति से गुजर रहे हैं। ट्रंप को पता है कि नवंबर में चुनाव होने वाले हैं। अमेरिका की जनता हो या फिर रिपब्लिक पार्टी, ट्रंप पर दबाव बनाए हुए हैं। उनको पता है इस बार उनको जबरदस्त हार का सामना करना होगा। ट्रंप के ऊपर इकोनॉमिक दवाब भी बहुत ज्यादा है। युद्ध से पहले फरवरी महीने में महंगाई 0.9 प्रतिशत थी। अब हालत ये हो गए हैं कि महंगाई की स्थिति 3.3 प्रतिशत हो गई है। ग्रोसरी की कीमतों में जबरदस्त उछाल है। ऐसे में वहां के लोगों में गुस्सा भरा हुआ है। वहीं दूसरी ओर युद्ध में ट्रंप के ट्रूप्स ऑन ग्राउंड उतारने के फैसले के खिलाफ अमेरिका के 93 प्रतिशत लोग हैं। उनके कमांडर भी इस बात के खिलाफ हैं क्योंकि वह जानते हैं कि उस हालात में बड़े पैमाने पर बॉडी बैग्स वापस आएंगे।
सहगल ने कहा कि देखा जाए तो दोनों ही देशों के टीम लीडर डिसीजन मेकर्स थे। इसके बावजूद बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। इसका मतलब साफ है, वार्ता के दौरान मुद्दे बहुत ही ज्यादा गंभीर थे और दोनों ही लीडर अपने देश के हित को कायम रखना चाहते थे। लगभग सभी को उम्मीद थी कि इतने गंभीर मसले का हल 21 घंटे की एक बैठक में होना नामुमकिन था। इस मसले का हल ऐसी कई दौर की बैठकों के बाद ही निकाला जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि दोनों ही पक्ष कई बिंदुओं पर एकमत नहीं हो पाए। एक तरफ अमेरिका का मत साफ था कि ईरान परमाणु हथियार नहीं रखेगा और न ही ऐसे किसी भी संसाधन का इस्तेमाल करेगा, जो परमाणु हथियार बनाने में सहायक हो सकते हैं। दूसरा गंभीर मुद्दा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का है और तीसरा लेबनान-हिज्बुल्लाह का मुद्दा। ईरान चाहता था कि सीजफायर में लेबनान-हिज्बुल्लाह भी शामिल हों, जबकि अमेरिका और इजरायल इस बात को मानने से इनकार कर रहे हैं। वहीं पाकिस्तान भी इस बात पर सहमत था कि लेबनान सीजफायर की शर्तों में शामिल था। ईरान भी तीन बातों पर अड़ा हुआ है। परमाणु हथियार के मसले पर ईरान ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है। दूसरा स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज, इस पर भी ईरान का मत साफ है, वो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को हथियारों से सुरक्षित करना चाहता है। तीसरे मुद्दे में ईरान ने कहा कि सीजफायर का कोई मतलब नहीं है, जब तक हिज्बुल्लाह को इसमें शामिल नहीं किया जाता।
--आईएएनएस
एवाई/एबीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
करारी हार पर क्या बोले ऋषभ पंत, जानिए बल्लेबाज या गेंदबाज किसे बताया हार का दोषी?
Rishabh Pant on defeat : गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को आईपीएल 2026 के 19वें मैच में 7 विकेट से हरा दिया है. ये लखनऊ की 4 मैचों में दूसरी हार है. इस हार के बाद कप्तान ऋषभ पंत ने बड़ा बयान दिया है. लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम पर हुए इस मैच के बाद उन्होंने बल्लेबाज या गेंदबाज किसे इस हार का दोषी ठहराया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए आज हम इसके बारे में जानते हैं.
इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 164 रन बनाए. गुजरात टाइटंस ने 18.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाकर 7 विकेट से मैच जीत लिया. इस हार के बाद मैच प्रजेंटेशन में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने बड़ा बयान दिया है.
A clinical performance by #GT to make it 2️⃣ wins in 2️⃣ games
— IndianPremierLeague (@IPL) April 12, 2026
The @gujarat_titans reach 5th spot on the points table with this away win ✌️
SCORECARD ▶️ https://t.co/kIuuJYbiNx#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvGT pic.twitter.com/d0BghVD5kY
हार पर कप्तान ऋषभ पंत ने दिया बड़ा बयान
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने मैच हारने के बाद कहा कि, 'पक्का रन काफी नहीं थे. उन्होंने अच्छी बॉलिंग की. मुझे लगता है कि इस तरह के विकेट में, 170 से 180 जैसा स्कोर सच में एक अच्छा स्कोर है. लेकिन, आप जानते हैं, विकेट गिरते रहे और उन्होंने हम पर उन विकेटों को गिरने से बचाने के लिए काफी प्रेशर डाला. पक्का इस तरह के विकेट में, जैसा मैंने कहा, 170 से 180 एक अच्छा स्कोर है लेकिन साथ ही आप जानते हैं, आपके पास अभी भी मौके होते हैं'.
पंत ने आगे कहा कि, 'इस मैच में मौके थे. हम बस उन्हें काफी नहीं पकड़ सके. यह एक शानदार लाइन-अप है लेकिन टूर्नामेंट अभी यहां शुरू हुआ है, आप जानते हैं हम प्लेयर्स पर प्रेशर नहीं डाल रहे हैं क्योंकि खासकर सीनियर लोग, उन्हें पता है कि क्या करना है. हां, कई बार ऐसा होता है जब आप परफॉर्म करते हैं और आप बस नहीं कर पाते लेकिन साथ ही, आप जानते हैं, कैंप में भरोसा और विश्वास काफी है. हम जानते हैं कि वह जल्द ही आने वाला है. यह हमेशा पॉजिटिव होता है'.
Rishabh Pant The T-20 Batsman Totally Finished Now.
— Kohlified???? (@jatt_on_x) April 12, 2026
True Reality For The Last 2,3 Years Pant Have No Improvement In His T-20 Game.
Boring Shots No Improvement In T-20 ❌
2017 To 2020 IPL Career ????????#RishabhPant 18(11) Out vs GT.
#LSGvGT pic.twitter.com/oN9Qqfp4nI
बल्ले से फ्लोप साबित हुए पंत
इस मैच में ऋषभ पंत बल्ले से फ्लॉप साबित हुए. उन्होंने 11 बॉल में 18 रन बनाए. वो अब तक 4 मैचों में 1 अर्धशतक के साथ 103 रन बनाए हैं. उनका उच्चतम स्कोर 68 नाबाद रहा है.
ये भी पढ़ें : LSG vs GT: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, शुभमन गिल और जोस बटलर ने मचाया धमाल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation


















