Bengal Elections: ‘TMC बंग्ला भाषा खत्म करना चाहती है’ पश्चिम बंगाल में गरजे CM योगी
Bengal Elections: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. विधानसभा चुनाव से पहले जोरों-शोरों से चुनाव प्रचार हो रहे हैं. इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीएमसी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि टीएमसी नेता बांग्ला भाषा को खत्म करना चाहते है. वे बंगाली पहचान को ही मिटा देना चाहते हैं.
आप सोचो कोलकाता का मेयर चुनौती देते हैं कि बंगाल की आधी आबादी उर्दू बोलेगी. यानी बांग्ला को वे समाप्त करना चाहते हैं. टीएमसी की साजिश को सफल नहीं होने देना है. उन्हें बताओ, जो लोग कहते हैं कि यहां उर्दू बोली जाएगी, उन्हें बताओ जहां उर्दू बोली जाती है वहां जाओ, बंगाल में बंग्ला ही बोली जाएगी. सीएम योगी का भाषण देखने के लिए देखें पूरी वीडियो…
232 टी-20 विकेट लेने वाले खिलाड़ी को अब मिला IPL में डेब्यू का मौका, पहले ही मैच में बना दिया बड़ा रिकॉर्ड
Who is George Linde: आईपीएल दुनिया का सबसे बड़ा टी20 क्रिकेट लीग है. इस टूर्नामेंट में दुनियाभर से खिलाड़ी खेलने आते हैं. कुछ खिलाड़ी इंटरनेशनल डेब्यू से पहले ही आईपीएल में अपना तहलका मचा देते हैं और नेशनल टीम में जगह बनाते हैं. तो कभी-कभी कई इंटरनेशनल खेलने वाले आईपीएल में डेब्यू करते हैं. आईपीएल 2026 में एक ऐसे ही खिलाड़ी ने डेब्यू किया है, जिसकी उम्र 34 साल है और वो टी20 क्रिकेट में 304 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. हम बात कर रहे हैं साउथ अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे की.
जॉर्ज लिंडे ने आईपीएल डेब्यू के साथ बनाए बड़ा रिकॉर्ड
जॉर्ज लिंडे को लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में आईपीएल डेब्यू का मौका दिया. 34 वर्षीय जॉर्ज लिंडे ने अपने आईपीएल डेब्यू मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 10 गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि जब वो बैटिंग के लिए उतरे तो सभी हैरान रह गए, क्योंकि वो पहले से लखनऊ की टीम में शामिल नहीं थे. दरअसल लखनऊ सुपर जायंट्स ने जॉर्ज लिंडे को वानिंदु हसरंगा के रिप्लेसमेंट के तौर पर अपनी टीम में शामिल किया था.
जॉर्ज लिंडे ने बनाया बड़ा कीर्तिमान
आईपीएल डेब्यू करते ही जॉर्ज लिंडे ने 2 बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिए. जॉर्ज लिंडे अब आईपीएल डेब्यू के समय सबसे ज्यादा T20 मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने आईपीएल डेब्यू के समय 250 T20 मुकाबले खेले हैं. वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर डेविड पेन हैं, जिन्होंने आईपीएल डेब्यू करने के समय कुल 233 टी20 मुकाबले खेले थे. जबकि तीसरे नंबर पर डेविड मलान हैं, जिन्होंने आईपीएल डेब्यू के समय कुल 227 T20 मैच खेल चुके थे.
IPL डेब्यू के समय सबसे ज्यादा T20 मैच खेलने वाले खिलाड़ी
250 – जॉर्ज लिंडे
233 – डेविड पेन
227 – डेविड मलान
IPL डेब्यू के समय सबसे ज्यादा T20 विकेट लेने वाले खिलाड़ी
इतना ही नहीं जॉर्ज लिंडे आईपीएल डेब्यू के समय सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. पहले नंबर पर डेविड पेन हैं. उन्होंने आईपीएल डेब्यू के वक्त कुल 304 टी20 विकेट अपने नाम कर चुके थे. वहीं लिस्ट में दूसरे स्थान पर इंग्लैंड के आदिल राशिद हैं, जिन्होंने आईपीएल डेब्यू के समय कुल 232 विकेट लिए थे. जबकि जॉर्ज लिंडे तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने आईपीएल डेब्यू करने के समय कुल 218 विकेट चटकाए थे. आईपीएल डेब्यू के समय जबकि जैकब डफी के नाम 189 T20 विकेट दर्ज था.
Most T20 wickets at the time of IPL debut
— NIKHIL PATIL (@nppatil31589) April 12, 2026
304 David Payne
232 Adil Rashid
218 George Linde
189 Jacob Duffy
जॉर्ज लिंडे का क्रिकेट करियर
जॉर्ज लिंडे, टेस्ट, टी20 और वनडे, तीनों फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. उन्होंने टी20 करियर में कुल 250 मुकाबले खेलते हुए 218 विकेट अपने नाम किए हैं. वहीं बल्ले से 2746 रन भी बनाए हैं. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जॉर्ज लिंडे कितने शानदार ऑलराउंडर हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation

















.jpg)


