Asha Bhosle: गर्भावस्था में घर से निकाला गया, दो बच्चों की मौत का दर्द सहा; संघर्षो से भरी रही आशा भोसले की जिंदगी
Asha Bhosle Life Struggle: दिग्गज गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) के निधन की खबर से पूरा देश शोक में डूबा है। हाल ही में उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके जाने से संगीत जगत में एक बड़ी कमी आ गई है।
आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को एक संगीत से जुड़े परिवार में हुआ था। उनके पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर क्लासिकल सिंगर और एक्टर थे, और वो लता मंगेशकर की छोटी बहन थी।
जब आशा भोसले सिर्फ 9 साल की थी, तभी उनके पिता का निधन हो गया। इसके बाद परिवार की जिम्मेदारी उन पर और उनकी बहन लता मंगेशकर पर आ गई। इसी वजह से उन्होंने कम उम्र में ही गाना शुरू कर दिया।
कम उम्र में लिया बड़ा फैसला
आशा भोसले ने सिर्फ 16 साल की उम्र में गणपतराव भोसले से शादी कर ली थी। वह उनसे उम्र में काफी बड़े थे। यह शादी परिवार की मर्जी के खिलाफ हुई, जिसके कारण उनके रिश्तों में दूरियां आ गई।
यह भी पढ़े - आशा भोसले का निधन, मल्टी ऑर्गन फेलियर से गई जान; 13 अप्रैल को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
परिवार से बढ़ी दूरी
इस फैसले के बाद उनकी बहन लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) से भी उनके रिश्ते खराब हो गए थे। परिवार इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर पाया और लंबे समय तक उनसे बात नहीं की।
ससुराल में झेला दर्द
शादी के बाद आशा भोसले की जिंदगी आसान नहीं रही। उन्हें ससुराल में घरेलू हिंसा और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। हालात इतने बिगड़ गए कि गर्भावस्था के दौरान ही उन्हें घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।
यह भी पढ़े - Asha Bhosle Top 10 Songs: ‘पिया तू’ से ‘दम मारो दम’ तक, ये गाने आज भी ट्रेंड में
बच्चों के साथ नई शुरुआत
आशा के पहली शादी से तीन बच्चे थे, हेमंत, वर्षा और आनंद। कठिन हालातों के बीच उन्होंने अपने तीन बच्चों के साथ नई जिंदगी शुरू की। उन्होंने कभी किसी को दोष नहीं दिया और अपने बच्चों को ही अपनी ताकत माना।
यह भी पढ़े - 54 साल पहले बैन हुआ था आशा ताई का ये गाना, फिर दिलाया बेस्ट सिंगर का अवॉर्ड
दो बच्चों की मौत का दुख
उनकी जिंदगी में कई दुखद पल भी आए। साल 2015 में बड़े बेटे हेमंत की कैंसर से मौत हो गई, जबकि साल बेटी बेटी वर्षा ने 56 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली। इन घटनाओं ने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया, लेकिन उन्होंने खुद को संभाला और काम जारी रखा।
आर.डी. बर्मन में मिला सहारा
पहली शादी टूटने के बाद उनकी जिंदगी में R. D. Burman आए। शादी के वक्त आशा 47 साल की थी। जानकारी के लिए बता दें कि आर डी बर्मन की भी यह दूसरी शादी थी। इस शादी से आशा की कोई संतान नहीं थी। शादी के 14 साल बाद ही आरडी बर्मन का निधन हो गया था। हालांकि दोनों ने 1980 में शादी की और साथ मिलकर कई यादगार गाने दिए।
यह भी पढ़े - आशा भोसले का निधन, मल्टी ऑर्गन फेलियर से गई जान; 13 अप्रैल को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
प्रिंसेस कट ब्लाउज डिजाइन, बैकलेस में चुनें सुंदर 6 नए डिजाइन
Princess Cut Blouse Ravishing Designs for women: प्रिंसेस कट ब्लाउज डिजाइन बॉडी को एक परफेक्ट शेप देते हैं और साड़ी के साथ बेहद एलिगेंट लुक क्रिएट करते हैं। ये 6 बैकलेस प्रिंसेस कट डिजाइन आपके लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन हो सकते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Asianetnews




















