Responsive Scrollable Menu

West Asia में शांति के लिए Putin की नई चाल, Iran के सामने रखी मध्यस्थता की पेशकश

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच एक नया कूटनीतिक पहलू सामने आया है, जहां रूस ने शांति बहाली में भूमिका निभाने की पेशकश की है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से बातचीत के दौरान मध्यस्थता की इच्छा जताई है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, क्रेमलिन की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि पुतिन ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष का राजनीतिक और कूटनीतिक समाधान खोजने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि रूस इस दिशा में हर संभव सहयोग देने और स्थायी शांति स्थापित करने के प्रयासों में मध्यस्थ की भूमिका निभाने के लिए तैयार है।

बता दें कि यह पेशकश ऐसे समय पर आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में हुई सीधी बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच चल रही बातचीत से उम्मीद थी कि युद्धविराम को स्थायी रूप दिया जा सकेगा, लेकिन मतभेद बरकरार रहने से स्थिति फिर अनिश्चित हो गई है।

अमेरिका की ओर से कहा गया कि बातचीत इसलिए विफल रही क्योंकि ईरान ने परमाणु कार्यक्रम को लेकर अपनी स्थिति में बदलाव नहीं किया। वहीं ईरान ने इसके उलट अमेरिका पर ही बातचीत बिगाड़ने का आरोप लगाया है, हालांकि उसने विस्तार से कारण नहीं बताए हैं।

गौरतलब है कि रूस पहले भी इस तरह की मध्यस्थता की पेशकश कर चुका है। साल 2025 में भी जब क्षेत्र में संघर्ष तेज था, तब पुतिन ने कहा था कि ईरान के परमाणु मुद्दे का समाधान युद्ध के बजाय बातचीत के जरिए होना चाहिए।

हालांकि इस पूरे घटनाक्रम के बीच यह भी ध्यान देने वाली बात है कि रूस खुद यूक्रेन के साथ लंबे समय से संघर्ष में उलझा हुआ है और वहां भी शांति प्रक्रिया में कोई खास प्रगति नहीं हुई है। इसके बावजूद रूस का यह कदम वैश्विक कूटनीति में उसकी सक्रिय भूमिका को दिखाता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर रूस की मध्यस्थता स्वीकार की जाती है तो यह क्षेत्र में तनाव कम करने की दिशा में एक अहम पहल हो सकती है, लेकिन इसके लिए सभी पक्षों की सहमति जरूरी होगी।

Continue reading on the app

गोल्ड कोटिंग विद वेवी ट्विस्ट, आज ही खरीदें 200रु में टू पीस कड़ा सेट

Gold Coating Kangan Kada Wavy Designs: सोने के कड़ा खरीदने का बजट नहीं है तो 200रु में पाएं वही शाइन गोल्ड कोटिंग 2 पीस कड़ा सेट से, जो वेवी टेक्सच पर आते हैं। इन्हें पहन आप हाथों की नजाकत मिनटों में बढ़ा सकती हैं।

Continue reading on the app

  Sports

लगातार जीत से गदगद हैं कैप्टन शुभमन गिल, पावरप्ले में गेंदबाजी को लेकर दिया बयान, राशिद खान की तारीफ करते नहीं थक रहे

Shubman Gill Statement: शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस दो जीत और दो हार के साथ चार अंक लेकर आईपीएल अंक तालिका में पांचवें नंबर पर है. गुजरात ने लखनउ सुपर जॉयंट्स को हराकर पूरे दो अंक बटोरे. Sun, 12 Apr 2026 22:37:00 +0530

  Videos
See all

Monalisa Mother Threat Farman Khan: फरमान ने दी मोनालिसा की मां कोधमकी! Farman Khan Viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T17:02:27+00:00

Islamabad Meeting: 'Pakistan को Iran ने घास डाली..' पाक पत्रकार ने करवा ली बेइज्जती! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T17:03:28+00:00

Ye Bharat Ki Baat Hai: अलविदा Asha Bhosle | Iran US Israel War | China | Pakistan | Trump | Trukey #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T17:05:53+00:00

CM Yogi West Bengal Rally: बंगाल में सीएम योगी की ताबड़तोड़ रैलियां, पलटेगा परिणाम? | BJP vs TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T17:11:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers