IPL 2026 MI vs RCB Live Score: आज मुंबई और बेंगलुरु की होगी भिड़ंत, थोड़ी देर में शुरू होगा मुकाबला
IPL 2026 MI vs RCB Live Score: आईपीएल 2026 का 20वां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें वानखेड़े स्टेडियम में एक दूसरे से भिड़ेंगी. आरसीबी ने अब तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें से 2 में जीत जबकि एक में हार मिली है. वहीं मुंबई इंडियंस को 3 मैचों में से सिर्फ में जीत हासिल हुई है. दोनों टीमें अपना पिछला मैच हारकर आ रही हैं. ऐसे में एमआई और आरसीबी की टीम जीत की पटरी पर उतरना चाहेंगी. रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ियों पर फैंस की नजर रहेगा. इस मैच से जुड़ी पल-पल के अपडेट्स के लिए न्यूज नेशन के साथ बने रहिए...
ताशकंद में नीना मल्होत्रा, सांस्कृतिक और शैक्षिक संबंधों को सुदृढ़ बनाने पर जोर
ताशकंद, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। उज्बेकिस्तान की अपनी यात्रा के दौरान, सचिव (दक्षिण) ने ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज (टीएसयूओएस) स्थित महात्मा गांधी सेंटर फॉर इंडोलॉजी का भी दौरा किया। उन्होंने इंडोलॉजिस्ट्स और छात्रों के साथ बातचीत की, और सांस्कृतिक-शैक्षिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देने के लिए सहयोग के विभिन्न अवसरों पर चर्चा की।
विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। बताया कि नीना मल्होत्रा ने टीएसयूओएस में आयोजित “एम्पावरिंग वीमेन इन द ग्लोबल साउथ – पाथवेज टू सस्टेनेबल डेवलपमेंट” (ग्लोबल साउथ में महिलाओं का सशक्तिकरण - सतत विकास के मार्ग) विषयक सम्मेलन में मुख्य वक्तव्य दिया।
उन्होंने अपने संबोधन में वैश्विक दक्षिण के देशों में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि समावेशी विकास और सतत प्रगति के लिए महिलाओं का सशक्तिकरण अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर सचिव (दक्षिण) ने महात्मा गांधी इंडोलॉजी केंद्र का भी दौरा किया। यहां उन्होंने इंडोलॉजिस्ट्स और छात्रों के साथ संवाद किया, जिसमें हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं के प्रचार-प्रसार पर विशेष चर्चा हुई।
टीएसयूओएस के आधिकारिक वेबसाइट में इसका उल्लेख किया गया है। उज्बेकिस्तान में भारत की राजदूत स्मिता पंत भी उनके साथ थीं। यहां उज्बेकिस्तान और भारत के साहित्य में महिलाएं शीर्षक से एक गोलमेज चर्चा आयोजित की गई, इसमें संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों ने भाग लिया।
गोलमेज चर्चा के दौरान, पंत और डॉ. नीना मल्होत्रा ने भारत और उज्बेक समाज में महिलाओं की भूमिका और विज्ञान और संस्कृति के विकास में उनके अमूल्य योगदान पर चर्चा की। विशेष रूप से, उन्होंने इंडोलॉजी (भारतीय उपमहाद्वीप के इतिहास, संस्कृति, भाषाओं, साहित्य और दर्शन का अकादमिक अध्ययन) को बढ़ावा देने के प्रयासों के लिए विश्वविद्यालय की रेक्टर, प्रोफेसर जी.एस. रिख्सियेवा के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में सहयोग के लिए अपने प्रस्ताव साझा किए।
बातचीत के दौरान दोनों देशों के बीच शैक्षणिक सहयोग, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और भाषा शिक्षण को बढ़ावा देने के नए अवसरों पर विचार किया गया, जिससे भारत और उज्बेकिस्तान के बीच लोगों के संबंध और अधिक मजबूत हो सकें।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















