Responsive Scrollable Menu

आयुष शेट्टी का फाइनल में रुका सफर, शी युकी के खिलाफ हार के साथ रजत पदक से करना पड़ा संतोष

भारत के आयुष शेट्टी को बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के पुरुष एकल फाइनल में विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी शि युकी के हाथों सीधे गेम में हार का सामना करना पड़ा।

Continue reading on the app

Peace Talks फेल होते ही Lebanon पर बरसे Israel के बम, हवाई हमले में 6 की दर्दनाक मौत

अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में हुई शांति वार्ता के बेनतीजा खत्म होने के बाद इजरायल ने लेबनान पर अपने हमले और तेज कर दिए हैं। रविवार को दक्षिणी लेबनान के मारूब कस्बे में एक घर को निशाना बनाकर किए गए भीषण हमले में 6 लोगों की मौत हो गई।

मारूब में बिना चेतावनी हमला

लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, इजरायली लड़ाकू विमानों ने मारूब कस्बे में एक आवासीय घर पर बमबारी की। इस हमले के समय घर में सात लोग मौजूद थे, जिनमें से 6 की जान चली गई। इजरायल ने यह हमला बिना किसी पूर्व चेतावनी के किया। हालांकि, इजरायली सेना का कहना है कि वे केवल हिजबुल्लाह के ठिकानों और लड़ाकों को निशाना बना रहे हैं, लेकिन आवासीय क्षेत्रों में हो रही बमबारी से नागरिक हताहत हो रहे हैं।
 

इसे भी पढ़ें: US-Iran Peace Talks विफल होने पर क्या बोले इजरायली पीएम Benjamin Netanyahu?


युद्धविराम के बीच भीषण बमबारी

गौरतलब है कि अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के अस्थायी युद्धविराम की चर्चाओं के दौरान भी इजरायल ने अपनी कार्रवाई जारी रखी थी। हाल ही में इजरायल ने महज 10 मिनट के भीतर लेबनान के 100 से ज्यादा ठिकानों पर बमबारी की थी, जिसे 'ऑपरेशन इटरनल डार्कनेस' का नाम दिया गया। उस हमले में 200 से ज्यादा लोग मारे गए थे और करीब 2,000 लोग घायल हुए थे।
 

इसे भी पढ़ें: JD Vance के बाद Iranian Delegation भी इस्लामाबाद से लौटा, Pakistan ने की अपील


लेबनान में मौतों का आंकड़ा 2,000 पार

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी हालिया आंकड़ों के अनुसार, 2 मार्च 2026 को युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक इजरायली हमलों में 2,020 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में 248 महिलाएं, 165 बच्चे और 85 मेडिकल कर्मचारी शामिल हैं।

इसके अलावा, अब तक 6,436 लोग घायल हुए हैं और लाखों लोग विस्थापित हो चुके हैं। इस्लामाबाद वार्ता के विफल होने के बाद अब इस बात की आशंका और बढ़ गई है कि इजरायल लेबनान में अपनी जमीनी और हवाई कार्रवाई को और अधिक हिंसक बना सकता है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 MI vs RCB Live Score: वैभव से पिटने के बाद मुंबई-बेंगलुरु की टक्कर, कौन करेगा वापसी?

MI vs RCB Live Score, IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने अभी तक इस सीजन में 3 मैच खेले हैं और सिर्फ 1 में उसे जीत मिली है. वहीं बेंगलुरु ने लगातार 2 मैच जीते जबकि पिछले मैच में उसे शिकस्त झेलनी पड़ी. Sun, 12 Apr 2026 18:36:06 +0530

  Videos
See all

America vs Iran: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता पर आशुतोष ने किया बड़ा दावा | US-Iran Talks | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T13:37:16+00:00

Promo: Iran Vs Israel युद्ध की हर ख़बर में आजतक सबसे आगे, कोई नहीं दूर-दूर तक | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T13:35:02+00:00

Asha Bhosle Passes Away: यह एक ऐसा नुकसान है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती: Brajesh Pathak | UP DCM #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T13:43:46+00:00

Top Headlines Of The Today: US-Iran Peace Talks | Nitish Kumar | PM Modi | Donald Trump | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T13:37:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers