आशा भोसले ने जब सुनाया राष्ट्रपति का फेवरेट गाना, सुरों की मल्लिका की मुरीद हो गई थीं द्रोपदी मुर्मू
नई दिल्ली: लीजेंड गायिका आशा भोसले आज भले हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनसे जुड़ी तमाम यादें वक्त-बेवक्त उनकी याद दिलाती रहेंगी. ऐसा ही एक यादगार लम्हा 'न्यूज18 राइजिंग इंडिया' के इवेंट 'SHEशक्ति' में रिकॉर्ड हो गया था, जब राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने आशा भोसले से उनका फेवरेट गाना गाने को कहा. लीजेंड गायिका स्टेज पर आईं और राष्ट्रपति को प्रणाम किया. उन्होंने फिर राष्ट्रपति की पसंद का गाना 'राधा कैसे न जले' की ओर संकेत करते हुए कहा कि उन्हें यह गाना बहुत पसंद है, लेकिन पूरा गाना याद नहीं है, तो इसका एक मुखड़ा गाऊंगी. उन्होंने फिर गाना शुरू किया, तो तमाम शख्सियत उनकी जादुई आवाज में खो गए. राष्ट्रपति ने फिर आशा ताई को उनकी पसंद का गाना गाने को कहा, तो लीजेंड ने 1973 की फिल्म 'यादों की बारात' का सुपरहिट गाना 'चुरा लिया है तुमने जो दिल को' गाना शुरू किया. इवेंट में मौजूद सभी गेस्ट लीजेंड के साथ-साथ गाना गुनगुनाने लगे थे.
Asha Bhosle: गाने के साथ खाने की भी शौकीन थीं आशा ताई, शौक को बनाया बिजनेस, दुनियाभर में फैलाया नाम
दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया, लेकिन उन्होंने सिर्फ संगीत ही नहीं बल्कि बिजनेस की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बनाई. उनका रेस्टोरेंट ब्रांड Asha’s आज कई देशों में भारतीय खाने का बड़ा नाम है. गायकी के साथ-साथ खाने के शौक को बिजनेस में बदलने वाली आशा भोसले ने 2002 में Asha’s रेस्टोरेंट की शुरुआत की थी. आज यह ब्रांड दुबई से लेकर यूके तक फैला है और भारतीय फाइन डाइनिंग का ग्लोबल चेहरा बन चुका है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18




















