Responsive Scrollable Menu

आशा भोसले के निधन पर केंद्रीय मंत्रियों ने जताया दुख, कहा-'उन्होंने भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाई'

नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। संगीत जगत की महान हस्ती आशा भोसले के निधन पर, केंद्रीय मंत्रियों ने दुख जताते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाई और उनके अमर गीत सदैव हमारे हृदय में गूंजते रहेंगे।

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, भारतीय सिनेमा जगत की स्वर सम्राज्ञी, अद्वितीय एवं बहुमुखी प्रतिभा की धनी आशा भोसले जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।

केंद्रीय मंत्री ने आगे लिखा,आठ दशकों से अधिक समय तक लगभग 12,000 से भी अधिक गीतों के माध्यम से अपने सुरों से पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध करने वाली आशा ताई ने भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाई। उनके अमर गीत सदैव हमारे हृदय में गूंजते रहेंगे।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों और असंख्य प्रशंसकों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। ओम शांति।

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि आशा भोसले जी ने दशकों तक भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। यह क्षण उनके परिवार, कला जगत से जुड़े सभी लोगों और करोड़ों प्रशंसकों के लिए अत्यंत भावुक और अपूरणीय क्षति का है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, मधुर वाणी और अद्वितीय गायकी की प्रतिमूर्ति दीदी आशा भोसले जी ने दशकों तक भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनकी आवाज केवल सुरों का संगम नहीं, बल्कि भावनाओं का ऐसा अनकहा रिश्ता है जिसे शब्दों में बांध पाना संभव नहीं है। एक ऐसा जुड़ाव जो हर दिल में सदा जीवित रहेगा। उनके गाए गीत आने वाली पीढ़ियों तक यूं ही गूंजते रहेंगे।

उन्होंने आगे लिखा कि यह क्षण उनके परिवार, कला जगत से जुड़े सभी लोगों और करोड़ों प्रशंसकों के लिए अत्यंत भावुक और अपूरणीय क्षति का है। मैं सभी के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। मां सरस्वती दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति दें।

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि आशा भोसले जी के निधन से गहरा दुख हुआ। वे भारतीय सिनेमा की सबसे सफल, लोकप्रिय और प्रतिभाशाली गायिकाओं में से एक थीं, जिनकी मनमोहक धुनों ने संगीत प्रेमियों की कई पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मैं उनके परिवार और मित्रों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

IPL 2026 के बीच शोक में डूबे क्रिकेटर्स, आशा भोसले के निधन पर गौतन गंभीर, धवन से लेकर हरभजन ने दी श्रद्धांजलि

Asha Bhosle Death Cricketers Reaction: भारत की दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 साल उम्र निधन हो गया है. उन्होंने आज 12 अप्रैल को मुंबई के कैंडी ब्रीच अस्पताल में अंतिम सांस ली थी. उनके निधन से देश में शोक की लहर है. लगभग 7 दशकों तक अपनी सुरीली आवाज से लोगों के दिलों पर राज करने वाली महान गायिका आशा भोसले के जाने से संगीत जगत को गहरा सदमा लगा है. उनके निधन पर कई क्रिकेटर्स ने अपना शोक व्यक्त किया किया है.

गौतम गंभीर ने आशा भोसले को दी श्रद्धांजलि

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, महान कलाकार आशा भोसले जी के निधन से गहरा दुःख हुआ. उनकी शालीनता और अतुलनीय प्रतिभा हमेशा हमारी स्मृतियों में बसी रहेगी!

शिखर धवन ने आशा भोसले पर शोक व्यक्त किया

भारतीय पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने भी महान गायिका आशा भोसले के निधन पर शोक व्यक्त किया है. धवन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "उनकी आवाज़ सुनते हुए बड़ा हुआ… और वो कभी पुरानी नहीं लगी. आशा भोसले जी सदा अमर रहेंगी. ओम शांति"

भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने भी आशा भोसले के निधन पर शोक व्यक्त किया है. हरभजन सिंह ने लिखा, आशा भोसले जी के बारे में ऐसी खबर सुनकर हमें याद आता है कि उनकी आवाज़ ने कितनी पीढ़ियों को गहराई से छुआ है. एक सच्ची महान हस्ती जिनका संगीत समय और भावनाओं से परे है. उनकी विरासत हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेगी. प्रेरणा देने के लिए धन्यवाद."

यह भी पढ़ें:  IPL 2026 सीजन के बीच मजबूत होगी KKK, खेलने के लिए तैयार है सबसे खतरनाक गेंदबाज, CSK में मचाया था तहलका

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 MI vs RCB Live Score: वैभव से पिटने के बाद मुंबई-बेंगलुरु की टक्कर, कौन करेगा वापसी?

MI vs RCB Live Score, IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने अभी तक इस सीजन में 3 मैच खेले हैं और सिर्फ 1 में उसे जीत मिली है. वहीं बेंगलुरु ने लगातार 2 मैच जीते जबकि पिछले मैच में उसे शिकस्त झेलनी पड़ी. Sun, 12 Apr 2026 18:36:06 +0530

  Videos
See all

PM Modi in West Bengal: सिलीगुड़ी रैली में PM Modi का अनोखा अंदाज #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T13:03:10+00:00

Rashtravad : PAK 'चौधरी' बन न सका..शहबाज-मुनीर का 'तंबू' उखड़ गया ? | Iran US Peace Talk #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T13:06:38+00:00

Patna में खुलेआम धर्मांतरण, Gandhi Maidan में हज़ारों का ईस्टर | Religious Conversion | Bindas Bol #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T13:16:59+00:00

Dangal: Arzoo Kazmi ने कहा- ईरान ने सभी शर्तों को मानने से इनकार कर दिया | Trump US-Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T13:03:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers