Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले अपने पीछे छोड़ गई हैं इतने करोड़ की दौलत, दुबई से ब्रिटेन तक फैला है बिजनेस
Asha Bhosle Net Worth: भारतीय सिनेमा और संगीत जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. बता दें, दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है. उन्होंने 92 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. आशा भोसले की निधन की खबर ने उनके करोड़ों प्रशंसकों को गहरे सदमे में डाल दिया है. बताया जा रहा है कि रविवार, 12 अप्रैल को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली.
मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें अत्यधिक थकान और चेस्ट इंफेक्शन के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था. हालांकि, डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. इस खबर के सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. कई कलाकार और फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
संगीत जगत की अमर आवाज
आशा भोसले भारतीय सिनेमा की सबसे वर्सटाइल और लोकप्रिय गायिकाओं में से एक थीं. उन्होंने अपने करियर में हजारों गाने गाए और हर तरह के संगीत- रोमांटिक, गजल, पॉप, डांस और कैबरे में अपनी अलग पहचान बनाई. उनकी आवाज ने कई पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध किया. उन्होंने अपने लंबे करियर में कई दिग्गज कलाकारों और संगीतकारों के साथ काम किया और अनगिनत सुपरहिट गीतों को अपनी आवाज दी.
कम उम्र में शुरू हुआ सफर
8 सितंबर 1933 को जन्मीं आशा भोसले ने बेहद कम उम्र में संगीत की दुनिया में कदम रखा. महज 10 साल की उम्र में उन्होंने सिंगिंग शुरू कर दी थी. वो महान गायिका लता मंगेशकर की छोटी बहन थीं और उन्हीं के मार्गदर्शन में उन्होंने संगीत की ऊंचाइयों को छुआ. संघर्ष से भरे शुरुआती दिनों के बाद उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर भारतीय संगीत जगत में एक अलग मुकाम हासिल किया.
पुरस्कार और सम्मान
आशा भोसले को उनके अद्भुत योगदान के लिए कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया. उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म विभूषण से नवाजा गया, जो देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है. इसके अलावा उन्हें भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान दादासाहेब फाल्के अवार्ड से भी सम्मानित किया गया. इतना ही नहीं, गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स में भी उनका नाम सबसे अधिक गाने रिकॉर्ड करने वाली कलाकार के रूप में दर्ज है.
करोड़ों की संपत्ति और सफल करियर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आशा भोसले की कुल संपत्ति करीब 200 से 250 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है. यह संपत्ति उनके दशकों लंबे सफल करियर का परिणाम है. उन्होंने फिल्मों, एल्बम और लाइव परफॉर्मेंस के जरिए बड़ी कमाई की. मुंबई और पुणे में उनके कई लग्जरी घर हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 80 से 100 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है.
रेस्टोरेंट बिजनेस में भी बनाई पहचान
संगीत के अलावा आशा भोसले को खान-पान का भी बेहद शौक था. इसी रुचि को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने 2002 में दुबई से ‘Asha’s’ नाम का रेस्टोरेंट चेन शुरू किया. यह आज एक इंटरनेशनल ब्रांड बन चुका है और यूएई, कुवैत, बहरीन के साथ-साथ ब्रिटेन के बर्मिंघम और मैनचेस्टर जैसे शहरों में भी इसके रेस्टोरेंट मौजूद हैं. यह बिजनेस उनके लिए आय का एक बड़ा स्रोत रहा है.
ये भी पढ़ें: 'मुझे बहुत गालियां पड़ी...', इस गाने की वजह से आशा भोसले को सुननी पड़ी थी ऐसी-ऐसी बातें, खुद किया था खुलासा
अक्षय तृतीया पर करें ये खास उपाय, साढ़ेसाती और राहु दोष से मिलेगी राहत
अक्षय तृतीया का पर्व बहुत ही खास माना गया है। इस दिन को सुख, समृद्धि और सौभाग्य से जोड़कर देखा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति पूजा पाठ और दान धर्म करता है उसे शुभ परिणाम की प्राप्ति होती है। साढ़ेसाती और ढैया सहित राहु केतु जैसे ग्रहों के प्रभाव से छुटकारा पाने के लिए भी यह दिन खास माना गया है।
अक्षय तृतीया के दिन किया गया छोटा सा पुण्य बड़े-बड़े कष्टों को कम कर सकता है। सनातन धर्म में अक्षय का अर्थ जिसका कभी क्षय यानी नाश नहीं होता बताया जाता है। इस दिन जो भी दान धर्म किया जाता है उसका फल कई जन्मों तक प्राप्त होता है। साल 2026 में 19 अप्रैल को ये शुभ दिन आ रहा है। चलिए आपको इस दिन से जुड़े कुछ खास उपाय बता देते हैं।
करें इन चीजों का दान
कला तिल और तेल
अक्षय तृतीया के दिन काले तिल और तेल का दान जरूर करें। ऐसा करने से व्यक्ति को शनि की पीड़ा से मुक्ति मिलती है। शनि देव न्याय और कर्म के देवता हैं और इसके दान से वह शुभ फल देते हैं।
छाता और चप्पल
गर्मी का मौसम है, ऐसे में अगर किसी निर्धन व्यक्ति को चप्पल जूते या छाते का दान करें तो अच्छा रहता है। जिस तरह से इन चीजों से व्यक्ति को गर्मी से राहत मिलती है। उस तरह से दान करने वालों को ग्रहों के दोष से राहत प्राप्त होती है।
कैसे शांत होगा राहु केतु दोष
- राहु एक ऐसा ग्रह है, जो जीवन में भ्रम और अचानक आने वाली मानसिक परेशानी का कारण बनता है। इसे बचने के लिए जौ का दान शुभ माना गया है।
- अगर किसी मंदिर में नारियल अर्पित किया जाता है या फिर गरीब को दान दिया जाता है तो मानसिक शांति की प्राप्ति होती है।
- सात प्रकार के अनाज पक्षियों को खिलाने से भी राहु केतु दोष खत्म होता है।
- जल का दान सबसे बड़ा पुण्य माना गया है। अक्षय तृतीया पर पानी से भरा मिट्टी का घड़ा दान करना उत्तम होता है। केवल व्यक्ति की प्यास बुझती है बल्कि पितृ दोष भी खत्म होता है।
Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News न्यूज़ नहीं करता।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Mp Breaking News




















