Responsive Scrollable Menu

अक्षय तृतीया पर करें ये खास उपाय, साढ़ेसाती और राहु दोष से मिलेगी राहत

अक्षय तृतीया का पर्व बहुत ही खास माना गया है। इस दिन को सुख, समृद्धि और सौभाग्य से जोड़कर देखा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति पूजा पाठ और दान धर्म करता है उसे शुभ परिणाम की प्राप्ति होती है। साढ़ेसाती और ढैया सहित राहु केतु जैसे ग्रहों के प्रभाव से छुटकारा पाने के लिए भी यह दिन खास माना गया है।

अक्षय तृतीया के दिन किया गया छोटा सा पुण्य बड़े-बड़े कष्टों को कम कर सकता है। सनातन धर्म में अक्षय का अर्थ जिसका कभी क्षय यानी नाश नहीं होता बताया जाता है। इस दिन जो भी दान धर्म किया जाता है उसका फल कई जन्मों तक प्राप्त होता है। साल 2026 में 19 अप्रैल को ये शुभ दिन आ रहा है। चलिए आपको इस दिन से जुड़े कुछ खास उपाय बता देते हैं।

करें इन चीजों का दान

कला तिल और तेल

अक्षय तृतीया के दिन काले तिल और तेल का दान जरूर करें। ऐसा करने से व्यक्ति को शनि की पीड़ा से मुक्ति मिलती है। शनि देव न्याय और कर्म के देवता हैं और इसके दान से वह शुभ फल देते हैं।

छाता और चप्पल

गर्मी का मौसम है, ऐसे में अगर किसी निर्धन व्यक्ति को चप्पल जूते या छाते का दान करें तो अच्छा रहता है। जिस तरह से इन चीजों से व्यक्ति को गर्मी से राहत मिलती है। उस तरह से दान करने वालों को ग्रहों के दोष से राहत प्राप्त होती है।

कैसे शांत होगा राहु केतु दोष

  • राहु एक ऐसा ग्रह है, जो जीवन में भ्रम और अचानक आने वाली मानसिक परेशानी का कारण बनता है। इसे बचने के लिए जौ का दान शुभ माना गया है।
  • अगर किसी मंदिर में नारियल अर्पित किया जाता है या फिर गरीब को दान दिया जाता है तो मानसिक शांति की प्राप्ति होती है।
  • सात प्रकार के अनाज पक्षियों को खिलाने से भी राहु केतु दोष खत्म होता है।
  • जल का दान सबसे बड़ा पुण्य माना गया है। अक्षय तृतीया पर पानी से भरा मिट्टी का घड़ा दान करना उत्तम होता है। केवल व्यक्ति की प्यास बुझती है बल्कि पितृ दोष भी खत्म होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News न्यूज़ नहीं करता।

Continue reading on the app

DIY Papaya Face Pack: दाग-धब्बे हटाने और ग्लो बढ़ाने का घरेलू नेचुरल उपाय

DIY Papaya Face Pack: खूबसूरत और चमकदार त्वचा पाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं होती। घर में मौजूद ...

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: नूर अहमद ने 7 गेंद में 3 विकेट लेकर पलटा मैच, आईपीएल में रचा इतिहास

Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders: चेपॉक की पिच पर स्पिनर्स का जलवा दिखाई दिया और चेन्नई सुपरकिंग्स के स्पिनर नूर अहमद ने तो मानो कहर ही बरपा दिया. बाएं हाथ के इस स्पिनर ने 7 गेंदों में 3 विकेट लेकर मैच पलट दिया. Tue, 14 Apr 2026 23:07:46 +0530

  Videos
See all

Breaking News: भानपुरा में पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर करदी पति की हत्या | Madhya Pradesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T17:40:09+00:00

Jagannatha Temple Puri पहुंचे Govinda | #govinda #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T17:43:03+00:00

Shorts | छत्तीसगढ़ पावर प्लांट में बड़ा हादसा | Chhattisgarh | Fire | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T17:40:11+00:00

Breaking News: 'जिम जिहाद', अरबपति की बीवी और लाखों की वसूली... सूरत में ब्लैकमेलिंग के 'गंदे खेल' #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T17:45:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers