नागपुर में NCB की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा-महाराष्ट्र गांजा सप्लाई चेन का खुलासा, 210 किलो बरामद, 4 गिरफ्तार
महाराष्ट्र के नागपुर में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए इंटरस्टेट गांजा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. ये गिरोह फिल्मी स्टाइल में गांजा की तस्करी कर रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाई करते हुए एनसीबी की टीम ने एक ट्रक को रोककर तलाशी ली, जिसमें मेटल शीट्स के बीच चतुराई से छिपाकर रखा गया करीब 210 किलो गांजा बरामद हुआ. जिसकी कीमत करीब 20 करोड़ मानी जा रहा है.
इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह खेप ओडिशा के संबलपुर इलाके से लाई गई थी और महाराष्ट्र के अलग-अलग शहरों में सप्लाई की जानी थी. एनसीबी को टीम फिलहाल इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं.
देश में कैसे काम करता है गांजा सप्लाई नेटवर्क
भारत में अवैध गांजा सप्लाई का एक बड़ा नेटवर्क पूर्वी राज्यों से संचालित होता है, जिसमें ओडिशा, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के जंगली इलाके प्रमुख स्रोत माने जाते हैं. यहां से गांजा छोटे-छोटे गिरोहों के जरिए ट्रकों, निजी वाहनों या मालवाहक गाड़ियों में छिपाकर देश के अलग-अलग हिस्सों में भेजा जाता है. एजेंसियों से बचने के लिए तस्कर अक्सर वैध सामान जैसे सब्जियां, लकड़ी या मेटल के बीच नशे के सामान को छिपाकर इसकी सप्लाई करते हैं. महाराष्ट्र का नागपुर शहर गांजा तस्करी के लिए लॉजिस्टिक हब की तरह इस्तेमाल होता है. जहां से माल को आगे मुंबई, पुणे, नासिक और अन्य शहरों में सप्लाई किया जाता है. इस पूरे नेटवर्क में कई स्तरों पर लोग जुड़े होते हैं.
युवाओं में बढ़ती खपत और खतरा, स्थानीय पेडलर्स के जरिए फैलता जाल
गांजा को अक्सर ‘कम खतरनाक’ नशा समझने की गलत धारणा के चलते इसकी खपत तेजी से बढ़ रही है, खासकर युवाओं और कॉलेज स्टूडेंट्स के बीच. विशेषज्ञों के मुताबिक लगातार सेवन से मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है, जिसमें डिप्रेशन, एंग्जायटी और लत लगने का खतरा बढ़ जाता है. बड़े सप्लायर्स से माल लेकर स्थानीय पेडलर्स इसे छोटे पैकेट्स में बांटकर बेचते हैं, जिससे यह आसानी से आम लोगों तक पहुंच जाता है.
ये भी पढ़ें: मॉरिशस में ‘महाराष्ट्र भवन’ विस्तार का भूमिपूजन, भारत-मॉरिशस रिश्तों को नई मजबूती
जांच एजेंसियों का मानना है कि ऐसे नेटवर्क न सिर्फ युवाओं को नशे की ओर धकेलते हैं, बल्कि संगठित अपराध को भी बढ़ावा देते हैं, जिससे समाज पर दीर्घकालिक खतरा पैदा होता है. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा की गई इस कार्रवाई को संगठित ड्रग नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है. एनसीबी लगातार देशभर में नशे के कारोबार के ख़िलाफ़ अभियान चला रही है. और इनसे जुड़े गिरोहों के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन भी लिया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: नवी मुंबई एयरपोर्ट प्रबंधन समिति की नई कार्यकारिणी घोषित, BJP प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में लिया बड़ा फैसला
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले अपने पीछे छोड़ गई हैं इतने करोड़ की दौलत, दुबई से ब्रिटेन तक फैला है बिजनेस
Asha Bhosle Net Worth: भारतीय सिनेमा और संगीत जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. बता दें, दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है. उन्होंने 92 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. आशा भोसले की निधन की खबर ने उनके करोड़ों प्रशंसकों को गहरे सदमे में डाल दिया है. बताया जा रहा है कि रविवार, 12 अप्रैल को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली.
मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें अत्यधिक थकान और चेस्ट इंफेक्शन के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था. हालांकि, डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. इस खबर के सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. कई कलाकार और फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
संगीत जगत की अमर आवाज
आशा भोसले भारतीय सिनेमा की सबसे वर्सटाइल और लोकप्रिय गायिकाओं में से एक थीं. उन्होंने अपने करियर में हजारों गाने गाए और हर तरह के संगीत- रोमांटिक, गजल, पॉप, डांस और कैबरे में अपनी अलग पहचान बनाई. उनकी आवाज ने कई पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध किया. उन्होंने अपने लंबे करियर में कई दिग्गज कलाकारों और संगीतकारों के साथ काम किया और अनगिनत सुपरहिट गीतों को अपनी आवाज दी.
कम उम्र में शुरू हुआ सफर
8 सितंबर 1933 को जन्मीं आशा भोसले ने बेहद कम उम्र में संगीत की दुनिया में कदम रखा. महज 10 साल की उम्र में उन्होंने सिंगिंग शुरू कर दी थी. वो महान गायिका लता मंगेशकर की छोटी बहन थीं और उन्हीं के मार्गदर्शन में उन्होंने संगीत की ऊंचाइयों को छुआ. संघर्ष से भरे शुरुआती दिनों के बाद उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर भारतीय संगीत जगत में एक अलग मुकाम हासिल किया.
पुरस्कार और सम्मान
आशा भोसले को उनके अद्भुत योगदान के लिए कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया. उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म विभूषण से नवाजा गया, जो देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है. इसके अलावा उन्हें भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान दादासाहेब फाल्के अवार्ड से भी सम्मानित किया गया. इतना ही नहीं, गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स में भी उनका नाम सबसे अधिक गाने रिकॉर्ड करने वाली कलाकार के रूप में दर्ज है.
करोड़ों की संपत्ति और सफल करियर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आशा भोसले की कुल संपत्ति करीब 200 से 250 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है. यह संपत्ति उनके दशकों लंबे सफल करियर का परिणाम है. उन्होंने फिल्मों, एल्बम और लाइव परफॉर्मेंस के जरिए बड़ी कमाई की. मुंबई और पुणे में उनके कई लग्जरी घर हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 80 से 100 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है.
रेस्टोरेंट बिजनेस में भी बनाई पहचान
संगीत के अलावा आशा भोसले को खान-पान का भी बेहद शौक था. इसी रुचि को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने 2002 में दुबई से ‘Asha’s’ नाम का रेस्टोरेंट चेन शुरू किया. यह आज एक इंटरनेशनल ब्रांड बन चुका है और यूएई, कुवैत, बहरीन के साथ-साथ ब्रिटेन के बर्मिंघम और मैनचेस्टर जैसे शहरों में भी इसके रेस्टोरेंट मौजूद हैं. यह बिजनेस उनके लिए आय का एक बड़ा स्रोत रहा है.
ये भी पढ़ें: 'मुझे बहुत गालियां पड़ी...', इस गाने की वजह से आशा भोसले को सुननी पड़ी थी ऐसी-ऐसी बातें, खुद किया था खुलासा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















