Asha Bhosle Death: भागकर की शादी, ससुराल में झेली हिंसा बेटी की खुदकुशी-बेटे की मौत, संघर्षों भरी रही आशा भोसले की जिंदगी
'मुझे बहुत गालियां पड़ी...', इस गाने की वजह से आशा भोसले को सुननी पड़ी थी ऐसी-ऐसी बातें, खुद किया था खुलासा
Asha Bhosle Song: हिंदी सिनेमा की मशहूर गायिका आशा भोसले, जिन्होंने अपने लंबे और शानदार करियर में इंडस्ट्री को अनगिनत हिट गाने दिए हैं, एक बार फिर चर्चा में हैं. आपको बता दें कि आशा भोसले की बीते दिन अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. शुरुआत में खबरें सामने आई थीं कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया है, जिससे उनके फैंस और पूरे देश में चिंता की लहर दौड़ गई थी. हालांकि बाद में परिवार की ओर से इस खबर को गलत बताया गया और उनकी वास्तविक स्थिति क्लियर की गई.
आशा भोसले की पोती Zanai Bhosle ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी साझा करते हुए बताया कि उनकी दादी को ज्यादा थकान और चेस्ट इन्फेक्शन की शिकायत के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल आशा भोसले की हालत स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. वहीं उनका एक आइकॉनिक गाना भी सुर्खियां में आ गया है.
गाने ने रच दिया था इतिहास
संगीत प्रेमियों के बीच आज भी बेहद लोकप्रिय गाना 'ईना मीना डीका' साल 1957 में रिलीज हुआ था. ये गाना फिल्म 'आशा' का हिस्सा था और इसमें किशोर कुमार ने भी अपनी आवाज दी थी. अपनी अनोखी धुन और शब्दों की वजह से यह गाना उस दौर में बिल्कुल अलग माना गया और आज भी सुनते ही पुरानी यादें ताजा कर देता है.
जब इस गाने पर हुई आलोचना
हालांकि आज ये गाना क्लासिक माना जाता है, लेकिन जब इसे पहली बार रिकॉर्ड किया गया था, तब आशा भोसले को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. एक इंटरव्यू में आशा भोसले ने बताया था कि, 'जब मेरा गाना गाने का स्टाइल बदल गया तो लोगों ने मुझे बहुत गालियां दी. जैसे ईना मीना डीका गाया. उस एज के लोग जो थे उन्होंने कहा कि ये क्या गाया? ये तो इंग्लिश लोगों के लिए ठीक है. मुझे बहुत गालियां पड़ी है और गाने भी बंद हो जाते थे वहां पर जो रेडियो था. लेकिन, मैं बहुत उत्साहित औरत हूं दिल से एकदम मजबूत हूं. मुझे वो अच्छा नहीं लगता कि होगा कि नहीं होगा. नहीं तो मेरे शब्द नहीं हैं. मैं हमेशा कहती हूं कि सब होगा.'
गाने के नाम पर बनी फिल्म
इस सुपरहिट गीत की लोकप्रियता इतनी अधिक थी कि इसके टॉपिक पर एक फिल्म भी बनाई गई- ईना मीना डीका. ये फिल्म 1994 में रिलीज हुई थी और इसमें ऋषि कपूर, जूही चावला और विनोद खन्ना जैसे बड़े सितारे नजर आए थे. हालांकि, स्टार कास्ट मजबूत होने के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका नेट कलेक्शन लगभग 3.93 करोड़ रुपये रहा, जो उस समय के हिसाब से निराशाजनक माना गया.
आशा भोसले का हेल्थ अपडेट
ताजा जानकारी के अनुसार, आशा भोसले को 11 अप्रैल को मुंबई के कैंडी ब्रीच अस्पताल में भर्ती कराया गया. शुरुआत में खबरें हार्ट अटैक की आई थीं, लेकिन बाद में उनकी पोती जनाई भोसले ने स्पष्ट किया कि उन्हें सीने में इंफेक्शन और कमजोरी की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया है. फ़िलहाल उनका इलाज इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज के तहत चल रहा है और उनकी स्थिति पर डॉक्टरों की लगातार नजर बनी हुई है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















