₹1 में नया SIM, 2GB डेली डेटा और कॉलिंग, BSNL फिर लाया Freedom Plan
अगर आप BSNL नेटवर्क से जुड़ना चाहते हैं, तो फिर आपके पास अच्छा मौका है. क्योंकि, बीएसएनएल एक बार फिर अपना 1 रुपये वाला Freedom Plan ले आयी है. इस ऑफर के तहत कंपनी नए यूजर्स को नए सिम के साथ कई बेनेफिट्स ऑफर कर रही है.
The post ₹1 में नया SIM, 2GB डेली डेटा और कॉलिंग, BSNL फिर लाया Freedom Plan appeared first on Prabhat Khabar.
Jharkhand News: रांची में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास, जल्द शुरू होगा काम
Jharkhand News: रांची के विकास की यात्रा में शुक्रवार को एक नया अध्याय जुड़ा. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने वर्चुअली 303 करोड़ रुपये के 2 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास किया. रांची में आयोजित इस समारोह में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रिमोट का बटन दबाकर परियोजनाओं की औपचारिक शुरुआत की. इन परियोजनाओं के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 यानी रांची-जमशेदपुर मार्ग पर रामपुर चौक के पास एक अंडरग्राउंड टनल बनेगी और इरबा में रांची-हजारीबाग मार्ग पर विकास चौक पर एक आधुनिक ओवरब्रिज का निर्माण होगा. 303 करोड़ की लागत वाली ये परियोजनाएं अगले दो साल में पूरी होने की उम्मीद है. संजय सेठ ने कहा कि नई इन्फ्रास्ट्रक्चर से रांची और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक सुगम होगा, जाम कम होगा और सड़क हादसों पर भी लगाम लगेगी.
15 दिन में मिली मंजूरी
संजय सेठ ने बताया कि रामपुर चौक और विकास चौक लंबे वक्त से ट्रैफिक जाम और हादसों के लिए बदनाम थे. उन्होंने यह मामला नितिन गडकरी के संज्ञान में लाया और महज 15 दिनों में डीपीआर तैयार हुई और परियोजनाओं को मंजूरी मिल गई. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया. समारोह में सेठ ने झारखंड की चल रही और प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं का ब्यौरा भी दिया. उन्होंने बताया कि राज्य में इस वक्त करीब 45,000 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं पर काम चल रहा है जो 1,500 किलोमीटर से ज्यादा का दायरा कवर करती हैं. गोला-ओरमांझी सड़क परियोजना लगभग 90 फीसदी पूरी हो चुकी है. ओरमांझी फ्लाईओवर को मंजूरी मिल चुकी है. घोड़ालिंग, फुलडुंगरी और बहरागोड़ा में तीन अंडरपास बन रहे हैं. चिलगू नदी पर पुल 2027 तक पूरा होने का लक्ष्य है. इटकी और चांडिल में रेल ओवरब्रिज का काम भी आगे बढ़ रहा है और चरही तथा चुटुपालू घाट पर सड़क चौड़ीकरण का काम जल्द शुरू होगा.
17,000 करोड़ की नई परियोजनाएं जल्द मिलेंगी
संजय सेठ ने यह भी एलान किया कि झारखंड को जल्द ही 17,000 करोड़ रुपये की नई सड़क परियोजनाएं मिलेंगी जिनमें 450 किलोमीटर सड़कों का निर्माण शामिल है. इसमें वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे का एक अहम हिस्सा भी है, जो क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और व्यापार को नई रफ्तार देगा. इसके अलावा रांची के चारों तरफ 195 किलोमीटर लंबा आउटर रिंग रोड बनाने की योजना है जिसकी अनुमानित लागत 6,000 करोड़ रुपये है और डीपीआर तैयार हो चुकी है. सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और नितिन गडकरी के मार्गदर्शन में देशभर में सड़क निर्माण की रफ्तार बेमिसाल है. आज देश हर रोज करीब 34 किलोमीटर और सालाना 15,000 किलोमीटर सड़क बना रहा है. यह भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की मजबूत नींव है.
टोल प्लाजा मुद्दे पर उठे सवाल
कार्यक्रम में टोल प्लाजा को लेकर भी मुद्दा उठा. खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने बुंडू, ओरमांझी और तारूप टोल प्लाजा पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कहा कि यहां अनियमित वसूली हो रही है. इस पर संजय सेठ ने एनएचएआई अधिकारियों को निर्देश दिया कि 60 किलोमीटर के नियम का उल्लंघन करने वाले किसी भी टोल प्लाजा को तत्काल हटाया जाए. ओरमांझी शास्त्री चौक पर ओवरब्रिज बनाने की भी बात कही गई. कार्यक्रम में डिप्टी मेयर नीरज कुमार, पूर्व विधायक समारी लाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता, एनएचएआई के अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे.




News Nation
















