Responsive Scrollable Menu

विराट कोहली की जर्सी पाकर खुश हुईं कोरियन कंटेंट क्रिएटर:RCB की जर्सी को किस किया, कहा- मैं कोरियन RCB फैन हूं

IPL टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की फैन और दक्षिण कोरियाई कंटेंट क्रिएटर मिशेल का एक वीडियो इन दिनों चर्चा में है। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे भारत से आए एक पार्सल को अनबॉक्स करती नजर आईं। पार्सल में RCB की लाल जर्सी थी, जिस पर नंबर 18 और विराट कोहली लिखा हुआ था। जर्सी देखते ही मिशेल ने इसे गले से लगाया और पहनकर अपनी खुशी जाहिर की। मिशेल ने अपने वीडियो में कहा कि लोग कहते हैं RCB के पास ग्लोबल फैंस नहीं हैं, लेकिन वे कोरिया से टीम को पूरा सपोर्ट करती हैं। कंटेंट क्रिएटर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'मैं एक कोरियन RCB फैन हूं। मुझे जर्सी भले ही देर से मिली हो, लेकिन टीम के लिए मेरा प्यार कभी देर से नहीं आया।' वीडियो पर लोगों के जबरदस्त रिएक्शन सामने आए मिशेल के वीडियो पर कई लोगों ने रिएक्शन दिया। एक यूजर ने लिखा, “RCB का फैन होकर मैं बहुत खुश हूं।” वहीं, दूसरे ने कहा, “RCB सिर्फ एक फ्रेंचाइजी नहीं, हमारी भावनाएं हैं।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “कोई इन्हें RCB मैच का टिकट दिला दो।” मिशेल RCB पर कई वीडियो बना चुकी हैं मिशेल इंस्टाग्राम पर @sausabe के नाम से जानी जाती हैं। उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर करीब 32.6K फॉलोअर्स हैं। वो अपने इंस्टाग्राम पर मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, ट्रैवल से जुड़े वीडियो शेयर करती हैं। उन्होंने RCB, विराट कोहली और भारतीय क्रिकेट टीम से रिलेटेड कई कंटेंट भी पोस्ट किए हैं। वे अक्सर RCB की जर्सी पहनकर वीडियो बनाती हैं। मिशेल भारत की यात्रा कर चुकी हैं और उन्होंने यहां की कई ट्रैवल रील्स शेयर की हैं।

Continue reading on the app

पहली बार अप्रैल में CBSE 10वीं-12वीं का रिजल्ट आएगा!:10वीं के छात्रों को मिलेगा 'स्कोर सुधारने' का दूसरा मौका; मई में दूसरी परीक्षा प्रस्तावित

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) इस साल (सत्र 2025-26) 10वीं और 12वीं के परिणाम 20 से 25 अप्रैल के बीच घोषित कर सकता है। सीबीएसई ने अब तक अपना रिजल्ट मई या इसके बाद के महीने में जारी किए हैं। ऐसा पहली बार होगा कि अप्रैल में रिजल्ट आएगा। बोर्ड ने कॉपियों के मूल्यांकन का काम पूरा कर लिया है। फिलहाल 'मार्क्स फीडिंग' की प्रक्रिया चल रही है। उधर, इस शैक्षणिक सत्र से सीबीएसई ने 10वीं के छात्रों के लिए 'टू-एग्जाम' पॉलिसी लागू की है। इसका सीधा फायदा उन छात्रों को मिलेगा जो पहली परीक्षा में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। रिजल्ट जारी होने के बाद 10वीं के स्टूडेंट्स को दोबारा परीक्षा देने का मौका मिलेगा। 10वीं की दो परीक्षाएं : 3 बड़े सवालों में समझें पूरा गणित सवाल-1: क्या दोनों बार एग्जाम देना अनिवार्य है? जवाब: नहीं। यह पूरी तरह छात्र की इच्छा पर निर्भर है। अगर आप पहली परीक्षा के स्कोर से संतुष्ट हैं, तो दूसरी परीक्षा देने की जरूरत नहीं है। दूसरी परीक्षा (ऑप्शनल एग्जाम) 15 मई से 1 जून के बीच प्रस्तावित है। सवाल-2: अगर दूसरी परीक्षा में नंबर कम हो गए तो क्या होगा? जवाब: छात्रों को नुकसान नहीं होगा। बोर्ड 'बेस्ट ऑफ टू' पॉलिसी अपनाएगा। यानी दोनों परीक्षाओं में से जिस भी एग्जाम में आपके नंबर ज्यादा होंगे, वही फाइनल रिजल्ट माना जाएगा। सवाल-3: क्या प्रैक्टिकल भी दो बार देने होंगे? जवाब: नहीं। प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट साल में एक ही बार (दिसंबर-जनवरी) आयोजित किए जाएंगे। दूसरी परीक्षा केवल थ्योरी पेपर्स के लिए होगी। (सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूल के संचालक एम.ए. राजू के अनुसार) दूसरी परीक्षा के लिए ये हैं 3 मुख्य शर्तें…. सब्जेक्ट की सीमा : छात्र केवल साइंस, मैथ्स, सोशल साइंस और लैंग्वेजेस में से किन्हीं 3 विषयों में ही अपनी परफॉर्मेंस सुधार सकते हैं। उपस्थिति अनिवार्य: यदि कोई छात्र पहली मुख्य परीक्षा में 3 या उससे अधिक विषयों में शामिल नहीं हुआ है, तो उसे दूसरी परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी। विंटर बाउंड स्कूल : पहाड़ी इलाकों के विंटर बाउंड स्कूलों के छात्रों को दोनों में से किसी भी परीक्षा में बैठने की छूट रहेगी। कमेटी करेगी समीक्षा, 10 से 12 दिन लगेंगे मार्क्स फीडिंग के बाद बोर्ड की कमेटी परिणाम की समीक्षा करेगी। इस प्रक्रिया में करीब 10-12 दिन लगेंगे। सीबीएसई का लक्ष्य है कि जल्द रिजल्ट देकर उच्च शिक्षाके लिए एडमिशन की प्रक्रिया समय पर शुरू की जा सके। पिछले सालों में कितने दिनों में घोषित हुए CBSE के रिजल्ट ………. ये खबरें भी पढ़िए… 5 साल बाद 12वीं के रिजल्ट में क्यों गिरावट आई? स्टूडेंट्स को तैयारी का समय कम मिला, जल्द हुए एग्जाम; क्या बोले-एक्सपर्ट राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पिछले 5 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है, जब 12वीं के तीनों सब्जेक्ट का रिजल्ट गिरा है। इस साल आट्‌र्स का रिजल्ट 97.54%, कॉमर्स का 93.64% और साइंस का 97.52% रहा। साल 2025 के मुकाबले आट्‌र्स का रिजल्ट 0.24%, साइंस का 0.91% कम रहा। पूरी खबर पढ़ें सरकारी स्कूल की छात्रा टॉपर, दोस्त फॉर्च्युनर सॉन्ग पर नाचे, साइंस में 499 नंबर लाने वालीं 3 लड़कियां सीकर की; जोधपुर की स्टूडेंट को कार मिलेगी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 12वीं आट्‌र्स, कॉमर्स, साइंस का रिजल्ट मंगलवार सुबह 10 बजे जारी किया गया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने परिणाम की घोषणा की। साइंस में 5 संयुक्त टॉपर ने 99.80 प्रतिशत मार्क्स हासिल किए हैं। आट्‌र्स में भी 3 टॉपर स्टूडेंट को 99.60 प्रतिशत अंक मिले। कॉमर्स में 99.20 प्रतिशत नंबर लेकर एक गर्ल्स स्टूडेंट ने टॉप किया है। टॉप-5 में जयपुर, कोटा और उदयपुर जैसे प्रदेश के बड़े जिलों को जगह नहीं मिली है। पूरी खबर पढ़ें

Continue reading on the app

  Sports

अब होगा MI का कमबैक! हार पर हार झेल रही मुंबई के लिए खुशखबरी, आ रहा है 'तूफान'

Mumbai Indians Next Match Will Jacks News: मुंबई इंडियंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. आईपीएल 2026 में हार पर हार झेल रही इस टीम से जल्द ही इंग्लैंड के धाकड़ ऑलराउंडर विल जैक्स जुड़ने वाले हैं. विल जैक्स के टीम में शामिल होना मुंबई की टीम को मजबूती देगा. इंग्लैंड का यह ऑलराउंडर विस्फोटक बल्लेबाजी करने में माहिर है. वहीं, जैक्स गेंदबाजी करते हुए भी अहम मौकों पर विकेट निकालकर देते हैं. Tue, 14 Apr 2026 23:26:31 +0530

  Videos
See all

Iran US Conflict: Strait of Hormuz को लेकर क्यों लड़ रहे America और ईरान ? । Hormuz । War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T21:30:09+00:00

Gold Ring Dispute: शादी में सोने की अंगूठी मांगी तो चले लात-घूंसे | Viral Fight Video | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T21:30:07+00:00

US Iran War: होर्मुज में अमेरिका का ब्लॉकेड शुरू हुआ | Aajtak News | Donald Trump | China #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T21:30:06+00:00

News Ki Pathshala | Women Reservation Bill पर बड़ा दांव..विशेष सत्र बुलाने की तैयारी में मोदी सरकार! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T21:55:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers