Responsive Scrollable Menu

Iran America War Update: ईरान-अमेरिका जंग का दूसरा चरण शुरू | Islamabad Deal | Ceasefire |Israel War

Iran America War Update: ईरान-अमेरिका जंग का दूसरा चरण शुरू | Islamabad Deal | Ceasefire |Israel War #iranamericawar #breakingnews #ceasefire #trump #khamenei #mojtabakhamenei #iranisraelwar #pakistannews America-Iran Talk Latest Update: ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता विफल हो गई है. ईरान ने साफ कहा है कि जब तक अमेरिका 'उचित समझौते' के लिए तैयार नहीं होगा, तब तक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की स्थिति में कोई बदलाव नहीं होगा. इस्माइल बक़ाई के बयान और जेडी वेंस की पुष्टि के बाद साफ है कि बातचीत बेनतीजा रही. इससे दोनों देशों के बीच अविश्वास और गहरा गया है, जंग का खतरा बढ़ गया है और वैश्विक तेल बाजार पर भी असर पड़ने की आशंका तेज हो गई है. news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_digital SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|

Continue reading on the app

JD Vance के बाद Iranian Delegation भी इस्लामाबाद से लौटा, Pakistan ने की अपील

पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीदों को उस समय बड़ा झटका लगा, जब इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच हुई 21 घंटे की मैराथन बातचीत बिना किसी नतीजे के खत्म हो गई। 40 दिनों के युद्ध और दो हफ्तों के संघर्ष-विराम के बाद शुरू हुई यह पहल बुरी तरह विफल रही है।

प्रतिनिधिमंडलों की रवानगी

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के ईरान पर आरोप लगाते हुए पाकिस्तान से रवाना होने के तुरंत बाद, ईरानी प्रतिनिधिमंडल भी स्वदेश लौट गया है। इस प्रतिनिधिमंडल में ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघर गालिबफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची शामिल थे। जेडी वेंस ने स्पष्ट किया कि ईरान ने वाशिंगटन की शर्तों को मानने से इनकार कर दिया है, जिसके कारण कोई समझौता नहीं हो सका।
 

इसे भी पढ़ें: US-Iran Peace Talks । बेनतीजा बैठक के बाद इस्लामाबाद से खाली हाथ लौटे JD Vance, ईरान के अड़ियल रुख की आलोचना की


ईरान का रुख

वार्ता विफल होने के बावजूद ईरान ने कूटनीति के दरवाजे बंद नहीं किए हैं। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा, 'कूटनीति कभी खत्म नहीं होती। यह राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने का एक जरिया है।' उन्होंने जोर देकर कहा कि ईरान, पाकिस्तान और अन्य मित्र पड़ोसी देशों के साथ बातचीत का सिलसिला जारी रखेगा।
 

इसे भी पढ़ें: US-Iran Peace Talks । 21 घंटे की मैराथन बैठक बेनतीजा, दोनों देश अपनी-अपनी शर्तों पर अड़े रहे


पाकिस्तान की अपील

मेजबान देश पाकिस्तान ने इस स्थिति पर चिंता जताई है। पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने दोनों पक्षों से अपील की है कि भले ही बातचीत बेनतीजा रही हो, लेकिन उन्हें मौजूदा संघर्ष-विराम समझौते का पालन करना चाहिए। पाकिस्तान ने जोर दिया कि क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए युद्धविराम का जारी रहना बेहद जरूरी है।

Continue reading on the app

  Sports

RCB vs LSG: बेंगलुरु की नजर टेबल टॉपर बनने पर, क्या लखनऊ के गेंदबाज इसे रोक पाएंगे?

RCB vs LSG: आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होने वाला मुकाबला दिलचस्प होने वाला। एक तरफ RCB की धुआंधार बल्लेबाजी है, तो दूसरी ओर लखनऊ की कसी हुई गेंदबाजी। सवाल यही है कि क्या लखनऊ की गेंदबाजी,बेंगलुरु की मजबूत बल्लेबाजी के सामने टिक पाएगी?

आरसीबी इस सीजन की सबसे खतरनाक बल्लेबाजी टीम बनकर उभरी है। टीम के टॉप-6 बल्लेबाज 11.1 के रन रेट और 45.2 की औसत से रन बना रहे। हर 3.6 गेंद में एक बाउंड्री लग रही, जो इस लीग में सबसे बेहतर। खास बात यह है कि RCB ने अब तक अपने चारों मैचों में 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया।

लखनऊ की ताकत गेंदबाजी
वहीं, LSG की बल्लेबाजी इन सभी पैमानों पर सबसे कमजोर रही। टीम का रन रेट सिर्फ 7.6 है और औसत 20.6। उनके टॉप-6 बल्लेबाज हर 5.6 गेंद में एक बाउंड्री लगा पा रहे हैं। इस सीजन में उनका सबसे बड़ा स्कोर 182 रन ही रहा है। हालांकि, गेंदबाजी में कहानी पूरी तरह उलट है। लखनऊ सुपर जायंट्स की गेंदबाजी इस सीजन में सबसे किफायती रही है, जिनका इकॉनमी रेट 8.5 है। खास बात यह है कि उन्होंने अभी तक किसी भी टीम को 200 रन का आंकड़ा पार नहीं करने दिया है। ऐसे में वे RCB को लगातार पांचवीं बार 200+ स्कोर बनाने से रोकने के लिए तैयार हैं।

दोनों टीमों के बीच दिलचस्प टक्कर की उम्मीद
RCB की गेंदबाजी थोड़ी कमजोर दिखी है, टीम का इकॉनमी रेट 10.62 है, जो उन्हें इस मामले में आठवें स्थान पर रखता है। दोनों टीमों के बीच मुकाबले हमेशा से हाई-वोल्टेज रहे हैं। 2023 में विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच विवाद काफी चर्चा में रहा था। उसी साल चिन्नास्वामी में आखिरी गेंद पर LSG ने एक विकेट से जीत दर्ज की थी। वहीं 2024 में मयंक यादव ने ने अपनी तेज गेंदबाजी से RCB के बल्लेबाजों को परेशान किया था।

पॉइंट्स टेबल की बात करें तो बेंगलुरु फिलहाल तीसरे स्थान पर है जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स सातवें नंबर पर है। हालांकि दोनों टीमों के बीच सिर्फ दो अंकों का अंतर है।

विराट कोहली फिट हैं
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए राहत की खबर है कि विराट कोहली अब फिट नजर आ रहे। मुंबई के खिलाफ मैच में एंकल स्ट्रेन के कारण वे फील्डिंग नहीं कर पाए थे, लेकिन अब नेट्स में अभ्यास करते दिखे हैं। वहीं तेज गेंदबाज रासिख डार भी फिट होकर वापसी के लिए तैयार हैं, जबकि जोश हेजलवुड अभ्यास में नजर नहीं आए।

शमी नई गेंद से अच्छी बॉलिंग कर रहे
लखनऊ की ओर से मोहम्मद शमी नई गेंद से शानदार नियंत्रण दिखा रहे हैं। पावरप्ले में उनका इकॉनमी सिर्फ 6.1 है। हालांकि विकेट कम मिले हैं, लेकिन उन्होंने बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। मोहसिन खान फिटनेस टेस्ट से गुजरेंगे, जबकि मयंक यादव के खेलने की संभावना ज्यादा है।

मिडिल ओवर्स में कप्तान रजत पाटीदार आरसीबी के सबसे बड़े हथियार बनकर उभरे हैं। उन्होंने 195 रन 214 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं और वे इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों में शामिल हैं।

कैसा रहेगा पिच का मिजाज?
मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जा रही है। यहां पहले भी 250 रन का स्कोर बन चुका है। ओस का असर कम करने के लिए एंटी-ड्यू स्प्रे का इस्तेमाल किया जा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि LSG की गेंदबाजी, RCB की विस्फोटक बल्लेबाजी को रोक पाती है या नहीं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (संभावित XII): 1 विराट कोहली, 2 फिल साल्ट, 3 देवदत्त पडिक्कल, 4 रजत पाटीदार (कप्तान), 5 टिम डेविड, 6 जितेश शर्मा (विकेट कीपर), 7 रोमारियो शेफर्ड, 8 क्रुणाल पांड्या, 9 भुवनेश्वर कुमार, 10 जैकब डफी, 11 सुयश शर्मा, 12 रसिख दार।

लखनऊ सुपर जायंट्स (संभावित XII): 1 मिशेल मार्श, 2 एडेन मार्करम, 3 ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), 4 आयुष बदोनी, 5 निकोलस पूरन, 6 अब्दुल समद, 7 मुकुल चौधरी, 8 मोहम्मद शमी, 9 दिग्वेश राठी, 10 आवेश खान/मयंक यादव, 11 प्रिंस यादव, 12 शाहबाज अहमद/एम सिद्धार्थ। 

Wed, 15 Apr 2026 11:13:40 +0530

  Videos
See all

Samrat Chaudhary Oath Breaking News: सम्राट चौधरी ने ली बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T05:40:22+00:00

Bihar New Deputy CM: बिहार के नए डिप्टी सीएम बने विजय कुमार चौधरी | Hindi News |Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T05:46:47+00:00

NSA Ajit Doval On National Security। "या तो आप विजयी हैं नहीं तो धराशाई है, Silver Medal नहीं है..." #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T05:47:10+00:00

“मैं सम्राट चौधरी...”Bihar को मिला पहला BJP Chief Minister #oathceremony #patna #lokbhawan #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T05:43:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers