Responsive Scrollable Menu

Telangana Inter Result 2026: तेलंगाना बोर्ड ने जारी किया इंटरमीडिएट फर्स्ट और सेकेंड ईयर का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Telangana Inter 1st , 2nd Year Exam 2026 Result: तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) ने रविवार को इंटरमीडिएट फर्स्ट और सेकंड ईयर का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया. जिन छात्रों ने तेलंगाना बोर्ड की इंटर की पहली और दूसरी साल की परीक्षा दी है वे अपना रिजल्ट ऑनलाइन जाकर देख सकते हैं. छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए तेलंगाना बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  tgbie.cgg.gov.in पर जाकर देख सकते हैं. परीक्षा परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपना हॉल टिकट नंबर दर्ज करना होगा. उसके बाद आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं. बता दें कि तेलंगाना बोर्ड की इंटर प्रथम और द्वितीय परीक्षा में इस साल करीब 9 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे.

Continue reading on the app

वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में एंट्री तय! खुद IPL चेयरमैन ने पोस्ट कर BCCI से कही ये बात

Vaibhav Sooryavanshi ने आईपीएल 2026 में तहलका मचा रखा है. वह जब-जब मैदान पर उतरते हैं, तब-तब गेंदबाजों की क्लास लगाते हैं. उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता कि उनके सामने गेंद कौन डाल रहा है और वह पहली ही गेंद से बाउंड्री लगाना शुरू कर देते हैं. उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी ने हर किसी का दिल जीता है और अब तो खुद आईपीएल चेयरमैन अरुण सिंह धूमल ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए अपने पोस्ट के जरिए वैभव के टीम इंडिया में एंट्री के लिए बीसीसीआई से गुहार लगाई है. आइए जानते हैं कि IPL चेयरमैन ने पोस्ट में क्या-क्या लिखा...

IPL चेयरमैन ने Vaibhav Sooryavanshi के लिए किया पोस्ट

IPL 2026 में गेंदबाजों की पिटाई कर चौके-छक्कों की बारिश कर रहे वैभव सूर्यवंशी का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है. जब वह मैदान पर उतरते हैं, तो अपनी टीम के लिए अहम रन बनाते हैं और जीत में अहम भूमिका निभाते हैं. 15 साल की उम्र के वैभव सूर्यवंशी के लिए क्रिकेट के गलियारे में चर्चा हो रही है कि उन्हें अब टीम इंडिया में एंट्री मिलनी चाहिए. अब तो आईपीएल चेयरमैन अरुण सिंह धूमल ने भी बीसीसीआई से अपील की है.

अरुण सिंह धूमल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा, "इस आईपीएल सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने बल्लेबाजी का क्या जबरदस्त प्रदर्शन किया है, उसके प्रदर्शन को देखते हुए, यह होनहार खिलाड़ी निश्चित रूप से टीम इंडिया @BCCI के लिए सबसे कम उम्र के खिलाड़ी के तौर पर डेब्यू करने का हकदार है.  ऐसा मौका बहुत कम मिलता है जब आपको कोई इतना प्रतिभाशाली और इतना ज्यादा युवा खिलाड़ी चुनने का अवसर मिले. निश्चित रूप से, भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी के तौर पर उसका नाम दर्ज होना चाहिए."

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में बना लिए हैं 200 रन

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी एक के बाद एक विस्फोटक पारी खेल रहे हैं और राजस्थान रॉयल्स को मजबूत शुरुआत दिला रहे हैं. वैभव ने सीजन में अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसकी 4 पारियों में 50 के औसत और 266.67 की स्ट्राइक रेट से 200 रन बनाए हैं. वैभव इस सीजन 200 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं और ऑरेन्ज कैप उनके सिर पर सजी हुई है.

वैभव ने सीजन का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेला था, जिसमें 17 गेंद पर 52 रन बनाकर आउट हुए थे. फिर गुजरात टाइटंस के खिलाफ वह 18 गेंद पर 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे. मुंबई इंडियंस के खिलाफ जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट जैसे गेंदबाजों के सामने सिक्स लगाते हुए वैभव ने 14 गेंदों पर 39 रन ठोके थे. वहीं, पिछले मैच में RCB के खिलाफ 26 गेंदों पर 78 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. न केवल वैभव इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं बल्कि उन्होंने सबसे ज्यादा सिक्स (18) भी लगाए हैं.

ये भी पढ़ें: पंजाब किंग्स की जीत पर प्रीति जिंटा ने किया ऐसा पोस्ट, आते ही हो गया वायरल, दिल खोलकर लुटाया है प्यार

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी आ सकते हैं जांच के दायरे में... कौन हैं रोमी भिंडर, जो मोबाइल पर कर रहे थे बात, बीसीसीआई ने तोड़ी चुप्पी

Who is Romi Bhinder: आईपीएल में भ्रष्टाचार विरोधी नियमों के उल्लंघन ने राजस्थान रॉयल्स के खेमे में हलचल पैदा कर दी है. टीम मैनेजर रोमी भिंडर को मैच के दौरान डगआउट में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते देखा गया, जिसमें युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी भी झांकते नजर आए. बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए जांच के आदेश दिए हैं. नियमों के मुताबिक, मैच के दौरान बाहरी संपर्क को रोकने के लिए संचार उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध होता है, जिसका उल्लंघन बड़े जुर्माने या निलंबन का कारण बन सकता है. Sun, 12 Apr 2026 17:16:17 +0530

  Videos
See all

Lata Asha Duet Songs: लता मंगेशकर और आशा भोसले का आखिरी सफर| Asha Bhosle | Lata Mangeshkar | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T11:30:13+00:00

Nitesh Rane Viral News: 'देवा भाऊ की सरकार जिहाद खत्म करेगी..' #shorts #niteshraneviral #maharashtra #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T11:30:14+00:00

Sajid Rashidi On Palestine: 'इजरायल ने फिलीस्तीन के नाम पर धोखा..' #shorts #palestine #iranvsisrael #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T11:36:56+00:00

West Bengal News : ‘बंगाल में बांग्ला ही बोली जाएगी उर्दू नहीं’ #westbengal #cmyogi #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T11:37:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers