वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में एंट्री तय! खुद IPL चेयरमैन ने पोस्ट कर BCCI से कही ये बात
Vaibhav Sooryavanshi ने आईपीएल 2026 में तहलका मचा रखा है. वह जब-जब मैदान पर उतरते हैं, तब-तब गेंदबाजों की क्लास लगाते हैं. उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता कि उनके सामने गेंद कौन डाल रहा है और वह पहली ही गेंद से बाउंड्री लगाना शुरू कर देते हैं. उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी ने हर किसी का दिल जीता है और अब तो खुद आईपीएल चेयरमैन अरुण सिंह धूमल ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए अपने पोस्ट के जरिए वैभव के टीम इंडिया में एंट्री के लिए बीसीसीआई से गुहार लगाई है. आइए जानते हैं कि IPL चेयरमैन ने पोस्ट में क्या-क्या लिखा...
IPL चेयरमैन ने Vaibhav Sooryavanshi के लिए किया पोस्ट
IPL 2026 में गेंदबाजों की पिटाई कर चौके-छक्कों की बारिश कर रहे वैभव सूर्यवंशी का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है. जब वह मैदान पर उतरते हैं, तो अपनी टीम के लिए अहम रन बनाते हैं और जीत में अहम भूमिका निभाते हैं. 15 साल की उम्र के वैभव सूर्यवंशी के लिए क्रिकेट के गलियारे में चर्चा हो रही है कि उन्हें अब टीम इंडिया में एंट्री मिलनी चाहिए. अब तो आईपीएल चेयरमैन अरुण सिंह धूमल ने भी बीसीसीआई से अपील की है.
What an amazing batting display by Vaibhav Suryavanshi this @IPL 2026 season
— Thakur Arun Singh (@ThakurArunS) April 10, 2026
This prodigy certainly deserves to debut for Team India @BCCI as the youngest given his performances.
It’s rare you get chance to pick up someone so talented and sooooo young too. Certainly deserves… pic.twitter.com/QiZRje9HUr
अरुण सिंह धूमल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा, "इस आईपीएल सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने बल्लेबाजी का क्या जबरदस्त प्रदर्शन किया है, उसके प्रदर्शन को देखते हुए, यह होनहार खिलाड़ी निश्चित रूप से टीम इंडिया @BCCI के लिए सबसे कम उम्र के खिलाड़ी के तौर पर डेब्यू करने का हकदार है. ऐसा मौका बहुत कम मिलता है जब आपको कोई इतना प्रतिभाशाली और इतना ज्यादा युवा खिलाड़ी चुनने का अवसर मिले. निश्चित रूप से, भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी के तौर पर उसका नाम दर्ज होना चाहिए."
वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में बना लिए हैं 200 रन
Another DAZZLING knock from the teenager ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 10, 2026
Vaibhav Sooryavanshi is adjudged the Player of the Match for his 78 off only 26 balls ????
RELIVE HIS KNOCK ▶️ https://t.co/gsSXi2CeAe#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvRCB | @rajasthanroyals pic.twitter.com/J67GEbDY9x
IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी एक के बाद एक विस्फोटक पारी खेल रहे हैं और राजस्थान रॉयल्स को मजबूत शुरुआत दिला रहे हैं. वैभव ने सीजन में अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसकी 4 पारियों में 50 के औसत और 266.67 की स्ट्राइक रेट से 200 रन बनाए हैं. वैभव इस सीजन 200 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं और ऑरेन्ज कैप उनके सिर पर सजी हुई है.
????????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 10, 2026
Say hello to the new Orange Cap holder, Vaibhav Sooryavanshi ????#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvRCB | @rajasthanroyals pic.twitter.com/cnf50xW0HJ
वैभव ने सीजन का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेला था, जिसमें 17 गेंद पर 52 रन बनाकर आउट हुए थे. फिर गुजरात टाइटंस के खिलाफ वह 18 गेंद पर 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे. मुंबई इंडियंस के खिलाफ जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट जैसे गेंदबाजों के सामने सिक्स लगाते हुए वैभव ने 14 गेंदों पर 39 रन ठोके थे. वहीं, पिछले मैच में RCB के खिलाफ 26 गेंदों पर 78 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. न केवल वैभव इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं बल्कि उन्होंने सबसे ज्यादा सिक्स (18) भी लगाए हैं.
ये भी पढ़ें: पंजाब किंग्स की जीत पर प्रीति जिंटा ने किया ऐसा पोस्ट, आते ही हो गया वायरल, दिल खोलकर लुटाया है प्यार
LPG Cylinder Prices Today 12 April 2026: जानिए आपके शहर में गैस सिलेंडर के ताजा दाम
LPG Cylinder Prices Today 12 April 2026: भारत में LPG गैस सिलेंडर की कीमतें हर महीने बदलती रहती हैं। अप्रैल ...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Daily News 24




















