Responsive Scrollable Menu

ईरान बोला- अब किसी भी अगली मीटिंग का प्लान नहीं, अमेरिका की 'जिद' पर बिगड़ी बात

Iran-US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में हुई 21 घंटे की मैराथन बैठक बेनतीजा रही. होर्मुज और न्यूक्लियर अधिकारों पर असहमति के कारण तेहरान ने अमेरिकी शर्तों को सिरे से खारिज कर दिया है. पाकिस्तान की मध्यस्थता के बावजूद फिलहाल कूटनीतिक रास्ते बंद नजर आ रहे हैं, जिससे पश्चिम एशिया में तनाव बरकरार है.

The post ईरान बोला- अब किसी भी अगली मीटिंग का प्लान नहीं, अमेरिका की 'जिद' पर बिगड़ी बात appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

US-Iran Peace Talks । बेनतीजा बैठक के बाद इस्लामाबाद से खाली हाथ लौटे JD Vance, ईरान के अड़ियल रुख की आलोचना की

मध्य-पूर्व में जारी तनाव के बीच अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में हुई शांति वार्ता विफल हो गई है। 40 दिनों के युद्ध और दो हफ्तों के अस्थायी युद्धविराम के बाद, दोनों देश इस शांति को स्थायी बनाने के लिए मिले थे, लेकिन होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने जैसे गंभीर मुद्दों पर सहमति नहीं बन सकी।

अमेरिका का रुख

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने 21 घंटे तक चली लंबी बातचीत के बाद अमेरिका लौटने का फैसला किया। उन्होंने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका ने अपनी ओर से सबसे बेहतर समझौता पेश किया था, लेकिन ईरान ने इसे स्वीकार नहीं किया। वेंस ने स्पष्ट किया कि अमेरिका ने अपनी 'रेड लाइन्स' साफ कर दी थीं और यह ईरान का फैसला था कि वह उन शर्तों को नहीं मानना चाहता।
 

इसे भी पढ़ें: US-Iran Peace Talks । 21 घंटे की मैराथन बैठक बेनतीजा, दोनों देश अपनी-अपनी शर्तों पर अड़े रहे


परमाणु हथियारों पर बिगड़ी बात

जेडी वेंस ने संकेत दिया कि बातचीत टूटने की सबसे बड़ी वजह परमाणु कार्यक्रम पर ईरान का रुख रहा। अमेरिका चाहता था कि ईरान भविष्य में परमाणु हथियार न बनाने की 'सकारात्मक प्रतिबद्धता' दे, जो उसे नहीं मिली। वेंस ने कहा, 'राष्ट्रपति का मुख्य लक्ष्य ईरान को परमाणु हथियार बनाने और ऐसी तकनीक हासिल करने से रोकना है जिससे वे बहुत तेजी से हथियार बना सकें।' उन्होंने यह भी कहा कि हालांकि ईरान की परमाणु सुविधाएं नष्ट हो चुकी हैं, लेकिन उनके पास लंबे समय तक परमाणु हथियार न बनाने की कोई इच्छाशक्ति नजर नहीं आई।

शांति की उम्मीदों को झटका

वेंस के अनुसार, बातचीत के दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन खाड़ी क्षेत्र में लंबे समय तक शांति सुनिश्चित करने वाला कोई भी समझौता नहीं हो सका। उन्होंने इसे ईरान के लिए एक बुरी खबर बताया। अब सवाल यह है कि वार्ता विफल होने के बाद क्या क्षेत्र में फिर से बड़े पैमाने पर युद्ध छिड़ जाएगा।

Continue reading on the app

  Sports

4 मैच... चार जीत, वैभव सूर्यवंशी-यशस्वी की जोड़ी सबसे खतरनाक, हैदराबाद से भिड़ने को तैयार राजस्थान

Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals: राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल में टक्कर सोमवार को होगी. यह मैच हैदराबाद में खेला जाएगा. राजस्थान की टीम इस मुकाबले को जीतकर टॉप पर अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगी वहीं हैदराबाद की कोशिश दूसरी जीत दर्ज करने की होगी. वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी इस समय आईपीएल में सबसे खतरनाक ओपनिंग जोड़ी है. मैच शाम सात बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा.  Sun, 12 Apr 2026 16:41:52 +0530

  Videos
See all

Lata Asha Duet Songs: लता मंगेशकर और आशा भोसले का आखिरी सफर| Asha Bhosle | Lata Mangeshkar | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T11:30:13+00:00

Nitesh Rane Viral News: 'देवा भाऊ की सरकार जिहाद खत्म करेगी..' #shorts #niteshraneviral #maharashtra #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T11:30:14+00:00

West Bengal News : ‘बंगाल में बांग्ला ही बोली जाएगी उर्दू नहीं’ #westbengal #cmyogi #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T11:37:39+00:00

Ayodhya में शराब दुकान पर बवाल...CCTV फुटेज वायरल | Uttar Pradesh | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T11:32:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers