Responsive Scrollable Menu

समय रैना पर तंज कसते नजर आए रणवीर अल्लाहबादिया, बोले- अब मेरा टाइम है

समय रैना पिछले कुछ दिनों से अपने शो स्टिल अलाइव को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनका शो इंडियाज गॉट लेटेंट कुछ दिनों पहले ही बंद हुआ है। दरअसल, इस शो को लेकर काफी विवाद हुआ था। जिसके बाद इसे बंद करना पड़ा।

शो के दौरान रणवीर अल्लाहबादिया ने कुछ ऐसे कमेंट कर दिए थे, जो लोगों को पसंद नहीं आए थे। इसपर जमकर बवाल मचा था। अब अपने हालिया वीडियो में समय में रणवीर को ट्रोल भी किया था। उन्होंने कहा था कि 10 साल तक रणवीर ने अपनी छवि अच्छी बनाई थी और एक झटके में कूल बनने के चक्कर में सब कुछ खराब कर दिया। अब रणवीर को समय की बात का जवाब देते हुए देखा गया।

रणवीर ने लोग समय रैना को ट्रोल

रणवीर को इशारों इशारों में समय पर तंज कसते हुए देखा गया। दरअसल, पेपराजी शैलेश पांडे के अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वह रणवीर के साथ नजर आ रहे हैं। इसमें उन्होंने कहा कि सब खुश रहें। वीडियो में शैलेश बोलते हैं आजकल हर किसी की जुबां पर हम दोनों का नाम चलता है। इसपर रणवीर कहते हैं हम दोनों का समय चलता है। शैलेश कहते हैं समय अलग समय चल रहा है। इस पर रणवीर कहते हैं समय, कौन समय? क्या समय? अच्छा हमारा टाइम, ये हमारा समय है, अब मेरा समय है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shailesh pandey (@shaileshpandeyy)

क्या हुआ था विवाद

इंडियाज गॉट लेटेंट समय रैना का ही शो था। इसके एक एपिसोड में आशीष चंचलानी, अपूर्व मखीजा और रणवीर अल्लाहबादिया को एक साथ देखा गया था। इस दौरान रणवीर माता पिता के बारे में कमेंट करते दिखाई दिए थे। इन बातों की वजह से सोशल मीडिया पर उनकी जानकर आलोचना हुई थी। समय, अपूर्वा और रिबेल पर FIR भी की गई थी। इसके बाद इस शो के सारे एपिसोड यूट्यूब से हटा दिए गए थे। इस पर काफी बवाल भी हुआ था।

Continue reading on the app

Ram Charan: संजय लीला भंसाली के साथ राम चरण करने वाले हैं फिल्म? जानें क्या है सच

Ram Charan: राम चरण और संजय लीला भंसाली साथ में करने वाले हैं, ऐसी खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जंगल बैकग्राउंड पर बेस्ड 'पीरियड एडवेंचर फ़िल्म' को लेकर अटकलें लग रही हैं।

Continue reading on the app

  Sports

CSK vs KKR: धोनी की नहीं हुई वापसी, KKR में लौटा भारत का नंबर-1 गेंदबाज

IPL 2026, CSK vs KKR: चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के मुकाबले में भी महेंद्र सिंह धोनी खेलने नहीं उतरे. वह चोट के चलते इस सीजन में एक भी मैच नहीं खेल सके हैं. वहीं, केकेआर के स्टार गेंदबाज की वापसी हो गई है. Tue, 14 Apr 2026 19:32:13 +0530

  Videos
See all

Shorts | 'मैं बीजेपी का सिपाही...- Vijay Sinha | Bihar Politics | Samrat Chaudhary | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T14:04:02+00:00

Bihar News: Samrat Chaudhary के सीएम बनने पर Giriraj Singh ने क्या बोल चौंकाया? | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T14:07:29+00:00

Halla Bol: Congress सत्ता की भूखी नहीं-Abhay Dubey, BJP में अनुशासन- Rakhee Rathore | Bihar New CM #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T14:05:06+00:00

Mumtaz Patel Attacks BJP: योगी सरकार पर गजब फायर मुमताज पटेल ! #shorts #noidanews #mumtazpatel #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T14:06:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers