Responsive Scrollable Menu

भारत कैसे बनेगा विश्‍व गुरु? RSS चीफ मोहन भागवत ने बताया, बोले- आत्मनिर्भर बनना जरूरी

RSS Chief Mohan Bhagwat: भारत लगातार आगे बढ़ रहा है. 21वीं सदी का भारत हर सेक्‍टर में अपने पैरों पर खड़ा हो रहा है. अब देश में ही सेमीकंडक्‍टर का भी उत्‍पादन होने लगा है. फाइटर जेट बनाने के लिए भी प्रोजेक्‍ट लॉन्‍च किया गया है. इन सबके बीच में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भारत के विश्‍व गुरु बनने को लेकर बड़ी बात कही है.

Continue reading on the app

Aaj Ka Mausam: अभी और परेशान करेगी बरसात, 14 राज्यों में आज फिर मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मानसून पूरे देश में एक्टिव हो गया है. बारिश से अभी राहत मिलती नहीं दिख रही है. भारत के कुल 14 राज्यों में भी आज भी मौसम विभाग द्वारा बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही देश के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने तक की आशंका बनी हुई है. मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दीू है कि वह जलभराव, बाढ़ और बरसात से जुड़ी अन्य समस्याओं वाले इलाकों में सावधान रहे.

असम में अब तक 98 लोगों की मौत

शनिवार को देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का कहर कम नहीं हुआ. असम में कल एक और व्यक्ति की मौत हो गई है, जिससे असम में मृतकों का आंकड़ा 98 हो गया है. वहीं, प्रदेश में 1.55 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. बाढ़ का सबसे अधिक असर चार जिलों में दिखाई दे रहा है. इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश में 153 सड़कें भारी बारिश और लैंडस्लाइड की वजह से प्रभावित रहीं. वहीं, केरल में भारी बारिश की वजह से लोगों को राहत कैंपों में रुकना पड़ रहा है. क्योंकि उनके घर और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं हैं. 

IMD ने लोगों को दी ये सलाह

मौमस विभाग ने नदी और समुद्र किनारे रहने वाले मछुआरों को सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी है. इसके अलावा, पहाड़ी राज्यों में रहने वाले और पहाड़ी राज्य इस वीकेंड घूमने का प्लान बना रहे लोगों से भी मौसम विभाग ने सतर्कता बरतने के लिए कहा है. भारी बारिश के चलते किसानों की फसलों को नुकसान भी हो सकता है. IMD ने चेतावनी दी है कि मूसलाधार बारिश की वजह से भूस्खलन, पेड़ों के गिरने और निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है. आइये जानते हैं, देश के विभिन्न राज्यों में कैसा रहेगा आज का मौसम…

दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम

दिल्ली में चार दिन से लगातार तेज बारिश हो रही है. शनिवार, पिछले तीन साल के अगस्त में हुई सबसे तेज बारिश वाला दिन था. अकेले शनिवार को दिल्ली में 98.7 मिमी बारिश हुई. महीने के पहले आठ दिनों में ही अगस्त में होने वाली बारिश का औसत लगभग पूरा होने वाला है. 

उत्तर प्रदेश और बिहार में कैसा रहेगा आज का मौसम

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है, जिसमें नोएडा, आगरा, मथुरा, कानपुर, प्रयागराज, झांसी, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, इटावा, फिरोजाबाद, सोनभद्र, मिर्जापुर, गाजीपुर, बलिया, बांदा, गोरखपुर और देवरिया शामिल है. वहीं, बिहार के बांका, मुंगेर, वैशाली, बक्सर, नालंदा, सिवान, मुंगेर, नवादा, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, रोहतास, लखीसराय, सिवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, बेगूसराय, सुपौल और सहरसा में आंधी के साथ-साथ बारिश का अलर्ट है. 

हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा आज का मौसम

हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में 10 अगस्त और 11 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है, जिस वजह से मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश में 14 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रह सकता है. 

राजस्थान में कैसा रहेगा आज का मौसम

राजस्थान के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौरा जारी है. कई इलाकों में जलभराव हो गया है और यातायात में दिक्कतें आ रही हैं. जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भरतपुर में हल्की से मध्यम बारिश, गरज और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है.

14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने जिन 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, उनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, गुजरात, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल और असम शामिल है.

देश के प्रमुख शहरों में कैसा रहेगा आज का तापमान

शहर अधिकतम तापमान (9 अगस्त) न्यूनतम तापमान (9 अगस्त)
दिल्ली 34°C 24°C
मुंबई 32°C 27°C
चेन्नई 37°C 27°C
कोलकाता 32°C 27°C
लखनऊ 34°C 28°C
पटना 34°C 28°C
रांची 30°C 23°C
भोपाल 28°C 24°C
जयपुर 30°C 24°C
शिमला 28°C 19°C
नैनीताल 24°C 18°C

 

 

 

Continue reading on the app

  Sports

Vaibhav Sooryavanshi: 15 के हों या 18 के… वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर उठे सवालों पर ब्रेट ली का बड़ा बयान

Brett Lee On Vaibhav Sooryavanshi: अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से दुनिया भर नाम कमान वाले वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर लगातार सवाल खड़े होते हैं. इस मुद्दे पर अब ब्रेट ली ने बड़ा बयान दिया है. Sun, 09 Aug 2026 10:49:33 +0530

  Videos
See all

Ram Mandir Trust: राम मंदिर के CEO की नियुक्ति प्रक्रिया तेज | CEO Appointment | Ayodhya News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T06:41:44+00:00

UP School Career Counseling: करियर टिप्स देंगे योगी के अफसर! | UP News | CM Yogi | IAS | IPS | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T06:40:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers