Aaj Ka Mausam: अभी और परेशान करेगी बरसात, 14 राज्यों में आज फिर मूसलाधार बारिश का अलर्ट
Aaj Ka Mausam: मानसून पूरे देश में एक्टिव हो गया है. बारिश से अभी राहत मिलती नहीं दिख रही है. भारत के कुल 14 राज्यों में भी आज भी मौसम विभाग द्वारा बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही देश के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने तक की आशंका बनी हुई है. मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दीू है कि वह जलभराव, बाढ़ और बरसात से जुड़ी अन्य समस्याओं वाले इलाकों में सावधान रहे.
असम में अब तक 98 लोगों की मौत
शनिवार को देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का कहर कम नहीं हुआ. असम में कल एक और व्यक्ति की मौत हो गई है, जिससे असम में मृतकों का आंकड़ा 98 हो गया है. वहीं, प्रदेश में 1.55 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. बाढ़ का सबसे अधिक असर चार जिलों में दिखाई दे रहा है. इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश में 153 सड़कें भारी बारिश और लैंडस्लाइड की वजह से प्रभावित रहीं. वहीं, केरल में भारी बारिश की वजह से लोगों को राहत कैंपों में रुकना पड़ रहा है. क्योंकि उनके घर और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं हैं.
IMD ने लोगों को दी ये सलाह
मौमस विभाग ने नदी और समुद्र किनारे रहने वाले मछुआरों को सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी है. इसके अलावा, पहाड़ी राज्यों में रहने वाले और पहाड़ी राज्य इस वीकेंड घूमने का प्लान बना रहे लोगों से भी मौसम विभाग ने सतर्कता बरतने के लिए कहा है. भारी बारिश के चलते किसानों की फसलों को नुकसान भी हो सकता है. IMD ने चेतावनी दी है कि मूसलाधार बारिश की वजह से भूस्खलन, पेड़ों के गिरने और निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है. आइये जानते हैं, देश के विभिन्न राज्यों में कैसा रहेगा आज का मौसम…
दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम
दिल्ली में चार दिन से लगातार तेज बारिश हो रही है. शनिवार, पिछले तीन साल के अगस्त में हुई सबसे तेज बारिश वाला दिन था. अकेले शनिवार को दिल्ली में 98.7 मिमी बारिश हुई. महीने के पहले आठ दिनों में ही अगस्त में होने वाली बारिश का औसत लगभग पूरा होने वाला है.
उत्तर प्रदेश और बिहार में कैसा रहेगा आज का मौसम
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है, जिसमें नोएडा, आगरा, मथुरा, कानपुर, प्रयागराज, झांसी, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, इटावा, फिरोजाबाद, सोनभद्र, मिर्जापुर, गाजीपुर, बलिया, बांदा, गोरखपुर और देवरिया शामिल है. वहीं, बिहार के बांका, मुंगेर, वैशाली, बक्सर, नालंदा, सिवान, मुंगेर, नवादा, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, रोहतास, लखीसराय, सिवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, बेगूसराय, सुपौल और सहरसा में आंधी के साथ-साथ बारिश का अलर्ट है.
हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा आज का मौसम
हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में 10 अगस्त और 11 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है, जिस वजह से मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश में 14 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रह सकता है.
राजस्थान में कैसा रहेगा आज का मौसम
राजस्थान के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौरा जारी है. कई इलाकों में जलभराव हो गया है और यातायात में दिक्कतें आ रही हैं. जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भरतपुर में हल्की से मध्यम बारिश, गरज और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है.
14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने जिन 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, उनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, गुजरात, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल और असम शामिल है.
देश के प्रमुख शहरों में कैसा रहेगा आज का तापमान
| शहर | अधिकतम तापमान (9 अगस्त) | न्यूनतम तापमान (9 अगस्त) |
| दिल्ली | 34°C | 24°C |
| मुंबई | 32°C | 27°C |
| चेन्नई | 37°C | 27°C |
| कोलकाता | 32°C | 27°C |
| लखनऊ | 34°C | 28°C |
| पटना | 34°C | 28°C |
| रांची | 30°C | 23°C |
| भोपाल | 28°C | 24°C |
| जयपुर | 30°C | 24°C |
| शिमला | 28°C | 19°C |
| नैनीताल | 24°C | 18°C |
'अमेरिका सुधर जाए वरना...', ईरान ने दे डाली खुली धमकी; होर्मुज को खोलने के लिए रख दी नई शर्त
US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पूरी तरह से कम होने का नाम नहीं ले रहा. होर्मुज को खोलने के लिए ईरान अमेरिका के सामने नई-नई शर्तें थोपता जा रहा है. अब ईरान ने अमेरिका को खुली धमकी दी है कि अगर उसने अपना रवैया नहीं बदला तो होर्मुज नहीं खुलेगा. दरअसल, ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने शनिवार को कहा कि होर्मुज तब तक नहीं खुलेगा जब तक अमेरिका अपना व्यवहार ठीक नहीं कर लेता. इसके साथ ही काउंसिल ने अमेरिका का सामने नई शर्तें भी रख दी हैं. जो इस महत्वपूर्ण जलमार्ग को खोलने के लिए हो रही बातचीत में उथल-पुथल मचा सकता है.
'अमेरिका को सुधारना होगा अपना व्यवहार'
ईरान के सरकारी टीवी ने सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी और आईआरजीसी के कमांडर मोहम्मद बाकर जोलगादर ने एक बयान जारी कर कहा है कि अमेरिका को अपना व्यवहार सुधारना होगा. इसके साथ ही उन्होंने होर्मुज खोलने को लेकर कुछ नई मांगें भी रखी हैं. ईरानी सिक्योरिटी चीफ का कहना है कि सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल अपनी इन मांगों से पीछे नहीं हटेगी, फिर चाहे बातचीत हो या जंग."
ईरान ने अमेरिका के सामने रखी ये शर्तें
होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के लिए ईरान ने अमेरिका के सामने जो शर्तें रखी हैं उनमें पहले शर्त में कहा गया है कि अमेरिका को ईरान को दोबारा कभी धमकी नहीं देनी चाहिए. इसके साथ ही दूसरी शर्त में कहा है कि ईरान और क्षेत्र में उसके सहयोगियों के खिलाफ युद्ध हमेशा के लिए खत्म कर देना होगा. ईरान ने अमेरिका से कहा है कि उसे ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी हटानी होगी और क्षेत्र से अपनी सेना को वापस बुलाना होगा. ईरान ने अमेरिका से कहा है कि जंग में हुए नुकसान की अमेरिका को पूरी भरपाई करनी होगी. जबकि आखिरी शर्म में कहा गया है कि अमेरिका को ईरान के खिलाफ लगाए सभी प्रतिबंध हटाने होंगे और उसकी सीज की गई संपत्ति को बिना शर्त जारी करना होगा.
अमेरिका की ओर से नहीं आया अब तक जवाब
होर्मुज को खोलने के लिए ईरान की ओर से रखी गई शर्तों पर अमेरिका की ओर से कोई जवाब नहीं आया है. हालांकि वॉशिंगटन की कोशिश है कि नाकेबंदी खत्म होने से पहले होर्मुज पर कोई स्वीकार्य समझौता हो जाना चाहिए. बता दें कि इसके पहले जून में हुए अंतरिम समझौते में भी ईरान पर लगे प्रतिबंध खत्म करना और मुआवजे की योजना को ईरान ने शामिल किया था. इसके साथ ही वार्ता में सीज की गई संपत्ति का मुद्दा भी शामिल था.
समझौते के करीब ईरान और ओमान
बता दें कि ईरान ने अमेरिका के सामने ये नई शर्तें ऐसे समय में रखी हैं जब उसने कहा है कि वह ओमान के साथ होर्मुज के प्रबंधन के लिए एक समझौता करने के करीब है. यह महत्वपूर्ण जलमार्ग दक्षिण में ओमान और उत्तर में ईरान की समुद्री सीमा में आता है. इससे पहले शनिवार को ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि होर्मुज में जहाजों की आवाजाही, खासकर ट्रांजिट रूट तय करने को लेकर ओमान के साथ समझौते के करीब हैं.
खबर अभी अपडेट हो रही है...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









