Jharkhand Treasury Scam: झारखंड ट्रेजरी घोटाला बढ़ा, कई जिलों में फर्जी निकासी की जांच तेज; एसपी-डीएसपी भी जांच के दायरे में
Jharkhand Treasury Scam: झारखंड में ट्रेजरी से फर्जी निकासी का मामला लगातार बड़ा होता जा रहा है. हजारीबाग और बोकारो के बाद अब पलामू जिले में भी इसी तरह की गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्य सचिव और वित्त सचिव के साथ बैठक की और जांच के सख्त निर्देश दिए हैं.
जांच में क्या पता चला?
जांच में सामने आया है कि यह घोटाला साल 2014 से चल रहा था. आरोप है कि रिटायर्ड पुलिसकर्मियों के बैंक खातों की जानकारी बदलकर उनकी जगह दूसरे खातों में वेतन की राशि ट्रांसफर की जा रही थी. अब तक इस घोटाले की रकम 20 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच चुकी है.
पुलिस ने 3 लोगों को किया गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं, एसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारी भी जांच के दायरे में आ गए हैं. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, नए-नए खुलासे हो रहे हैं. सरकार का कहना है कि दोषी चाहे कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा और पूरे मामले की गहराई से जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
आपको रविवार की छुट्टी क्यों चाहिए? सुप्रीम कोर्ट के जज ने वकीलों से ऐसा क्यों कहा
जस्टिस कुमार ने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया कि बेंगलुरु में उनके समय में वकालत में छुट्टियों का कोई स्थान नहीं था। उन्होंने कहा कि हम रात 11:30 से लेकर देर रात 1:30 बजे तक काम करते थे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Hindustan















.jpg)



