Responsive Scrollable Menu

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स में 1000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास युवा करें आवेदन

South Eastern Coalfields Limited Recruitment 2026: अगर आपने 10वीं पास किया है और सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. क्योंकि साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स (SECL) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 दिन बाद शुरू होने वाली है. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने से पहले विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ लें.

कौन कर सकता है साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स के लिए आवेदन?

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स में भर्ती के लिए वे युवा आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड, संस्थान या विश्वविद्यालय से हाईस्कूल यानी 10वीं की परीक्षा पास की हो. 

क्या है साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स के लिए शैक्षणिक योग्यता?

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स में अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग-अलग रखी गई है. सभी पदों के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना अनिवार्य है. इसके अलावा माइनिंग सरदार टी एंड एस ग्रेड-सी पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से केंद्र सरकार द्वारा अनुमोदित माइनिंग इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा या माइनिंग इंजीनियरिंग में डिग्री (या समकक्ष योग्यता) होनी आवश्यक है.

उप सर्वेक्षक टी एंड एस ग्रेड-सी (खनन) के पदों के लिए उम्मीदवार का दसवीं के साथ किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से माइनिंग/माइनिंग सर्वे इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा किया होना अनिवार्य है.

सहायक फोरमैन (इलेक्ट्रिकल) ग्रेड सी की पोस्ट के लिए उम्मीदवार का दसवीं पास के अलावा किसी सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा (न्यूनतम 3 वर्ष) या उच्चतर योग्यता होना अनिवार्य है.

पदों की संख्या और विवरण

इस भर्ती के माध्यम से साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स कुल 1055 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करेगा. जिसमें माइनिंग सरदार टी एंड एस ग्रेड-सी के 577 पदों में एसकी के 110 पद, एसटी के 86 पद, ओबीसी के 98 पद, ईडब्ल्यूएस के 58 पद और सामान्य वर्ग के 225 पद शामिल हैं. वहीं उप सर्वेक्षक टी एंड एस ग्रेड-सी (खनन) के 43 पद में एससी के 8 पद, एसटी के 6, ओबीसी के 7, ईडब्ल्यूएस के 4 और सामान्य वर्ग के 18 पद शामिल हैं. वहीं सहायक फोरमैन (इलेक्ट्रिकल) ग्रेड सी के 435 पदों से एससी के 83 पद, एसटी के 61 पद, ओबीसी के 74 पद, ईडब्ल्यूएस के 43 पद और सामान्य वर्ग के 174 पद शामिल हैं.

आयु सीमा

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स में भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है. जबकि अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है. वहीं आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमों के तहत छूट दी जाएगी.

कब शुरू होंगे आवेदन, कब है आखिरी तारीख?

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स में भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल  2026 से शुरू होगी. उम्मीदवार 14 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.

कितना देना होगा आवेदन शुल्क?

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स में भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 1180 रुपये रखा गया है. जबकि एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा.

कितनी मिलेगी उम्मीदवारों को सैलरी?

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स में किसी भी पद के लिए चुने गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 47330.25 रुपये बेसिक पे के हिसाब से सैलरी मिलेगी.

ये भी पढ़ें: यहां निकली क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट के पदों पर भर्ती, ये है शैक्षिक योग्यता और आवेदन का तरीका

कैसे करें आवेदन?

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स में भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू होगी. उसके बाद उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://secl-cil.in/index पद जाकर आवेदन कर सकते हैं. जिसके उन्हें नवीनतम वाले लिंक पर क्लिक करना होगा. यहां मांगी गई सभी जानकारियां दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें और उसके बाद फॉर्म को पूरी तरह से भरकर फीस जमा करें सबमिट कर दें. आखिर में भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट जरूर निकाल लें.

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश विधानसभा में इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन

Continue reading on the app

चंदन : खून की सेहत सुधारने वाली अनमोल लकड़ी, डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। गर्मियों के मौसम ने दस्तक दे दी है। लिहाजा, दिन-ब-दिन देश के कई हिस्सों का तापमान तेजी से बढ़ता जा रहा है। आयुर्वेद के पास ऐसी कई औषधियां हैं, जिनके सेवन से न केवल तन-मन को ठंडक मिलती है बल्कि कई शारीरिक समस्याओं की छुट्टी करने में भी कारगर है। ऐसी ही अनमोल औषधि है चंदन की लकड़ी।

केंद्र सरकार का पर्यावरण व वन मंत्रालय चंदन के औषधीय गुणों के बारे में जानकारी देता है। चंदन एक खास और सुगंधित लकड़ी है जो शरीर को ठंडक पहुंचाने और खून की सेहत को बेहतर बनाने में मदद करती है। इसका वानस्पतिक नाम सैंटलम एल्बम लिन है। चंदन की लकड़ी के हार्टवुड हिस्से को मुख्य रूप से औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

चंदन की लकड़ी के सेवन से सेहत को एक-दो नहीं बल्कि अनगिनत लाभ मिलते हैं। आयुर्वेद में चंदन की लकड़ी को खास स्थान मिला हुआ है। यह डायबिटीज की समस्या, बार-बार पेशाब आना, पेशाब में जलन के साथ ही कमजोरी व थकान को दूर करने में भी कारगर है। ऐसे में आयुर्वेद चंदन के सेवन की सलाह देता है।

चंदन की लकड़ी का काढ़ा और चंदन पाउडर के नियमित इस्तेमाल से मरीजों को राहत मिलती है व पेशाब में जलन कम, ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित और शरीर में ठंडक का अहसास होता है। चंदन के सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। यह डायबिटीज के नियंत्रण में मदद करता है क्योंकि इसमें मौजूद गुण ब्लड शुगर को संतुलित रखते हैं। पेशाब में जलन की समस्या में चंदन बहुत प्रभावी है। यह मूत्र मार्ग की समस्याओं को खत्म करने में कारगर है।

रक्तस्राव संबंधी विकारों में भी चंदन का इस्तेमाल फायदेमंद माना जाता है। यह खून को शुद्ध करने और अत्यधिक रक्तस्राव को रोकने में मदद करता है। चंदन की ठंडक शरीर के अंदरूनी गर्मी को कम करती है, जिससे त्वचा की समस्याएं, चिड़चिड़ापन और गर्मी से होने वाली परेशानियां दूर होती हैं। आयुर्वेद में चंदन को शीतल (ठंडा) द्रव्य माना गया है। यह हृदय को शांति देता है, तनाव कम करता है और शरीर को अंदर से ठंडक प्रदान करता है। चंदन का लेप त्वचा पर लगाने से मुंहासे, सूजन और जलन में आराम मिलता है।

चंदन को दिनचर्या में शामिल करने से यह सुगंधित लकड़ी न सिर्फ शरीर को ठंडक देती बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं से भी राहत दिलाती है। हालांकि, चंदन का सेवन हमेशा आयुर्वेदिक विशेषज्ञ की सलाह से करना चाहिए।

--आईएएनएस

एमटी/पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Rohit Sharma Injury: रोहित शर्मा को जाना होगा हॉस्पिटल, MI की टेंशन बढ़ी, खेल पाएंगे अगला मैच?

रोहित शर्मा को बेंगलुरु के खिलाफ मैच में बल्लेबाजी के दौरान चोट लग गई थी, जिसके चलते वो छठे ओवर में ही रिटायर हो गए थे. इसके बाद वो दोबारा बैटिंग के लिए नहीं उतरे, जिसके चलते मुंबई को हार झेलनी पड़ी और अब अगले मैच में खेलने पर सस्पेंस है. Mon, 13 Apr 2026 16:47:39 +0530

  Videos
See all

Jaipur Viral Video : लड़की को छेड़ा फिर पुलिस ने निकाल दी हेकड़ी | Bike Viral Video | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T11:13:11+00:00

Nitish Kumar के बाद कौन?..कल मिलेगा जवाब #nitishkumar #viralvideo #biharcm #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T11:14:42+00:00

Shorts | मीडिया के सामने रोने लगी प्रणिता #Pranita #meerut #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T11:15:01+00:00

Chhattisgarh : CM Vishnu Deo Sai मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान की करेंगे शुरुआत | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T11:17:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers