US Iran Peace Talk: अमेरिका-ईरान सीजफायर के बाद इस्लामाबाद में हुआ शांति वार्ता, जानिए पहले दिन किन शर्तों पर किया गया समझौता?
US Iran Peace Talk: ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर के बाद अब पूरी दुनिया की नजर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पर टिकी हुई है, जहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता चल रही है. इस बातचीत में पाकिस्तान एक मीडिएटर की भूमिका निभा रहा है और कोशिश कर रहा है कि दोनों देशों के बीच तनाव कम हो सके. हालांकि, हालात अभी भी काफी नाजुक बने हुए हैं. सूत्रों के अनुसार, पहले दिन की बातचीत करीब चार घंटे तक चली, लेकिन किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सका. इसके बाद दूसरे दौर की बातचीत शुरू हुई, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो रही है.
Government of Iran tweets, "Iran-U.S. talks mediated by Pakistan concluded after 14 hours. Technical teams from both sides are now exchanging expert texts. Negotiations will continue despite some remaining differences." pic.twitter.com/Yghutpc7N4
— ANI (@ANI) April 11, 2026
होर्मुज पर अड़े दोनों देश
सबसे बड़ा विवाद होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को लेकर है. ईरान इस पर पूरा नियंत्रण चाहता है, जबकि अमेरिका इसके लिए तैयार नहीं है. इस बीच, अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और ईरान के वरिष्ठ नेता अब्बास अरागची के बीच होर्मुज को लेकर तीखी बहस भी हुई. इससे साफ है कि दोनों देशों के बीच मतभेद काफी गहरे हैं. अमेरिका चाहता है कि होर्मुज अंतरराष्ट्रीय मार्ग के रूप में खुला रहे, जबकि ईरान इसे अपने नियंत्रण में रखना चाहता है.
First phase of US-Iran talks concludes in Islamabad; written texts exchanged
— ANI Digital (@ani_digital) April 11, 2026
read @ANI Story | https://t.co/dZweqCCM4P#US #Iran #Islamabad pic.twitter.com/Ag3BYJ4m0m
इजरायली पीएम का बड़ा बयान
बातचीत के दौरान इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का भी कड़ा बयान सामने आया. उन्होंने कहा कि इजराइल ईरान के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखेगा. इससे इस पूरे मामले में एक नया तनाव जुड़ गया है और शांति वार्ता पर भी इसका असर पड़ सकता है.
ट्रंप की ईरान को खुली धमकी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी साफ कर दिया है कि अगर ईरान उसकी शर्तें नहीं मानता, तो गंभीर परिणाम हो सकते हैं. वहीं, ईरान ने भी स्पष्ट किया है कि वह अपने परमाणु कार्यक्रम को बंद नहीं करेगा. इसके अलावा, ईरान की मांग है कि उसकी विदेशों में फ्रीज की गई संपत्ति को तुरंत वापस किया जाए.
#WATCH | Responding to ANI's question of whether the US will release Iranian Assets, US President Donald Trump says, "We will see what happens. We are in a deep negotiation with Iran, we win regardless. We have defeated them militarily... We are sweeping the Strait... Whether we… pic.twitter.com/yEvhC7PBO7
— ANI (@ANI) April 11, 2026
ईरान की क्या है शर्तें?
ईरान की प्रमुख शर्तों में शामिल हैं- यूरेनियम संवर्धन जारी रखना, होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से शुल्क वसूलना, लेबनान पर इजराइली हमलों को रोकना और विदेशों में जमा उसकी संपत्ति को अनफ्रीज करना. इन शर्तों पर अमेरिका का रुख सख्त बना हुआ है.
इन देशों में फंसा है ईरान पैसा
दरअसल, दुनिया के कई देशों में ईरान के लगभग 100 से 120 अरब डॉलर तक की संपत्ति फंसी हुई है. इसमें अमेरिका, दक्षिण कोरिया, चीन, इराक, कतर, जापान और यूरोपीय देशों में जमा धन शामिल है. अगर यह पैसा ईरान को मिल जाता है, तो उसकी अर्थव्यवस्था को बड़ा सहारा मिल सकता है और क्षेत्रीय ताकत संतुलन भी बदल सकता है.
क्या बनेगा समझौता या बढ़ेगा संकट?
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस वार्ता को “मेक या ब्रेक” मोमेंट बताया है. उनका कहना है कि अगर यह बातचीत सफल होती है, तो दुनिया में शांति स्थापित हो सकती है, लेकिन अगर असफल रही तो पश्चिम एशिया में बड़ा संकट खड़ा हो सकता है.
Despite differences, negotiations will continue: Iran-US talks in Islamabad extended by one day
— ANI Digital (@ani_digital) April 12, 2026
Read @ANI Story | https://t.co/ByEMpsTPpi#Iran #US #Islamabad pic.twitter.com/LcHjjuLs9a
कुल मिलाकर, इस्लामाबाद में चल रही यह शांति वार्ता बेहद संवेदनशील मोड़ पर है. दोनों देशों के बीच सख्त शर्तें और आपसी अविश्वास इस प्रक्रिया को कठिन बना रहे हैं. अब यह देखना अहम होगा कि क्या यह कूटनीतिक प्रयास सफल होता है या फिर तनाव और बढ़ता है.
यह भी पढ़ें- 'जल्द खुल जाएगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', पाकिस्तान में शांति वार्ता के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा
25,000 सस्ते में मिलने लगा गूगल पिक्सल 10, ऐसा ऑफर देख यकीन करना हुआ मुश्किल, खरीदने की लगी भीड़!
फ्लिपकार्ट पर गूगल पिक्सल 10 को जबरदस्त छूट के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है. बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस के साथ इसकी कीमत ₹55,000 से भी कम हो सकती है, जानिए पूरी डील और फीचर्स के बारे में.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18























