Responsive Scrollable Menu

बंगाल के सिलीगुड़ी में PM मोदी की आज सभा:तमिलनाडु में राहुल का रोड शो, CM स्टालिन के साथ चुनाव प्रचार करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पश्चिम बंगाल दौरे का रविवार को दूसरा दिन है। PM आज सिलीगुड़ी में सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे दार्जिलिंग जिले की सभी छह और जलपाईगुड़ी जिले की सभी 7 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे। इससे पहले PM ने शनिवार को बंगाल के पूर्व वर्धमान जिले के कटवा, मुर्शिदाबाद के जंगीपुर और दक्षिण दिनाजपुर जिले के कुशमंडी में तीन रैलियों को संबोधित किया था। देर शाम सिलीगुड़ी पहुंचकर PM ने रोड शो किया था। इधर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज तमिलनाडु जा सकते हैं। वे मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के साथ थूथुकुडी में चुनाव प्रचार करेंगे। विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राहुल का यह पहला तमिलनाडु दौरा होगा। पिछले हफ्ते पुडुचेरी जाने के बाद भी वे तमिलनाडु नहीं गए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, राहुल आज सुबह दिल्ली से चेन्नई एयरपोर्ट आएंगे। फिर श्रीपरंबुदूर में अपने पिता राजीव गांधी के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे श्रीपरंबुदूर से कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार और रोड शो करेंगे। इसके बाद थूथुकुडी में CM के साथ प्रचार करेंगे। चुनाव राज्यों के बड़े अपडेट्स…

Continue reading on the app

कन्या राशि वालों का आज मिलेगा शुभ समाचार, व्यापार में होगा मुनाफा, आय के खुलेंगे रास्ते, प्रतियोगी छात्रों के लिए शुभ दिन

Aaj ka Kanya Rashifal: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है, चंद्रमा की कृपा से धन लाभ और हर काम में सफलता के योग बन रहे हैं. नौकरी, व्यापार और रिश्तों में खुशखबरी मिल सकती है, निवेश करने का भी आज अच्छा मौका है. कन्या राशि वाले आज जो भी कार्य करेंगे सोच विचार करके ही करें. इससे हर कार्य में आपको सफलता मिलेगी.

Continue reading on the app

  Sports

संजू सैमसन ने जसप्रीत बुमराह को इस मामले में पछाड़ा, IPL 2026 के बीच जीत लिया ये बड़ा अवॉर्ड

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मार्च महीने का आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ घोषित किया गया है। सैमसन ने इस अवॉर्ड की रेस में अपने हमवतन खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह और साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजन को पछाड़ते हुए ये सम्मान अपने नाम किया। 

इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए सैमसन ने कहा कि ये उनके क्रिकेट सफर का सबसे अविस्मरणीय हिस्सा है और आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ जीतना एक अद्भुत अहसास है। उन्होंने बताया कि टीम इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप जीत में भूमिका निभाना उनके लिए एक सपने के सच होने जैसा था। सैमसन ने अपनी टीम के साथियों और कोचिंग स्टाफ द्वारा दिखाए गए भरोसे और समर्थन के लिए भी आभार व्यक्त किया। संजू सैमसन की इस जीत के साथ ही पिछले पांच महीनों में अलग-अलग देशों के खिलाड़ियों ने ये खिताब जीता है। इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका साइमन हार्मर, ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क, न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल और पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान शामिल हैं। 

टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में संजू भारतीय प्लेइंग इलेवन का नियमित हिस्सा नहीं थे, लेकिन सुपर 8 के करो या मरो वाले मुकाबलों के लिए उन्हें टीम में शामिल किया गया। 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ 24 रनों की पारी से शुरुआत करने के बाद सैमसन ने गजब की लय पकड़ी और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। सैमसन 1 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ मात्र 3 रन से शतक लगाने से चूक गए थे। वहीं वानखेड़े में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 89 रनों की तूफानी पारी खेली। 
Tue, 14 Apr 2026 15:39:49 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: अमेरिका के खिलाफ ईरान-चीन-रूस का सॉलिड प्लान तैयार, समंदर में हारेगा ट्रंप! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T10:42:14+00:00

Nitish Kumar Resignation LIVE Update: मिल गया Bihar New CM! | Samrat Choudhary | Chirag Paswan | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T10:39:42+00:00

#shortvideo : सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए CM | Samrat Choudhary Named New Chief Minister of Bihar #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T10:43:47+00:00

UP DGP Action: नोएडा उपद्रवियों पर एक्शन! DGP का बड़ा बयान | Noida News | Noida Violence | CM Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T10:45:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers