Responsive Scrollable Menu

Bumrah vs Sooryavanshi: उम्र में आधे पर दुस्साहस दोगुना, 15 साल के वैभव के छक्कों से हिले बुमराह

Bumrah vs Sooryavanshi: मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबले में बारिश ने खलल डाला और पहली गेंद का इंतजार लंबा हो गया था- करीब 3 घंटे। जब खेल शुरू तो साफ था कि पूरे 40 ओवर तो नहीं होंगे, अच्छी बात ये रही कि ओवर तो घटे लेकिन 11-11 ओवर यानी कुल 22 ओवर के खेल तय हुआ। लेकिन इस छोटे से मंच पर जो तस्वीर सामने आई, उसने पूरे क्रिकेट जगत को थाम लिया। 

ये थी जसप्रीत बुमराह बनाम वैभव सूर्यवंशी की टक्कर- अनुभव और प्रतिभा का मुकाबला। राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले की शुरुआत ही अनिश्चितताओं से भरी रही। सवाल कई थे- क्या बुमराह और सूर्यवंशी आमने-सामने आएंगे? क्या बारिश फिर लौटेगी? क्या जिस टक्कर का सबको  इंतजार था, वो अधूरा रह जाएगा?

वैभव बनाम बुमराह
पहला ओवर दीपक चाहर ने डाला, लेकिन सूर्यवंशी का सामना उनसे नहीं हुआ। उस ओवर में यशस्वी जायसवाल ने 4, 6, 4, 0, 4, 4 की आतिशी शुरुआत की, पर उस दिन कहानी किसी और के नाम लिखी जानी थी।

जब बुमराह का वैभव से हुआ सामना
स्कोरबोर्ड पर एक पल ऐसा आया जब बुमराह के सामने सूर्यवंशी खड़े थे-एक तरफ 32 साल का विश्वस्तरीय गेंदबाज, दूसरी ओर महज 15 साल का बच्चा, जो अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम भी नहीं रख पाया है, लेकिन अपनी प्रतिभा से दुनिया को हैरान कर चुका है। 

बुमराह के खिलाफ वैभव ने मारे 2 छक्के
पहली गेंद-बुमराह की ओर से एक साधारण हाफ वॉली, लेग स्टंप की लाइन पर। यह वह गेंद नहीं थी जिसके लिए बुमराह जाने जाते हैं। न यॉर्कर, न बाउंसर, न ही उनकी सटीक लेंथ। और सूर्यवंशी ने बिना किसी हिचक के, लगभग स्थिर खड़े-खड़े, कलाई के हल्के इस्तेमाल से गेंद को लॉन्ग-ऑन के ऊपर से हवाई सैर करा दी। यह शॉट शक्ति से ज्यादा टाइमिंग की समझ और सहजता की छाप था। 

दूसरी गेंद पर बुमराह ने अपनी लय पकड़ी। सटीक रफ्तार, टाइट लाइन, और सूर्यवंशी ने उसे सम्मान देते हुए सिंगल लिया। यह पल दिखाता है कि यह युवा बल्लेबाज सिर्फ आक्रामक नहीं, बल्कि समझदार भी है।

तीसरी गेंद-छोटी लेंथ, शरीर की ओर आती हुई। यह गेंद बल्लेबाज को जकड़ने के लिए थी। लेकिन सूर्यवंशी ने जिस तेजी से अपनी पोजिशन बनाई, वह असाधारण थी। बैकफुट पर जाते हुए, शरीर को खोलते हुए, उन्होंने गेंद को स्क्वायर लेग के ऊपर से 79 मीटर दूर भेज दिया। यह शॉट केवल ताकत नहीं, बल्कि असाधारण टाइमिंग और तकनीक का नतीजा था।

तीन गेंदों में दो छक्के और एक कहानी जो समय से परे लगती है। सूर्यवंशी की तुलना पहले ही सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा से की जा चुकी है, लेकिन इस शॉट में कहीं न कहीं डॉन ब्रैडमैन की झलक भी दिखाई दी, वह तेजी जिससे वे गेंद की लंबाई को पहचानते थे और खुद को तैयार कर लेते थे।

हर छठी गेंद पर छक्का उड़ा रहे
सूर्यवंशी के आंकड़े भी इस कहानी को मजबूत करते हैं। आईपीएल 2026 से पहले टी20 क्रिकेट में उन्होंने 378 गेंदों पर 68 छक्के लगाए- हर 5.6 गेंद पर एक छक्का। यह आंकड़ा उन्हें सामान्य खिलाड़ियों से अलग खड़ा करता है।

यह ओवर खत्म हुआ, लेकिन इसका असर लंबे समय तक रहेगा। यह सिर्फ एक ओवर नहीं था, बल्कि दो पीढ़ियों का संवाद था, जहां अनुभव ने चुनौती दी और युवा प्रतिभा ने जवाब दिया। तीन घंटे का इंतजार, कुछ मिनटों का खेल और एक यादगार अध्याय, जो आईपीएल के इतिहास में लंबे समय तक गूंजता रहेगा।

Continue reading on the app

अधीर रंजन के काफिले की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, पुलिस पर भड़के कांग्रेस नेता

बंगाल के मुर्शिदाबाद में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के काफिले की एक गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी. कांडी से बहरामपुर लौटते समय हुई इस घटना में कई सुरक्षाकर्मी और कर्मचारी घायल हो गए. चौधरी के कार्यालय ने इसे जान-बूझकर की गई साजिश बताते हुए पुलिस पर भी सवाल उठाया है.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: धोनी के बाद रोहित-विराट भी होंगे बाहर? इंजरी पर सामने आया बड़ा अपडेट

Virat-Rohit injury update: विराट कोहली और रोहित शर्मा की इंजरी अब कैसी है? क्या ये दोनों भी धोनी की तरह अगले कुछ मैचों से बाहर होने वाले हैं? RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने विराट कोहली को लेकर क्या कहा? आइए इन सवालों के जवाब जानते हैं. Mon, 13 Apr 2026 06:47:55 +0530

  Videos
See all

Iran America Peace Talks Fail News | शांतिवार्ता फेल होने पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान आया सामने #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T03:12:32+00:00

Humayun Kabir Vs Mamata Banerjee | ममता पर ये क्या बोल गए हुमायूं कबीर ? | West Bengal | TMC | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T03:06:44+00:00

Iran-America Talk Fail हुईं, अब ख़बरें हैं कि Trump फिर हमला कर सकते हैं! #shorts #viral #trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T03:06:32+00:00

Iran Israel US War Updates LIVE: युद्ध के मैदान से ताजा हालात! | Ceasefire Talks Fail | 13 April #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T03:06:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers