ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट दोबारा बंद किया:लेबनान पर इजराइली हमले में 254 मौत के बाद फैसला, ट्रम्प बोले- सीजफायर में हिजबुल्लाह शामिल नहीं
इजराइल ने बुधवार को लेबनान में कई जगहों पर एयरस्ट्राइक की। इन हमलों में 254 लोग मारे गए और 1,165 लोग घायल हो गए। लेबनान की नागरिक सुरक्षा टीम के अनुसार, मारे गए लोग लेबनान के बेरुत, बालबेक, हर्मेल, नबातीह, अले डिस्ट्रिक्ट, सिडोन और टायर के थे। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, इजराइली हमले के बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा बंद कर दिया है। इससे पहले उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह ने चेतावनी दी थी कि अगर सीजफायर में लेबनान को शामिल नहीं किया गया, तो यह समझौता टूट जाएगा। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का कहना है कि ईरान के साथ सीजफायर प्लान में हिजबुल्लाह शामिल नहीं है। इससे पहले ईरान ने अमेरिका को 10 पॉइंट का सीजफायर प्लान भेजा था, उसमें हिजबुल्लाह पर हमले रोकने की मांग की गई थी। तब इजराइल ने कहा था कि वो हिजबुल्लाह पर हमले नहीं रोकेगा। अमेरिका और ईरान के बीच करीब 40 दिन बाद 2 हफ्ते के सीजफायर पर सहमति बनी है। ट्रम्प ने बताया कि यह फैसला पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ की अपील के बाद लिया गया। ईरान का अमेरिका को 10 पॉइंट का सीजफायर प्लान… ईरान जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
‘अरे मेरे दोस्त…’; तो दीपिका ने नहीं किया पति रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 को इग्नोर? ट्रोलिंग पर दिया मजेदार जवाब
Deepika Padukone on Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर द रिवेंज’ के रिलीज होते ही उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण भी सुर्खियों में आ गईं। फिल्म को लेकर पोस्ट न करने पर वो ट्रोल हो रही हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Republic Bharat






















