Responsive Scrollable Menu

आईटी नियमों में संशोधन के मुद्दे पर बोले अरविंद केजरीवाल, एक्स पर कही ये बात

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आईटी नियमों में संशोधन करके सोशल मीडिया पर सख्ती करने के सरकार के फैसला को गलत बताया है. उन्होंने कहा कि लोगों के गुस्से को दबाने के लिए सोशल मीडिया को कंट्रोल करने की प्लानिंग हो रही है. उन्होंने कहा कि लोगों के विचारों को सोशल मीडिया पर इस प्रकार से कंट्रोल नहीं किया जा सकता है. 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश के समक्ष ढेर सारी चुनौतियां हैं. सोशल मीडिया के जरिए देश के युवा अपनी निराशा और गुस्से का इजहार कर रहे हैं. 

समस्याओं का समाधान निकालना चाहिए

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि समस्याओं का समाधान निकालना चाहिए लेकिन इसके बजाए सवाल पूछने वालों और आलोचना करने वालों को गिरफ्तार किया जा रहा है. सोशल मीडिया को ही अब कंट्रोल करने की प्लानिंग हो रही है.  ये समझना चाहिए कि लोगों के विचारों को इस तरह से दबाना नहीं चाहिए. 

वडोदरा बस स्टैंड पर हुए हादसे की निंदा की

अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के वडोदरा सेंट्रल बस स्टेशन का ऊपरी हिस्सा गिरने की घटना की निंदा की. उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि वडोदरा सेंट्रल बस स्टेशन के ऊपरी हिस्से का भारी-भरकम स्ट्रक्चर टूटकर नीचे गिर गया, जिसमें दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. 

 

Continue reading on the app

यहां निकली क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट के पदों पर भर्ती, ये है शैक्षिक योग्यता और आवेदन का तरीका

Chandigarh Administration Clerk recruitment 2026: अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए ये शानदार मौका हो सकता है. क्योंकि चंडीगढ़ में क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट के पदों पर बंपर भर्ती निकली है. अगर आप भी जल्द से जल्द नौकरी हासिल करना चाहते हैं तो इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने से पहले विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ लें. बता दें कि कार्मिक विभाग, चंडीगढ़ ने क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं.

कौन कर सकता है चंडीगढ़ में क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट के पदों के लिए आवेदन?

कार्मिक विभाग, चंडीगढ़ ने क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट के पदों के लिए वे अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र हैं जिन्होंने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान, विश्वविद्याल से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री हासिल की हो. या जो विद्यार्थी इस साल स्नातक आखिरी वर्ष की परीक्षा देने जा रहे हैं वे भी आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा उम्मीदवारों को कंप्यूटर की जानकारी भी होनी चाहिए. क्लर्क के पदों के लिए उम्मीदवार को 35 शब्द प्रति मिनट अंग्रेजी टाइपिंग आना जरूरी है. जबकि स्टेने टाइपिस्ट के पदों के लिए उम्मीदवार का 10 मिनट में 80 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग और कंप्यूटर पर 50 मिनट ट्रांसक्रिशन आना जरूरी है.

पदों की संख्या और विवरण

इस भर्ती के माध्यम से चंडीगढ़ कार्मिक विभाग कुल 257 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करेगा. इनमें क्लर्क के 234 पद और स्टेनो टाइपिस्ट के कुल 23 पद शामिल हैं. इनमें क्लर्क के 115 पद सामान्य वर्ग, 15 पद ईडब्ल्यूएस, 68 पद ओबीसी और 36 पद एससी वर्ग के लिए आरक्षित हैं. जबकि स्टेनो टाइपिस्ट के 12 पद सामान्य वर्ग, एक पद ईडब्ल्यूएस वर्ग, 6 पद ओबीसी और 4 पद एससी वर्ग के लिए रिजर्व हैं.

क्या होगी उम्मीदवारों की आयु सीमा?

चंडीगढ़ कार्मिक विभाग में क्लर्क या स्टेनो टाइपिस्ट के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु  सीमा 27 वर्ष रखी गई है. जबकि आरक्षित वर्ग के लिए उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमों के तहत छूट दी जाएगी. एससी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष, पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों को 10 वर्ष, एससी पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों को 15 वर्ग, और ओबीसी पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों को 13 वर्ष की छूट दी जाएगी.

कितनी देनी होगी आवेदन की फीस?

कार्मिक विभाग, चंडीगढ़ ने क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट के पदों के लिए आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में देने होंगे. जबकि एससी, पीडब्ल्यूडी और ईएसएम वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देने होगा.

कब शुरू होंगे आवेदन और कब है अंतिम तारीख?

कार्मिक विभाग, चंडीगढ़ ने क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 26  अप्रैल 2026 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में एक्साइज कांस्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, 12वीं पास युवा करें अप्लाई

चंडीगढ़ कार्मिक विभाग में क्लर्क या स्टेनो टाइपिस्ट के पदों के लिए कैसे करें आवेदन?

चंडीगढ़ कार्मिक विभाग में क्लर्क या स्टेनो टाइपिस्ट के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है. उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://dper.chdadmnrectt.in/registration.php जाएं. यहां ऑनलाइन फॉर्म वाले लिंक पर क्लिक करें. जिस पद के लिए आप आवेदन करना चाहते हैं उसे चुने और उसके बाद मांगी गई सभी जानकारियां दर्ज कर रजिस्ट्रेशन कर लें. उसके बाद लॉगइन आईटी और पासवर्ड की मदद से फॉर्म को ओपन करें. यहां अपनी सभी शैक्षिक योग्यता से संबंधित मांगी गई जानकारियां दर्ज कर फॉर्म को पूरा करें और फीस जमाकर सबमिट कर दें. आखिर में फॉर्म का एक प्रिंटआउट जरूर निकाल लें.

ये भी पढ़ें: 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका, 9000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती

Continue reading on the app

  Sports

अंपायर से भिड़ गए नितीश राणा, कोच के साथ मिलकर करुण नायर ने किया झमेला, चेन्नई-दिल्ली मैच में ग्लव्स पर जबरदस्त हंगामा

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले के दौरान ग्लव्स बदलने को लेकर विवाद हो गया. कोच हेमांग बदानी, बल्लेबाज नितीश राणा और करुण नायर मैच के निर्णायक ओवर में अधिकारियों से बहस कर रहे थे. पूर्व CSK बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस ने बाद में बताया कि DC कैंप ट्रिस्टन स्टब्स को ग्लव्स बदलने की अनुमति न मिलने से नाराज था. Sun, 12 Apr 2026 08:13:01 +0530

  Videos
See all

Top News आज देखिए: America-Iran में Hormuz पर Deadlock |Israel PM Benjamin Netanyahu| Mamata Vs Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T02:30:25+00:00

Aaj Ki 100 Khabar LIVE: Iran-US Ceasefire Updates | Headlines Today | Hindi News | PM Modi |12 April #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T02:33:44+00:00

Iran America War Update: ईरान-अमेरिका के बीच इस्लामाबाद डील फेल, फिर होगी जंग | N18G | Mayank Mishra #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T02:34:31+00:00

US Iran Peace Talk Fail:अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत फेल,वापस लौट रहे अमेरिकी उप-राष्टपति जेडी वेंस! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T02:26:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers