Responsive Scrollable Menu

यहां निकली क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट के पदों पर भर्ती, ये है शैक्षिक योग्यता और आवेदन का तरीका

Chandigarh Administration Clerk recruitment 2026: अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए ये शानदार मौका हो सकता है. क्योंकि चंडीगढ़ में क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट के पदों पर बंपर भर्ती निकली है. अगर आप भी जल्द से जल्द नौकरी हासिल करना चाहते हैं तो इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने से पहले विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ लें. बता दें कि कार्मिक विभाग, चंडीगढ़ ने क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं.

कौन कर सकता है चंडीगढ़ में क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट के पदों के लिए आवेदन?

कार्मिक विभाग, चंडीगढ़ ने क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट के पदों के लिए वे अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र हैं जिन्होंने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान, विश्वविद्याल से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री हासिल की हो. या जो विद्यार्थी इस साल स्नातक आखिरी वर्ष की परीक्षा देने जा रहे हैं वे भी आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा उम्मीदवारों को कंप्यूटर की जानकारी भी होनी चाहिए. क्लर्क के पदों के लिए उम्मीदवार को 35 शब्द प्रति मिनट अंग्रेजी टाइपिंग आना जरूरी है. जबकि स्टेने टाइपिस्ट के पदों के लिए उम्मीदवार का 10 मिनट में 80 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग और कंप्यूटर पर 50 मिनट ट्रांसक्रिशन आना जरूरी है.

पदों की संख्या और विवरण

इस भर्ती के माध्यम से चंडीगढ़ कार्मिक विभाग कुल 257 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करेगा. इनमें क्लर्क के 234 पद और स्टेनो टाइपिस्ट के कुल 23 पद शामिल हैं. इनमें क्लर्क के 115 पद सामान्य वर्ग, 15 पद ईडब्ल्यूएस, 68 पद ओबीसी और 36 पद एससी वर्ग के लिए आरक्षित हैं. जबकि स्टेनो टाइपिस्ट के 12 पद सामान्य वर्ग, एक पद ईडब्ल्यूएस वर्ग, 6 पद ओबीसी और 4 पद एससी वर्ग के लिए रिजर्व हैं.

क्या होगी उम्मीदवारों की आयु सीमा?

चंडीगढ़ कार्मिक विभाग में क्लर्क या स्टेनो टाइपिस्ट के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु  सीमा 27 वर्ष रखी गई है. जबकि आरक्षित वर्ग के लिए उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमों के तहत छूट दी जाएगी. एससी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष, पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों को 10 वर्ष, एससी पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों को 15 वर्ग, और ओबीसी पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों को 13 वर्ष की छूट दी जाएगी.

कितनी देनी होगी आवेदन की फीस?

कार्मिक विभाग, चंडीगढ़ ने क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट के पदों के लिए आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में देने होंगे. जबकि एससी, पीडब्ल्यूडी और ईएसएम वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देने होगा.

कब शुरू होंगे आवेदन और कब है अंतिम तारीख?

कार्मिक विभाग, चंडीगढ़ ने क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 26  अप्रैल 2026 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में एक्साइज कांस्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, 12वीं पास युवा करें अप्लाई

चंडीगढ़ कार्मिक विभाग में क्लर्क या स्टेनो टाइपिस्ट के पदों के लिए कैसे करें आवेदन?

चंडीगढ़ कार्मिक विभाग में क्लर्क या स्टेनो टाइपिस्ट के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है. उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://dper.chdadmnrectt.in/registration.php जाएं. यहां ऑनलाइन फॉर्म वाले लिंक पर क्लिक करें. जिस पद के लिए आप आवेदन करना चाहते हैं उसे चुने और उसके बाद मांगी गई सभी जानकारियां दर्ज कर रजिस्ट्रेशन कर लें. उसके बाद लॉगइन आईटी और पासवर्ड की मदद से फॉर्म को ओपन करें. यहां अपनी सभी शैक्षिक योग्यता से संबंधित मांगी गई जानकारियां दर्ज कर फॉर्म को पूरा करें और फीस जमाकर सबमिट कर दें. आखिर में फॉर्म का एक प्रिंटआउट जरूर निकाल लें.

ये भी पढ़ें: 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका, 9000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती

Continue reading on the app

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने ईवी नीति के मसौदे का किया स्वागत

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शनिवार को दिल्ली सरकार की नई इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीति के मसौदे का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि तीन से सात साल के अंदर यह नीति सड़कों पर वाहनों से होने वाले प्रदूषण को न के बराबर कर देगी।

सचदेवा ने कहा कि प्रस्तावित नीति के तहत न केवल निजी दोपहिया और चारपहिया वाहनों को पंजीकरण शुल्क और सड़क कर में छूट मिलेगी, जिससे लोग निजी इस्तेमाल के लिए ईवी खरीदने के लिए प्रोत्साहित होंगे, बल्कि दिल्ली सरकार जीवाश्म ईंधन से ई-मोबिलिटी (बिजली से चलने वाले वाहनों) की ओर वाणिज्यिक वाहनों के बदलाव को भी बढ़ावा देगी।

उन्होंने इलेक्ट्रिक मालवाहक वाहनों के लिए सड़क कर और पंजीकरण शुल्क में भारी छूट देने के प्रस्ताव के लिए रेखा गुप्ता सरकार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऑटो-रिक्शा दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, और एक जनवरी 2027 से केवल ई-ऑटो को ही पूरी छूट के साथ पंजीकृत करने की अनुमति देने से सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को स्वच्छ बनाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि इसी तरह तीन और चार-पहिया वाणिज्यिक मालवाहक वाहनों में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने से सड़क प्रदूषण को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इस नई ईवी नीति की सबसे खास बात यह है कि दिल्ली सरकार अब अपने खुद के कामकाज के लिए केवल इलेक्ट्रिक वाहनों का ही इस्तेमाल करेगी।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, सार्वजनिक परिवहन बसें और एन1 श्रेणी के ट्रक भी पूरी तरह से इलेक्ट्रिक होंगे, जिससे दो साल के भीतर सड़कों पर वाहनों से होने वाले प्रदूषण में 10 प्रतिशत से अधिक की कमी आएगी।

एक अधिकारी ने बताया कि इससे पहले इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, दिल्ली सरकार ने शनिवार को अपनी मसौदा इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीति 2026 को सार्वजनिक डोमेन में रखा, ताकि वित्तीय प्रोत्साहन से लेकर बुनियादी ढांचे को मजबूत करने तक के प्रस्तावों पर लोगों की राय (फीडबैक) ली जा सके।

यह नीति 2027 से दिल्ली में केवल इलेक्ट्रिक तीन-पहिया वाहनों और 2028 से दोपहिया वाहनों के पंजीकरण को अनिवार्य बनाती है, और ईवी को लोकप्रिय बनाने के लिए व्यापक वित्तीय प्रोत्साहन, कर छूट, अनिवार्य प्रावधानों और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का प्रस्ताव करती है।

--आईएएनएस

एसडी/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: सीजन में पहली हार के लिए कप्तान रियान पराग ने बताया कई चेहरों को जिम्मेदार

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की सीजन की पहली हार के बाद कप्तान ने पिच, बल्लेबाजों की रणनीति और वैभव के साथ सारे बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर खुलकर बात की. उन्होंने टीम की गलतियों से सीखने और आगे बेहतर खेलने का संकल्प लिया. #IPL2026 #CricketNews Tue, 14 Apr 2026 15:18:01 +0530

  Videos
See all

Shorts | Bihar CM पर फैसले का दिन, शिवराज सिंह चौहान Patna पहुंचे #biharnewcm #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T09:35:03+00:00

Bihar CM News: Samrat Choudhary के नाम पर BJP विधायक दल की बैठक में मुहर लगना तय | Nitish Kumar #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T09:34:20+00:00

Shorts : फरमान पर भड़की मोनालिसा की मां! | Top News | Viral News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T09:40:13+00:00

LIVE: Amit Shah ने दक्षिण दिनाजपुर के गंगारामपुर में चुनावी रैली की | West Bengal | TMC | India #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T09:41:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers