Responsive Scrollable Menu

इजरायल ईरान के आतंकवादी शासन और उसके सहयोगियों के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा: बेंजामिन नेतन्याहू

इस्लामाबाद, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरानी मीडिया के हवाले से आई खबर के अनुसार ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच वार्ता पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुरू हो गई है। लेकिन इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने स्पष्ट कर दिया है कि ईरान के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी।

बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मेरे नेतृत्व में, इजरायल ईरान के आतंकवादी शासन और उसके सहयोगियों के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा; इसके विपरीत, एर्दोगन उन्हें सहायता प्रदान करते हैं और यहां तक ​​कि अपने कुर्द नागरिकों का नरसंहार भी करते हैं।

वहीं, ईरान के साथ अमेरिका के सीजफायर की घोषणा के कुछ घंटे बाद ही इजरायल ने लेबनान में हिज्बुल्लाह पर बड़ा हमला कर दिया था। इस हमले की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कड़ी निंदा हुई। वहीं दोनों पक्षों के बीच सीजफायर की मध्यस्थता करने वाले पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इजरायल के इस हमले को लेकर कुछ ऐसा कहा जिससे इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भड़क उठे।

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पाकिस्तान को सीधी चेतावनी देते हुए कहा है कि इजरायल के विनाश की बात को बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। पीएम नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का इजरायल को खत्म करने का आह्वान बहुत बुरा है। यह ऐसा बयान नहीं है जिसे किसी भी सरकार से बर्दाश्त किया जा सके, खासकर उस सरकार से जो शांति के लिए न्यूट्रल आर्बिटर होने का दावा करती है।

गौरतलब है कि 28 फरवरी को इजरायल और अमेरिका ने तेहरान समेत कई ईरानी शहरों पर संयुक्त हमले किए थे, जिसके बाद ईरान ने मिसाइल और ड्रोन हमलों से जवाब दिया और होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण कड़ा कर दिया।

हालांकि, दोनों देशों के बीच दो सप्ताह का संघर्ष विराम हाल ही में लागू हुआ है, लेकिन इजरायल ने स्पष्ट किया है कि यह लेबनान संघर्ष पर लागू नहीं होता। इसी के तहत लेबनान में बड़े हमले भी किए गए, जिनमें भारी जानमाल का नुकसान हुआ।

इससे पहले, गालिबाफ ने वार्ता शुरू होने से पहले लेबनान में संघर्ष विराम और ईरानी संपत्तियों की रिहाई को प्रमुख शर्त बताया था। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि अमेरिका संपत्तियां अनफ्रीज करने पर सहमत हो गया है, हालांकि अमेरिकी अधिकारियों ने इन खबरों से इनकार किया है।

--आईएएनएस

एमएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

आईटी नियमों में संशोधन के मुद्दे पर बोले अरविंद केजरीवाल, एक्स पर कही ये बात

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आईटी नियमों में संशोधन करके सोशल मीडिया पर सख्ती करने के सरकार के फैसला को गलत बताया है. उन्होंने कहा कि लोगों के गुस्से को दबाने के लिए सोशल मीडिया को कंट्रोल करने की प्लानिंग हो रही है. उन्होंने कहा कि लोगों के विचारों को सोशल मीडिया पर इस प्रकार से कंट्रोल नहीं किया जा सकता है. 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश के समक्ष ढेर सारी चुनौतियां हैं. सोशल मीडिया के जरिए देश के युवा अपनी निराशा और गुस्से का इजहार कर रहे हैं. 

समस्याओं का समाधान निकालना चाहिए

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि समस्याओं का समाधान निकालना चाहिए लेकिन इसके बजाए सवाल पूछने वालों और आलोचना करने वालों को गिरफ्तार किया जा रहा है. सोशल मीडिया को ही अब कंट्रोल करने की प्लानिंग हो रही है.  ये समझना चाहिए कि लोगों के विचारों को इस तरह से दबाना नहीं चाहिए. 

वडोदरा बस स्टैंड पर हुए हादसे की निंदा की

अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के वडोदरा सेंट्रल बस स्टेशन का ऊपरी हिस्सा गिरने की घटना की निंदा की. उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि वडोदरा सेंट्रल बस स्टेशन के ऊपरी हिस्से का भारी-भरकम स्ट्रक्चर टूटकर नीचे गिर गया, जिसमें दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. 

 

Continue reading on the app

  Sports

जीतने की रेस में थी दिल्ली कैपिटल्स , ये ओवर बना चेन्नई के लिए मैच का टर्निंग पॉइंट

CSK vs DC Turning Point: चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर आईपीएल 2026 की अपनी पहली जीत दर्ज की. दूसरी पारी के 19वें ओवर में ट्रिस्टब्स स्टब्स के विकेट ने चेन्नई की जीत तय कर दी. स्टब्स के क्रीज पर रहने से दिल्ली मुकाबले में बनी हुई थी, लेकिन उनका आउट होना टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. स्टब्स 38 गेंदों में 60 रन की पारी खेलकर आउट हुए. Sun, 12 Apr 2026 04:46:29 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War LIVE: Israel Iran Conflict | Iran US Ceasefire | Iran Israel US Tensions |World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T01:01:46+00:00

Iran-US Peace Talks In Islamabad | अमेरिका अड़ा...ईरान डटा...पाकिस्तान बुरा फंसा? Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T00:52:09+00:00

Monalisa Farman Marriage Controversy: 'मोनालिसा को मार देंगे', शादी के बाद बड़ा खुलासा! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T01:00:01+00:00

Himanta Biswa Sarma News | हिमंत बिश्व शर्मा का असम चुनाव पर ‘वायरल वाला रिएक्शन’! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T00:49:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers