धर्मेंद्र प्रधान बोले- बच्चों की आकांक्षाएं पद से ज्यादा जरूरी:पीएम से चर्चा के बाद इस्तीफा दिया; Gen Z को भटकाने की कोशिश हुई
देश के पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि NEET पेपर लीक के विरोध प्रदर्शन के दौरान Gen Z को भटकाने की कोशिश की गई थी। भुवनेश्वर की GM यूनिवर्सिटी में छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्रधान ने अपने इस्तीफे पर पहली बार खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि उन्होंने पीएम मोदी से मिलकर केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी। उन्होंने कहा, “भारत में हर साल कम से कम 2 करोड़ बच्चे पैदा होते हैं। पिछले 10 साल में 20 करोड़ बच्चे पैदा हुए हैं। उनकी आकांक्षाएं हैं और वे भारत को ‘विश्व गुरु’ बनाएंगे। मेरे लिए मंत्री पद महत्वपूर्ण नहीं था। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के 35 दिन बाद प्रधान ने 25 जुलाई को शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दिया था। प्रधान के बयान की प्रमुख बातें… नवीन पटनायक पर निशाना साधा- प्रधान ने ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और BJD अध्यक्ष नवीन पटनायक पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि BJD कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन और उनके नारे लगाए जाने से वे परेशान नहीं हैं। उन्होंने कहा, “मैं किसान का बेटा हूं। आप मुझे वापस जाने के लिए कहेंगे, तब भी मैं वापस आऊंगा।" उन्होंने कहा, “मैंने ओडिशा के 4.5 करोड़ लोगों का सिर कभी शर्म से नहीं झुकने दिया। जब तक मैं जिंदा हूं, तब तक मुझ पर जताए गए भरोसे को नहीं तोड़ूंगा और ऐसा कोई काम नहीं करूंगा, जिससे ओडिशा के गौरव और स्वाभिमान को ठेस पहुंचे।” भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से मंत्री बना- प्रधान ने कहा कि वह 12 साल पहले भगवान जगन्नाथ और संबलपुर की आराध्य देवी मां समलेश्वरी के आशीर्वाद से केंद्रीय मंत्री बने थे। पीएम की मंजूरी के बाद इस्तीफा- प्रधान ने कहा, “मैंने प्रधानमंत्री से मुलाकात की और प्रदर्शनकारियों की मांगें मानने के लिए उनकी मंजूरी मांगी। प्रधानमंत्री सहमत हुए और बाद में युवाओं से बातचीत भी की। फिर मैंने इस्तीफा दिया।” नई पीढ़ी को गुमराह करने की कोशिश हुई- प्रधान ने कहा, “हाल में हुई घटनाओं से पता चलता है कि कुछ लोगों ने जेन जी को गुमराह करने की कोशिश की। जेन जी कौन हैं? मेरा मानना है कि वे हमारे अपने हैं। यह कभी मेरे लिए व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का सवाल नहीं था।” कभी पेपर लीक के खिलाफ सड़क पर उतरे थे धर्मेंद्र, उसी मुद्दे पर इस्तीफा 29 साल पहले पेपर लीक मुद्दे पर धर्मेन्द्र प्रधान ने भी विरोध प्रदर्शन किया था। प्रधान के सहयोगी रहे प्रशांत राउत ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि 1997 में ओडिशा में एक पेपर लीक हुआ था, तब प्रधान ने प्रदर्शन किया था। इसमें करीब 1,500 छात्र शामिल हुए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया था। धर्मेंद्र प्रधान को बुरी तरह पीटा गया था। उनके शरीर में कई जगह चोटें आईं और फ्रैक्चर भी हुआ था।
भास्कर अपडेट्स:अमित शाह दो दिन के पुडुचेरी दौरे पर, सीएम रंगासामी ने स्वागत किया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिन के दौरे पर पुडुचेरी पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री एन रंगासामी, उपराज्यपाल के कैलाशनाथन और अन्य मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। पुडुचेरी सरकार के अन्य सदस्यों ने भी लोक निवास पहुंचने पर अमित शाह का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरे के दौरान शाह के कई कार्यक्रमों में शामिल होने और वरिष्ठ नेताओं व अधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे। इससे पहले शनिवार शाम अमित शाह ने तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई स्थित अरुलमिगु अरुणाचलेश्वर मंदिर में पूजा की। उन्होंने X पर लिखा, “मैंने तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई स्थित अरुलमिगु अरुणाचलेश्वर मंदिर में पूजा की। मैंने भगवान महादेव से प्रार्थना की कि वे देश के हर नागरिक को सुख और सौभाग्य का आशीर्वाद दें।” महाराष्ट्र में गाय और भैंस के दूध की कीमत 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ी पुणे में 8 अगस्त को हुई बैठक के बाद महाराष्ट्र में गाय और भैंस के दूध की कीमत 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला लिया गया है। प्रमुख सहकारी और निजी डेयरियों के प्रतिनिधियों ने इस बढ़ोतरी को मंजूरी दी। दूध की नई कीमतें मंगलवार से लागू होने की बात कही गई है। एसोसिएशन के मुताबिक, संशोधित कीमतें 11 अगस्त से लागू की जाएंगी। यह फैसला मिल्क प्रोड्यूसर्स एंड प्रोसेसर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपालराव म्हास्के ने की। एसोसिएशन ने बताया कि डीजल की कीमत 10 रुपए प्रति लीटर बढ़ गई है। इसके अलावा पैकेजिंग का खर्च करीब 30% बढ़ा है। जम्मू-कश्मीर के डिप्टी की गाड़ी से टकरा कर युवक की मौत जम्मू में शनिवार को डिप्टी CM सुरिंदर चौधरी के काफिले की एक गाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसा शहर के बाहरी इलाके गंग्याल में हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, युवक सड़क पार कर रहा था, तभी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। मृतक की पहचान बिहार निवासी भारत के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में भारत गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे वाहन के ड्राइवर और साथ मौजूद सुरक्षा कर्मी अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, वाहन कथित तौर पर डिप्टी CM के काफिले का हिस्सा था। काफिला डिप्टी CM को उनके नजदीकी ठिकाने पर छोड़ने के बाद जम्मू लौट रहा था। घटना के बाद संबंधित पुलिस थाने में FIR दर्ज की गई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 











