CSK vs DC: संजू सैमसन ने ठोका IPL 2026 का पहला शतक, दिल्ली को जीत के लिए चेन्नई ने दिया 213 का लक्ष्य
CSK vs DC : आईपीएल 2026 का 18वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में सीएसके के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने ताबाही मचा दी है. उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोक दिया है. ये उनका आईपीएल के इतिहास में चौथा जबकि आईपीएल 2026 का पहला शतक है. उनकी पारी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 212 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है. अब दिल्ली को जीत के लिए 213 रनों का लक्ष्य चाहिए.
संजू सैमसन ने लगाया शतक
इस मैच में संजू सैमसन रुतुराज गायकवाड़ के साथ पारी की शुरुआत करने आए. उन्होंने पहली बॉल से ही आक्रामक रुख अपनाया और मात्र 26 बॉल पर 9 चौकों के साथ 50 रन पूरे कर अर्धशतक ठोक दिया. संजू यहीं नहीं रुके और उन्होंने 52 बॉल में 14 चौके और 3 छक्कों के साथ 100 रन पूरे कर शतक जड़ दिया.
You are looking at the first centurion of #TATAIPL 2026 ????????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 11, 2026
Moments to savour for Sanju Samson and #CSK ????
Updates ▶️ https://t.co/BzGc6O65jX #KhelBindaas | #CSKvDC | @IamSanjuSamson pic.twitter.com/VqzFTue09V
संजू ने लगाया अपने IPL करियर का सबसे तेज शतक
ये संजू सैमसन के आईपीएल करियर का सबसे तेज शतक है. वो आईपीएल 2026 में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. इसके साथ ही उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास का अपना चौथा शतक लगा दिया है. इस मैच में संजू ने 56 बॉल में 15 चौके और 4 छक्कों के साथ 115 रन बनाए. उनका स्ट्राइक रेट 205.35 का रहा.
????.????.????.????.????.????.???? ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 11, 2026
First of #TATAIPL 2026 ????
First in yellow ????
Sanju Samson, Take A Bow ????♂️
Updates ▶️ https://t.co/BzGc6O65jX #KhelBindaas | #CSKvDC | @IamSanjuSamson pic.twitter.com/s2Hq1vSMsr
संजू सैमसन के IPL में शतक
- 102 (63) बनाम RPS, पुणे, 2017
- 102* (55) बनाम SRH, हैदराबाद, 2019
- 119 (63) बनाम PBKS, वानखेड़े, 2021
- 102* (52) बनाम DC, चेन्नई, 2026
Stroke-filled ????????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 11, 2026
Sanju Samson maximising the powerplay to full effect ????
Updates ▶️ https://t.co/BzGc6O65jX #TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvDC | @IamSanjuSamson | @ChennaiIPL pic.twitter.com/vH2jZFj6oU
इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने 18 बॉल में 15 रन बनाए. वहीं आयुष म्हात्रे 36 बॉल में 3 चौके और 4 छ्क्कों के साथ 59 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए.
April 1️⃣1️⃣
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 11, 2026
CheTON day! ???????? #WhistlePodu #CSKvDC pic.twitter.com/gonMZzAnpu
टीम के लिए शिवम दुबे ने 10 बॉल में 2 चौके और 1 छक्के के साथ अंतिम ओवर्स में 20 रन बनाए. तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए एकमात्र विकेट कप्तान अक्षर पेटल ने हासिल किया.
ये भी पढे़ें : PBKS vs SRH: पंजाब ने हैदराबाद पर दर्ज की जीत, हार के बाद क्या बोले ईशान किशन, जानें किसे ठहराया दोषी
ये भी पढ़ें : 'IPL फिल्म जैसा है, PSL में ज्यादा कॉम्पिटिशन है...' पाकिस्तान के सपोर्ट में उतरा स्टार क्रिकेटर, भारत के खिलाफ उगली आग
सुबह के नाश्ते में कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? ऐसे करें बचाव
नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। सुबह का नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन है। यह न सिर्फ शरीर को ऊर्जा देता है, बल्कि पूरे दिन के स्वास्थ्य और एक्टिविटी को भी प्रभावित करता है। कई लोग सुबह जल्दबाजी में गलत चीजें खा लेते हैं, जो लंबे समय में सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार, सुबह का संतुलित और पौष्टिक नाश्ता शरीर को जरूरी विटामिन, खनिज और फाइबर प्रदान करता है। इससे दिनभर ऊर्जा बनी रहती है और थकान नहीं होती, लेकिन अगर नाश्ते में ज्यादा नमक, चीनी और वसा (फैट) वाली चीजें शामिल की जाएं तो यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
सुबह का नाश्ता हल्का लेकिन पौष्टिक होना चाहिए। इससे पूरे दिन शरीर और दिमाग दोनों सक्रिय रहते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह है कि सुबह जल्दी उठकर ताजा और घर का बना नाश्ता करें। बाहर का जंक फूड और पैकेट वाले नाश्ते से जितना हो सके बचें।
एक्सपर्ट के अनुसार, सुबह के नाश्ते में ये गलतियां आम हैं। लोग आमतौर पर ज्यादा चीनी वाली चीजें जैसे चाय में अतिरिक्त चीनी, बिस्किट, केक या मिठाई, तला-भुना नाश्ता जैसे समोसा, कचौड़ी, परांठा या पकौड़े आदि। ज्यादा नमक वाले स्नैक्स जैसे नमकीन, चिप्स या अचार के साथ ही सबसे बड़ी गलती सुबह खाली पेट केवल चाय या कॉफी पीते हैं और पूरा नाश्ता छोड़ देते हैं।
ये आदतें धीरे-धीरे मोटापा, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और पाचन संबंधी समस्याएं पैदा कर सकती हैं। ऐसे में बचाव जरूरी है। इसके लिए नाश्ते में दलिया, ओट्स, सूजी का हलवा और ड्राई फ्रूट्स ले सकते हैं। फल जैसे सेब, केला, संतरा, पपीता या मौसमी फल, अंकुरित अनाज जैसे मूंग, चना या मेथी के अंकुरित दाने, दही, सादा दही या फ्रूट योगर्ट के साथ ही पोहा, रोटी-सब्जी कम तेल वाली हरी सब्जी के साथ 1-2 रोटी नाश्ते के तौर पर ले सकते हैं।
--आईएएनएस
एमटी/डीकेपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















