सुबह के नाश्ते में कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? ऐसे करें बचाव
नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। सुबह का नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन है। यह न सिर्फ शरीर को ऊर्जा देता है, बल्कि पूरे दिन के स्वास्थ्य और एक्टिविटी को भी प्रभावित करता है। कई लोग सुबह जल्दबाजी में गलत चीजें खा लेते हैं, जो लंबे समय में सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार, सुबह का संतुलित और पौष्टिक नाश्ता शरीर को जरूरी विटामिन, खनिज और फाइबर प्रदान करता है। इससे दिनभर ऊर्जा बनी रहती है और थकान नहीं होती, लेकिन अगर नाश्ते में ज्यादा नमक, चीनी और वसा (फैट) वाली चीजें शामिल की जाएं तो यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
सुबह का नाश्ता हल्का लेकिन पौष्टिक होना चाहिए। इससे पूरे दिन शरीर और दिमाग दोनों सक्रिय रहते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह है कि सुबह जल्दी उठकर ताजा और घर का बना नाश्ता करें। बाहर का जंक फूड और पैकेट वाले नाश्ते से जितना हो सके बचें।
एक्सपर्ट के अनुसार, सुबह के नाश्ते में ये गलतियां आम हैं। लोग आमतौर पर ज्यादा चीनी वाली चीजें जैसे चाय में अतिरिक्त चीनी, बिस्किट, केक या मिठाई, तला-भुना नाश्ता जैसे समोसा, कचौड़ी, परांठा या पकौड़े आदि। ज्यादा नमक वाले स्नैक्स जैसे नमकीन, चिप्स या अचार के साथ ही सबसे बड़ी गलती सुबह खाली पेट केवल चाय या कॉफी पीते हैं और पूरा नाश्ता छोड़ देते हैं।
ये आदतें धीरे-धीरे मोटापा, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और पाचन संबंधी समस्याएं पैदा कर सकती हैं। ऐसे में बचाव जरूरी है। इसके लिए नाश्ते में दलिया, ओट्स, सूजी का हलवा और ड्राई फ्रूट्स ले सकते हैं। फल जैसे सेब, केला, संतरा, पपीता या मौसमी फल, अंकुरित अनाज जैसे मूंग, चना या मेथी के अंकुरित दाने, दही, सादा दही या फ्रूट योगर्ट के साथ ही पोहा, रोटी-सब्जी कम तेल वाली हरी सब्जी के साथ 1-2 रोटी नाश्ते के तौर पर ले सकते हैं।
--आईएएनएस
एमटी/डीकेपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Asha Bhosle Heart Attack: मशहूर गायिका आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में किया गया भर्ती
Asha Bhosle Heart Attack: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर आशा भोसले को शनिवार को हार्ट अटैक आने की खबर है. बताया जा रहा है इसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, आशा भोसले को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. हालांकि, अस्पताल की ओर से अभी तक सिंगर की स्थिति को लेकर कोई अपडेट जारी नहीं किया गया है.
ब्रीच कैंडी अस्पताल की इमजेंसी में उन्हें भर्ती कराया गया है. अभी तक उनके परिवार की ओर से भी कोई बयान सामने नहीं आया है. बता दें कि मशहूर गायिका आशा भोसले भारतीय संगीत जगत की सबसे महान और बहुमुखी प्रतिभा की धनी कलाकारों में से एक हैं. वह पिछले 70 वर्षों से अधिक सिंगिंग कर रही हैं. उन्होंने कई भाषाओं और शैलियों में अनगिनत गाने गाए हैं.
गायिका आशा भोसले को पड़ा दिल का दौरा, हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती #AshaBhosle #HealthUpdate #BollywoodNews #Singer #LegendarySinger #Hospitalized #BreakingNews | @irohitr pic.twitter.com/230hR0oF2k
— News Nation (@NewsNationTV) April 11, 2026
बता दें कि आशा भोसले ने आर डी बर्मन जैसे महान संगीतकारों के साथ काम किया है. वह अपनी विशिष्ट आवाज और अनूठी गायन शैली के लिए जानी जाती है. उन्होंने प्रतिष्ठित पद्म विभूषण सहित कई पुरस्कार जीते हैं.
Legendary singer and Padma Vibhushan awardee Asha Bhosle has been admitted to Breach Candy Hospital: Breach Candy Hospital Trust
— ANI (@ANI) April 11, 2026
(File Pic) pic.twitter.com/xpgKfvLzhG
ये भी पढ़ें: लता मंगेशकर और आशा भोसले पर मोहम्मद रफी के बेटे ने लगाए गंभीर आरोप, बोले- 'दोनों को अब्बा की लोकप्रियता से चिढ़ थी'
1948 में गाया था पहला गाना
आशा भोसले ने भारत की आजादी के एक साल बाद यानी साल 1948 में अपना पहला गाना गाया था. उन्होंने तब सावन आया है गाना गाया था. ये गाना बॉलीवुड फिल्म चुनरिया में था. उन्होंने अब तक के अपने करियर में करीब 16,000 से ज्यादा गाने गाए हैं. आशा भोसले ने सिर्फ हिंदी में ही नहीं बल्कि मराठी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, भोजपुरी, तमिल, मलयालम और अंग्रेजी के अलावा रूसी भाषा के गानों के लिए भी अपनी आवाज दी है.
ये भी पढ़ें: पहला पति 15 साल बड़ा, तो दूसरा 6 साल था छोटा, इस फेमस सिंगर ने प्यार की खातिर परिवार से लिया था पंगा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation





















