Responsive Scrollable Menu

बिहार में सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत:25 लोग घायल, कटिहार के कोढ़ा में बस और पिकअप की हुई टक्कर

बिहार के कटिहार में शनिवार शाम बस और पिकअप की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई और 25 से ज्यादा घायल हो गए। हादसा कटिहार के कोढ़ा ब्लॉक में NH-31 पर हुआ। हादसे के बाद सड़क पर शव बिखर गए। हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और 25 घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर है। घटना से जुड़ी तस्वीरें…. बस ने पहले बाइक सवार को कुचला, भागने के चक्कर में पिकअप से टकराई प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि तेज रफ्तार बस ने पहले दो बाइक सवारों को कुचला। इसके बाद भागने के दौरान पिकअप से टक्कर हो गई।हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसी रेफर किया गया, जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलते ही कोढ़ा थाना पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। राहत-बचाव कार्य चलाया गया, क्रेन से वाहनों को हटाकर सड़क पर जाम खत्म कराया गया। कुछ मृतकों की पहचान हुई पुलिस के अनुसार मृतकों में सदानंद मुरमुर, प्रमिला देवी और चिंता मणि महतो की पहचान हो चुकी है, जबकि अन्य मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम बस और पिकअप की टक्कर हुई है। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद कटिहार SP शिखर चौधरी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना कटिहार के कोढ़ा ब्लॉक में NH-31 पर हुई। घायलों को पास के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया है। मरने वालों की संख्या 10 से बढ़ सकती है। हादसे के बाद इलाके में मातम भीषण हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। वहीं बड़ी संख्या में लोग राहत कार्य में जुट गए। झारखंड से लौट रहे थे पिकअप सवार स्थानीय लोगों ने बताया कि पिकअप में करीब 22 से 25 लोग सवार थे। ये लोग झारखंड से कठिया मेला धाम करके लौट रहे थे। इनमें रानीपतरा के सूहवा और सपनी गांव के लोग हैं। वहीं, कुछ लोग मोटरसाइ‌किल से बरहरा कोठी से लौट रहे थे। इसी दौरान बस की चपेट में आने से बाइक सवार सदानंद मुर्मू उर्फ राजेश (40) की मौके पर मौत हो गई। इससे बस ड्राइवर भाग रहा था, तभी सामने से पिकअप में टक्कर मार दी। खबर लगातार अपडेट की जा रही है

Continue reading on the app

सेक्युलरिज्म के नाम पर हुई मोनालिसा की शादी? कुंभ मेले की वायरल गर्ल पर केरल में सियासत, भाजपा ने माकपा को धोया

महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी पर केरल में सियासी घमासान, भाजपा ने माकपा पर साधा निशाना

Continue reading on the app

  Sports

चौथा अंपायर बना दिल्ली की हार की वजह? चेन्नई की जीत, अंपायर से जबरदस्त बहस

आईपीएल 2026 के 18वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया. इसी के साथ वह सीजन में अपनी जीत का खाता खोलने में कामयाब रही. इस मुकाबले में दिल्ली की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही. Sat, 11 Apr 2026 23:43:24 +0530

  Videos
See all

Asha Bhosle अस्पताल में भर्ती, ब्रिच कैंडी अस्पताल में चल रहा इलाज | Breaking News | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T18:43:31+00:00

'Sunetra Pawar की ओर से चुनाव प्रचार के लिए कोई आमंत्रण नहीं मिला है'.. Supriya Sule ने दिया बयान #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T18:44:07+00:00

Pawan Singh vs Khesari Lal Yadav: खेसारी नम्रता के जोड़ी...भोजपुरी में ब्लास्ट | Bhojpuri Bulletin #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T18:48:26+00:00

US and Iran hold direct talks in Pakistan aimed at ending the war | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T19:09:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers