गांव में रहकर कारोबार शुरू करना चाहते हैं? तो ये हैं वो 4 दमदार बिजनेस आइडियाज, जिनसे हर महीने होगी मोटी कमाई
Village Business Ideas: कहते हैं कि गांव में भारत की आत्मा बसती है. आज यही गांव आर्थिक तरक्की का भी आधार हैं. आज के ज्यादातर युवा भी शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी और कम वेतन वाली नौकरी की जगह अपने गांव की जमीन पर ही कुछ नया करने के सपने बुन रहे हैं. तो आपको बता दें कि सरकार की योजनाओं और इंटरनेट की पहुंच के जरिए गांव में ही आसानी से बिजनेस किया जा सकता है. इतना ही नहीं अगर आपने थोड़ी सी सूझबूझ दिखाई तो आप अपनी स्थानीय संसाधनों का सही इस्तेमाल करके एक सफल उद्यमी भी बन सकते हैं. गांव में रहकर कम निवेश के साथ शुरू किए गए बिजनेस न केवल आपको आर्थिक रूप से मजबूत बनाते हैं बल्कि दूसरों को भी रोजगार प्रदान करते हैं.
डेयरी फार्मिंग से करें हर रोज कमाई
अगर गांवों में कोई बिजनेस खोलने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए डेयरी फार्मिंग एक बेहतर ऑप्शन है. ये एक सबसे भरोसेमंद और पुराना व्यवसाय माना जाता है. दूध एक ऐसी वस्तु है जिसकी मांग कभी कम नहीं होती है. इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको बहुत बड़ी जगह की जरूरत नहीं होती है. अगर आप अच्छी नस्ल की गाय या भैंस का चयन करते हैं और उनके खान-पान का सही ध्यान रखते हैं तो मुनाफे की पूरी गारंटी रहती है. आज के समय में दूध के अलावा पनीर, दही और घी जैसे उत्पादों की मांग शहरों में बहुत ज्यादा है. अगर आपका गांव शहर के पास है तो आप सीधे ग्राहकों तक पहुंच बनाकर बिचौलियों के बिना बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं. आधुनिक मशीनों के इस्तेमाल से अब पशुपालन और भी सरल हो गया है.
मशरूम की खेती का भी बढ़ रहा क्रेज
कम जगह और कम लागत में अगर कोई बिजनेस सबसे ज्यादा मुनाफा दे सकता है तो वह मशरूम की खेती है. मशरूम की मांग आजकल होटलों और सुपर मार्केट में बहुत ज्यादा रहती है. इसकी खेती की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसे आप अपने घर के किसी बंद कमरे या झोपड़ी से भी शुरू कर सकते हैं. मशरूम उगाने के लिए आपको बस सही तापमान और नमी की जानकारी होनी चाहिए. थोड़ी सी ट्रेनिंग लेकर कोई भी व्यक्ति बटन मशरूम या ओयस्टर मशरूम की खेती शुरू कर सकता है. बाजार में मशरूम की कीमत अच्छी मिलती है और इसका उत्पादन चक्र भी छोटा होता है जिससे पैसा जल्दी वापस आने लगता है.
ऑर्गेनिक खेती भी है बेहतर विकल्प
आजकल लोग अपनी सेहत को लेकर बहुत सचेत हो गए हैं. बाजार में मिलने वाली केमिकल युक्त सब्जियों के बजाय लोग अब जैविक यानी ऑर्गेनिक सब्जियों को प्राथमिकता दे रहे हैं. गांव में रहते हुए आप ऑर्गेनिक खेती को एक बड़े बिजनेस मॉडल में बदल सकते हैं. इसमें खाद के रूप में गोबर और कचरे का इस्तेमाल किया जाता है जिससे खेती की लागत कम हो जाती है. ऑर्गेनिक उत्पादों की कीमत सामान्य उत्पादों से दोगुनी या तिगुनी तक मिल जाती है. अगर आप अपनी सब्जियों की ब्रांडिंग और पैकिंग अच्छे से करते हैं तो बड़े शहरों के लोग आपसे जुड़ना पसंद करेंगे. यह बिजनेस न केवल कमाई का जरिया है बल्कि पर्यावरण के लिए भी बहुत अच्छा है.
पॉल्ट्री फार्मिंग में सरकार भी करती है मदद
पशुपालन के क्षेत्र में पॉल्ट्री और फिश फार्मिंग तेजी से उभरते हुए व्यवसाय हैं. अंडों और चिकन की मांग साल भर बनी रहती है. पॉल्ट्री फार्म शुरू करने के लिए सरकार की ओर से भी कई तरह की सब्सिडी और मदद दी जाती है. इसी तरह मछली पालन भी एक बहुत ही लाभकारी काम है. अगर आपके पास अपना तालाब है या आप किराए पर तालाब लेते हैं तो मछली पालन से कम समय में मोटी कमाई की जा सकती है. मछली और मुर्गी पालन के लिए बस थोड़ी देखभाल और सही दाने की जानकारी जरूरी होती है. इन व्यवसायों की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इनका बाजार बहुत बड़ा है और माल बेचने के लिए आपको ज्यादा भटकना नहीं पड़ता है.
बस अपनानी होगी सही रणनीति
गांव में कोई भी बिजनेस शुरू करने से पहले आपको बाजार का थोड़ा सर्वे जरूर करना चाहिए. यह देखें कि आपके आस-पास किस चीज की मांग सबसे ज्यादा है. शुरुआत हमेशा छोटे स्तर से करें और जैसे-जैसे अनुभव और कमाई बढ़ती जाए वैसे-वैसे अपने काम का विस्तार करें. तकनीक का सहारा लें और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी जुटाते रहें. गांव में रहकर बिजनेस करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यहां लागत कम आती है और आपका परिवार आपके साथ रहता है. मेहनत और सही रणनीति के साथ ग्रामीण भारत का हर युवा अब अपनी तकदीर खुद लिख सकता है.
यह भी पढ़ें: शादी वाले घर में अब नहीं होगी गैस की किल्लत, यहां प्रशासन दे रहा 8 सिलेंडर; जानें कैसे करें आवेदन
'अमेरिका की ओर आ रहे खाली तेल टैंकर', पाकिस्तान में शांति वार्ता के बीच ईरान को लेकर ट्रंप ने दिए ये संकेत
Donald Trump: अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शांति वार्ता चल रही है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है. जिसमें ट्रंप ने कहा कि है कि बड़ी संख्या में तेल के खाली टैंकर अमेरिकी की ओर आ रहे हैं. ट्रंप का ये बयान अमेरिका के तेल और गैस भंडारों पर उनका अटूट विश्वास जताया.
इसके साथ ही ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका के पास अगले दो सबसे बड़े तेल उत्पादक देशों के कुल भंडार से भी अधिक तेल है. अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने अमेरिका को एक अद्वितीय वैश्विक ऊर्जा शक्ति के रूप में प्रस्तुत किया और इसके संसाधनों को पूरी भरपूर मात्रा में और उत्कृष्ट गुणवत्ता वाला बताया.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वैश्विक ऊर्जा लॉजिस्टिक्स में हो रही गतिविधियों में आई तेज़ी की ओर भी इशारा किया और कहा कि बड़ी संख्या में खाली तेल टैंकर इस समय अमेरिका की ओर बढ़ रहे हैं. उनके अनुसार, ये जहाज, जिनमें से कुछ दुनिया के सबसे बड़े जहाज हैं, "सर्वोत्तम और बेहतरीन" तेल और गैस भरने के लिए आ रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका तेजी से निर्यात करने के लिए पूरी तरह से तैयार है, जिससे ऊर्जा क्षेत्र में अपनी तत्परता और प्रभुत्व के संदेश को और मजबूत किया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















