अल्का लाँबा पर गंभीर आरोप लगाकर तमिलनाडु महिला कॉन्ग्रेस की अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, बदले में पार्टी से निकाली गई: जानें- आरोप-प्रत्यारोप के बीच चल रही कैसी नूराकुश्ती
तमिलनाडु महिला कॉन्ग्रेस की अध्यक्ष एम हजीना सैयद ने अल्का लाँबा को केसी वेणुगोपाल की गर्लफ्रेंड करार दिया और कहा कि वो खुद AAP से आई कॉन्ग्रेस में बाहरी हैं।
Car Tips: गाड़ी का क्लच और गिरयरबॉक्स जल्दी खराब हो रहा है? तो इन जरूरी बातों का रखें ध्यान
Car Tips: कार का क्लच और गियरबॉक्स की लाइफ इस बात पर निर्भर करती है कि आप अपनी कार को कैसे चलाते हैं और उसकी सर्विसिंग कितनी नियमित रूप से कराते हैं। अगर सही तरीके से देखभाल की जाए, तो इन पार्ट्स की उम्र काफी बढ़ाई जा सकती है। नीचे कुछ जरूरी टिप्स दिए गए हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने क्लच और गियरबॉक्स को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं।
कब करें क्लच का सही इस्तेमाल?
गाड़ी की स्पीड कम करते समय या ढलान पर उतरते वक्त बिना वजह क्लच दबाने से बचना चाहिए। ऐसा करने से क्लच प्लेट जल्दी घिसती है और वाहन पर आपका नियंत्रण भी कम हो सकता है। बेहतर तरीका यह है कि आप गाड़ी को गियर में रखते हुए ही उसकी रफ्तार कम होने दें। इससे क्लच और ब्रेक दोनों पर कम दबाव पड़ता है और उनकी लाइफ बढ़ती है।
क्लच राइडिंग से बचें
कई ड्राइवर्स की आदत होती है कि वे लगातार अपना पैर क्लच पैडल पर टिकाए रखते हैं, जिसे क्लच राइडिंग कहा जाता है। यह आदत क्लच प्लेट पर लगातार दबाव बनाती है, जिससे वह जल्दी घिस जाती है और गर्म हो सकती है। इसलिए गियर बदलने के बाद तुरंत पैर क्लच से हटा लेना चाहिए।
समय पर सर्विसिंग है जरूरी
गियरबॉक्स को स्मूद रखने के लिए गियर ऑयल बेहद जरूरी होता है। कंपनी द्वारा बताए गए सर्विस इंटरवल पर कार की सर्विसिंग जरूर कराएं। साथ ही, समय-समय पर क्लच और गियर ऑयल की जांच करवाते रहें, ताकि किसी भी समस्या को समय रहते ठीक किया जा सके।
चढ़ाई पर सही तकनीक अपनाएं
चढ़ाई पर गाड़ी को रोकने के लिए क्लच और एक्सीलेटर का इस्तेमाल करने से बचें। इससे क्लच प्लेट पर अधिक दबाव पड़ता है और उसके खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में हैंड ब्रेक का इस्तेमाल करना सबसे सुरक्षित और सही तरीका होता है। इन आसान टिप्स को अपनाकर आप अपने क्लच और गियरबॉक्स की उम्र बढ़ा सकते हैं और महंगे रिपेयर से बच सकते हैं।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
OpIndia
Haribhoomi




















