'काबा-मदीना' जुबां पर और 'शिवलिंग' पर विवादित पोस्ट, कौन है TMC की यह सांसद, जिसके बयानों से गरमाया बंगाल का चुनावी पारा?
West Bengal Chunav 2026 : टीएमसी सांसद सयोनी घोष का एक वीडियो वायरल होने के बाद बंगाल की राजनीति में हड़कंप मच गया है. मंच से 'काबा और मदीना' का गीत गातीं सयोनी को लेकर भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है. शिवलिंग पर उनके पुराने विवादास्पद सोशल मीडिया पोस्ट और इस नए वीडियो को लेकर भाजपा इसे 'हिंदू अस्मिता' पर हमला बता रही है. क्या यह बंगाल चुनाव 2026 में मुस्लिम वोट पाने टीएमसी की चाल है? या फिर हिंदू वोटों के ध्रुवीकरण का कारण बनेगा?
माउंट आबू में पर्यटन को मिलेगा बड़ा बूस्ट! ऐतिहासिक तालाब पर खर्च होंगे 7.26 करोड़, बदलेगी पूरी तस्वीर
Sirohi Hindi News: माउंट आबू के एक ऐतिहासिक तालाब को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना तैयार की गई है, जिस पर करीब 7.26 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इस परियोजना के तहत तालाब का सौंदर्यीकरण, आसपास की सुविधाओं का विकास और पर्यटकों के लिए बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा. इससे न केवल स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों में भी वृद्धि होगी. प्रशासन का मानना है कि इस पहल से माउंट आबू में आने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा और यह स्थान एक प्रमुख आकर्षण केंद्र बनकर उभरेगा.























