मासूम शर्मा ने फिर स्टेज से गालियां दीं,VIDEO:देहरादून शो में बोले- गुंडा मारने आया, मैंने उसे कहा, हरियाणा छोड़कर यहां आ
हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा एक बार फिर स्टेज पर गाली दी। शनिवार को वह उत्तराखंड के देहरादून में DAV कॉलेज में शो करने पहुंचे थे। इस दौरान, मासूम ने मंच से कहा कि "कोई गुंडा मुझे मारने के लिए आया था। मैंने उसे कहा कि मैं देहरादून में प्रोग्राम कर रहा हूं, अगर तेरे में दम है तो यहां आ। हरियाणा छोड़कर यहां आ, टाइम रख ले।" इस दौरान मासूम ने मंच से ही गालियां भी दी। इस लाइव प्रोग्राम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे। उनके जाने के बाद मासूम शर्मा मंच पर भड़क गए, जिसका वीडियो भी सामने आया। विवाद के बाद मासूम ने वीडियो जारी कर घटना के बारे में बताया और माफी भी मांगी। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि वह बदमाश कौन है। जानिए वीडियो में मासूम ने क्या कहा… बदमाश चक्कर काट रहा था मासूम शर्मा ने वीडियो जारी कर कहा, “मैं शो करने के लिए देहरादून आया हुआ था और पिछली रात से यहीं एक होटल में रुका हुआ था। यहां एक बदमाश चक्कर काट रहा था। मेरी टीम ने भी मुझे इस बारे में बताया था, लेकिन पहले मुझे लगा कि वह यूं ही घूम रहा है।” चाचा के बेटे को फोन कर उल्टा बोला मासूम ने आगे कहा कि एक घंटे बाद, अमेरिका से मेरे चाचा के बेटे का फोन आया। उस बदमाश ने उसे फोन करके उल्टा-सीधा बोला। इसके बाद, मैं और मेरी टीम रात भर सो नहीं पाए। रात भर हमें इसी बात का स्ट्रेस रहा। फिर मैंने उसे फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। वही गुस्सा मेरा स्टेज पर निकल गया। अगर किसी भी भाई या बहन को मेरे शब्दों से ठेस पहुंची हो, तो मैं माफी मांगता हूं। मासूम के भाई बोले- गैंगस्टर तंग कर रहा मासूम शर्मा के भाई विकास ब्राह्मणवास ने दैनिक भास्कर को बताया कि एक गैंगस्टर मासूम को तंग कर रहा है। वह कुछ बदमाशों के साथ हथियार लेकर देहरादून पहुंचा था। मासूम शर्मा एक फाइव स्टार होटल में रुके हुए थे। बदमाश उस होटल में जाना चाहते थे, लेकिन उन्हें एंट्री नहीं मिली। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…
27 अप्रैल से SSC GD कांस्टेबल भर्ती परीक्षा शुरू, शेड्यूल जारी, उम्मीदवारों को बुक करना होगा स्लॉट
कर्मचारी चयन आयोग ने 11 अप्रैल को एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीख (SSC GD Exam Dates) घोषित कर दी है। एग्जाम 27 अप्रैल से लेकर में मई 2026 के आखिरी तक देश भर के अलग-अलग शहरों में आयोजित किया जाएगा। शेड्यूल से संबंधित नोटिस भी एसएससी द्वारा जारी किया गया है। जिसमें उम्मीदवारों को कुछ जरूरी निर्देश दिए गए हैं।
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 4 विंडो में होगा। आयोग इस बार सप्ताह के प्रेफरेंस को चुनने का ऑप्शन दे रहा है। उम्मीदवार किस सप्ताह के विंडो को सेलेक्ट करेंगे, उनकी परीक्षा इसी बीच शेड्यूल की जाएगी। परीक्षा के 3-4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी होंगे।
कब तक मिलेगी सुविधा?
यह कदम परीक्षा की प्रक्रिया को और भी आसान बनाने के लिए उठाया गया है। उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके एग्जाम विंडो के लिए अपने पसंद सेलेक्ट कर सकते हैं। यह सुविधा 11 अप्रैल से लेकर 15 अप्रैल शाम 5:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in/ विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।
कब होगी परीक्षा?
- पहला सप्ताह- 27 अप्रैल से 2 मई 2026
- दूसरा सप्ताह- 4 मई से लेकर 9 मई 2026
- तीसरा सप्ताह- 18 मई से लेकर 23 मई
- चौथा सप्ताह- 24 मई से लेकर 30 मई 2026
25 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती
एसएससी जीडी भर्ती परीक्षा के तहत उम्मीदवारों की नियुक्ति सीआरपीएफ एवं एसएसएस में कांस्टेबल (जीडी) और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) पदों पर होगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर 2025 तक जारी थी। कुल 25,487 पदों पर भर्ती होने वाली है। महिलाओं के लिए 2020 और पुरुष उम्मीदवारों के लिए 23,467 पद खाली हैं।
जनरल के लिए 11,102, ईडब्ल्यूएस के लिए 2605, ओबीसी के लिए 5765, एसटी के लिए 2313 और एससी के लिए 3702 पद खाली हैं। बीएसएफ में 616, सीआईएसफ में 14,595, सीआरपीएफ में 5,490, एसएसबी में 1764, आईटीबीपी में 1292 , असम राइफल्स में 1706 और एससी में 23 पद खाली हैं।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा। परीक्षा कुल 160 अंक की होगी। प्रत्येक सही उत्तर पर दो अंक मिलेंगे। प्रत्येक उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती होगी। परीक्षा की अवधि 60 मिनट होगी।
CTGD_2026_Notice_11042026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Mp Breaking News























