Responsive Scrollable Menu

'इंडिया फार्मा 2026' भारत को वैश्विक नवाचार केंद्र में बदलने की दिशा में अग्रणी भूमिका निभाएगा

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत को वैश्विक फार्मा इनोवेशन हब बनाने के विजन के अनुरूप इंडिया फार्मा 2026 कार्यक्रम का उद्देश्य इस सेक्टर को केवल उत्पादन आधारित मॉडल से निकालकर वैल्यू और इनोवेशन आधारित वैश्विक ताकत में बदलना है। शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यह पहल भारत के फार्मास्युटिकल सेक्टर के तेज बदलाव और विकास को गति देने में अहम भूमिका निभाएगी।

रसायन और उर्वरक मंत्रालय के तहत फार्मास्युटिकल्स विभाग 13-14 अप्रैल को इंडिया फार्मा 2026 के 9वें संस्करण का आयोजन करने जा रहा है, जिसमें एफआईसीसीआई और इंडियन फार्मास्युटिकल एलायंस सहयोग कर रहे हैं। इस कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल करेंगे।

मंत्रालय के अनुसार, यह सम्मेलन सेक्टर के विकास और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में काम करेगा, जिसमें भारत की फार्मा क्षमता, रिसर्च एवं डेवलपमेंट (आरएंडडी) और वैश्विक सप्लाई चेन की मजबूती पर विशेष फोकस रहेगा।

इस कार्यक्रम की थीम डिस्कवर इन इंडिया: लीफफ्रॉगिंग लाइफ-साइंसेज इनोवेशन रखी गई है, जो हेल्थकेयर तक पहुंच बढ़ाने, आर्थिक विकास को गति देने और वैश्विक स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करने में लाइफ साइंसेज की भूमिका को दर्शाती है।

भारत पहले से ही दुनिया को सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली दवाइयों की आपूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसी मजबूत आधार को आगे बढ़ाते हुए इंडिया फार्मा 2026 का लक्ष्य इस सेक्टर को एक नई दिशा देना है ताकि भारत वैश्विक स्तर पर इनोवेशन-ड्रिवन फार्मा पावरहाउस बन सके।

इस कार्यक्रम में नीति निर्माताओं, उद्योग जगत के नेताओं और फार्मा क्षेत्र के विशेषज्ञों की बड़ी भागीदारी देखने को मिलेगी। प्रमुख हस्तियों में मनोज जोशी, पुण्य सलिला श्रीवास्तव और विनोद के. पॉल शामिल हैं। इसके अलावा रेनू स्वरूप और शिवकुमार कल्याणरमन जैसे विशेषज्ञ भी इसमें हिस्सा लेंगे।

दो दिन चलने वाले इस कार्यक्रम में स्टार्ट-अप शोकेस जैसे विशेष सत्र के साथ कुल छह प्लेनरी सेशन आयोजित किए जाएंगे, जो फार्मा सेक्टर के भविष्य और नई संभावनाओं पर गहन चर्चा का अवसर प्रदान करेंगे।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

ईरान के लिए वर्दी, अमेरिका के सामने सूट; पाकिस्तान पहुंचे मेहमानों के लिए मुनीर का क्या संदेश?

पाकिस्तानी सेना का प्रमुख बनने के बाद से ही आसिम मुनीर लगातार इस्लामाबाद की राजनीति में हस्तक्षेप करते आ रहे हैं। पाकिस्तान में सेना और राजनीति दलों का गठजोड़ जगजाहिर है। शहबाज शरीफ के साथ आसिम मुनीर भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलने के लिए पहुंचे थे।

Continue reading on the app

  Sports

श्रेयस अय्यर का वो मास्टर स्ट्रोक जिसने पलट दी बाजी, पंजाब की जीत के बाद 'सरपंच साहब' ने बताया

Shreyas Iyer on giving over to shashank singh: बीच के ओवरों में पंजाब किंग्स की लय थोड़ी बिगड़ गई थी, लेकिन अय्यर ने नेहल वढेरा के साथ मिलकर एक अहम साझेदारी की, और फिर शशांक सिंह के साथ मिलकर टीम ने सात गेंदें शेष रहते हुए ही लक्ष्य तक पहुंचा दिया. अभिषेक और हेड का विकेट लेने वाले शशांक की शानदार गेंदबाजी की तारीफ करते हुए अय्यर ने कहा, "हम सब एक साथ आए और शशांक मेरे पास आए. मुझे ऐसे किसी गेंदबाज की जरूरत थी जो 120 की गति से गेंदबाजी करे. उन्होंने उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन किया. शशांक और उनकी सोच को सलाम." Sat, 11 Apr 2026 23:30:02 +0530

  Videos
See all

Fake Advertisement Scam Exposed: ठग गिरोह का भंडाफोड़, ऐसे फंसाते थे जाल में! Police Action #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T20:30:01+00:00

News Ki Pathshala : Australia के Parliament से Dhirendra Shastri ने युद्ध पर क्या कहा ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T20:43:31+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: भारत को 700 साल तक फ्री बिजली कैसे मिलेगी ? #newskipathshala #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T20:10:57+00:00

Artemis 2 Astronauts Return Safely to Earth: चांद का चक्कर लगाकर लौटे जांबाज अंतरिक्ष यात्री! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T21:00:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers